'आज नशामुक्त पंजाब बनाने का समय क्यों आया, ये AAP की सरकार ने चिट्टे के व्यापार को खुलेआम...', जलंधर में आम आदमी पार्टी पर गरजे अमित शाह

भाजपा की 'नशा मुक्त पंजाब यात्रा' के लिए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह जालंधर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कहा कि 31 दिसंबर 2029 के बाद पंजाब में नशा मुहैया कराने वाला कोई नहीं बचेगा, बस एक बार कमल का बटन दबा दीजिए।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Amit Shah vows to make drug-free Punjab by December 2029
'AAP राज में चिट्टे का व्यापार खुलेआम'-जलंधर से अमित शाह की दहाड़ | Image: ANI

बुधवार, 31 सितंबर को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 'नशा मुक्त पंजाब यात्रा' के समापन पर पंजाब पहुंचे। इस दौरान उन्होंने राज्य में नशे के कारोबारियों को सख्त संदेश देते दिया। जालंधर में आयोजित 'नशा मुक्त पंजाब यात्रा' के दौरान जनसभा को संबोधित करते हुए बड़ा ऐलान किया।

उन्होंने कहा कि एक बार कमल का बटन दबा दीजिए और 31 दिसंबर 2029 के बाद पंजाब में नशा मुहैया कराने वाला एक भी शख्स नहीं बचेगा। इस दौरान उन्होंने सीएम भगवंत मान का नाम लिए बिना कहा कि "जो व्यक्ति नशे में धुत होकर गुरुओं का अपमान करता है, वह पंजाब को नशे की बुराई से मुक्त नहीं कर सकता। वह पंजाब को आजाद नहीं करा सकता।

31 दिसंबर तक नशा मुहैया कराने वाला एक भी शख्स नहीं बचेगा

जालंधर में अपने संबोधन की शुरुआत करते हुए अमित शाह ने कहा कि BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने पठानकोट से यह यात्रा शुरू की थी, 13 दिनों में 4,000 किलोमीटर का सफर तय करने और 117 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा करने के बाद, यह यात्रा आज यहां समाप्त हो रही है।

इस दौरान AAP पर निशाना साधते हुए कहा कि "AAP सरकार ने “चिट्टा” सिंथेटिक ड्रग्स के कारोबार को खुलेआम फलने-फूलने दिया। पंजाब चुनाव में कई मुद्दे हैं, किसानों के मुद्दे, औद्योगिक चिंताएं, कानून-व्यवस्था और महिलाओं की सुरक्षा। हालांकि, BJP आगामी चुनाव सिर्फ़ नशा-मुक्त पंजाब के मुद्दे पर लड़ेगी। अगर आप कमल के निशान पर वोट देते हैं, तो हम 31 दिसंबर, 2029 तक पंजाब को सिंथेटिक ड्रग्स के कारोबार से हमेशा के लिए मुक्त कर देंगे।

Advertisement

सिंथेटिक ड्रग्स से मुक्त पंजाब का समय आ गया है

आगे उन्होंने कहा कि 'मुझे अच्छी तरह पता है कि 'केजरीवाल एंड कंपनी' इसके जवाब में क्या कहेगी। हमने हमेशा अपने वादे पूरे किए हैं। PM मोदी के नेतृत्व में, BJP ने कश्मीर को आतंकवाद से मुक्त कराया, 50 साल पुरानी नक्सल समस्या को खत्म किया और पूर्वोत्तर में उग्रवाद को समाप्त किया; अब, सिंथेटिक ड्रग्स से मुक्त पंजाब का समय आ गया है।"

सीएम भगवंत मान पर साधा निशाना

गृह मंत्री ने सीएम भगवंत मान का नाम लिए बिना मंच से कहा कि "जो व्यक्ति नशे में धुत होकर गुरुओं का अपमान करता है, वह पंजाब को नशे की बुराई से मुक्त नहीं कर सकता। वह पंजाब को आज़ाद नहीं करा सकता, केवल BJP ही पंजाब को नशे से मुक्त कराने में सक्षम है। BJP ने यह पहले ही करके दिखाया है।

Advertisement

पंजाब की धरती से कांग्रेस पर साधा निशाना

उन्होंने कहा कि 'हमने नशा-मुक्त भारत के लिए एक राष्ट्रव्यापी अभियान शुरू किया। 2004 से 2014 तक कांग्रेस सत्ता में थी; उन 10 वर्षों में, देशभर में 26 लाख किलोग्राम नशीले पदार्थ जब्त किए गए। फिर मोदी जी की सरकार आई; 2014 और 2024 के बीच, PM मोदी की सरकार ने 1.2 करोड़ किलोग्राम ड्रग्स जब्त किए। कांग्रेस पार्टी ने 40,000 करोड़ रुपये मूल्य के नशीले पदार्थ जब्त किए थे; इसके विपरीत, BJP ने 1,90,000 करोड़ रुपये मूल्य के ड्रग्स जब्त किए।' 

ये भी पढ़ें: 'भानुमति का कुनबा बिखरते देखा होगा, सपा के 25 विधायक हमारे संपर्क में', डिप्टी CM केशव मौर्य का बड़ा दावा, चुनाव से पहले यूपी में होगा बड़ा खेला?
 

Published By:
 Sahitya Maurya
पब्लिश्ड