'भानुमति का कुनबा बिखरते देखा होगा, सपा के 25 विधायक हमारे संपर्क में', डिप्टी CM केशव मौर्य का बड़ा दावा, चुनाव से पहले यूपी में होगा बड़ा खेला?

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मोर्य के ताजा बयान से सियासी गलियारों में हलचल मचना तय माना जा रहा है। उन्होंने दावा किया है कि सपा के 25 विधायक उनके संपर्क में है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Akhilesh yadav Vs Keshav Prasad Maurya
Akhilesh yadav & Keshav Prasad Maurya | Image: Facebook

उत्तर प्रदेश में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले नेताओं के पाला बदलने की सुगबुगाहट शुरू हो गई है। इस बीच डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मोर्य के ताजा बयान से सियासी गलियारों में हलचल मचना तय माना जा रहा है। पत्रकारों के सवाल के जवाब देते हुए केशव प्रसाद मौर्य ने कहा, 'भानुमति का कुनबा पूरी तरह बिखर चुका है। सपा के 25 विधायक हमारे संपर्क में हैं।'

यूपी में विधानसभा चुनाव से पहले राज्यसभा चुनाव होना है। यह चुनाव सभी दलों के लिए टेलर होगा। असली परीक्षा अगले साल होने विधानसभा चुनाव में होगी। चुनाव की तारीखों की घोषण होते ही प्रदेश में जुबानी जंग तेज हो गई। सपा-भाजपा ने अपनी-अपनी जीत का दावा ठोक दिया है। सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने चुनौती देते हुए कहा कि बीजेपी को राज्यसभा चुनाव में बड़ा सरप्राइज देंगे। अब उनके इस बयान पर डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य का पलटवार आया है

भानुमति का कुनबा बिखर चुका है-केशव प्रसाद मौर्य 

सपा के दावे पर केशव प्रसाद मौर्य ने कहा, "INDI गठबंधन बिखर चुका है और उसमें एकता नाम की कोई चीज नहीं है। ये भानुमति का कुनबा बिखरने का दृश्य पूरा देश देख चुका है। उनकी जो भी मांगे हैं रखें लेकिन जब ये चुनाव में पराजित होते हैं तब ये चुनाव आयोग और EVM को दोष देते हैं और जब जीत जाते हैं तो भाजपा की लोकप्रियता घट गई, प्रधानमंत्री मोदी का ग्राफ गिर रहा है इस प्रकार की बातें करते हैं। जनता इसका जवाब देगी।"

सपा के 25 विधायक हमारी टच में-केशव प्रसाद मौर्य 

केशव प्रसाद मौर्य ने आगे कहा, बीजेपी राज्यसभा चुनाव के लिए पूरी तरह तैयार है। सपा अपनी तैयारी करें, हम अपनी तैयारी कर रहे हैं। समय आने दीजिए सरप्राइज तो हम देंगे। जब डिप्टी सीएम से सवाल किया गया कि चर्चा है कि सपा के 10 विधायक BJP की टच में है। इसके जवाब में उन्होंने कहा कि सपा के 10 नहीं 25 विधायक हमारी टच में है।

Advertisement

सियासी गलियारों में बढ़ी हलचल

डिप्टी सीएम ने साफ कहा कि विपक्षी दल किसी भ्रम में न रहे, बल्कि बीजेपी उन्हें ऐसा सरप्राइज देगी जिसकी उन्होंने उम्मीद भी नहीं की होगी। अब उनके बयान से प्रदेश कि सियासी गलियारों में हलचल तेज हो गई है। आने वाले समय पिक्चर साफ होगा कि कौन किसे सरप्राइज देगा। 

यह भी पढ़ें: 'अखिलेश के बिना सब सूना है', BJP नेता बृज भूषण सिंंह का बड़ा बयान
 

Advertisement
Published By:
 Rupam Kumari
पब्लिश्ड