वैश्विक उथल पुथल के बीच भारत की अच्छी GDP विकास दर ने सबको चौंकाया, PM मोदी गदगद तो विपक्ष क्यों पीट रहा छाती?

मैं देशवासियों को बधाई देता हूं उनके संकल्प शक्ति और उनके पुरुषार्थ के लिए। दुनिया युद्ध में डूबी हुई है। चारों तरफ युद्ध की खबरें आ रही है। विश्व संकटों से घिरा हुआ है। सप्लाई चेन टूटी हुई है। 2020 कोरोना काल से अब तक कहीं स्थिरता नहीं दिख रही है। इन सब के बावजूद देश शानदार विकास गति से बढ़ रहा है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
GDP ग्रोथ पर PM मोदी गदगद तो विपक्ष क्यों पीट रहा छाती
GDP ग्रोथ पर PM मोदी गदगद तो विपक्ष क्यों पीट रहा छाती | Image: ANI

India GDP Growth: ईरान-अमेरिका युद्ध के साथ-साथ दुनिया में भारी उथल-पुथल मची है। अमेरिका में भी महंगाई और बेरोजगारी चरम पर है। युद्ध के कारण कुछ महीने पहले दुनिया के कई देशों में पेट्रोल गैस की कीमत में भारी इजाफा हुआ था। भारत भी इससे अछूता नहीं रहा। इन दिक्कतों के बाद भी जब जून तिमाही के आंकड़े आए तो बड़े-बड़े अर्थशास्त्री भी चौंक गए। 

मोदी सरकार के लिए आई खुशखबरी

भारतीय अर्थव्यवस्था की विकास दर 7.8 फीसदी रही, जो रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के अनुमानों से ज्यादा है। ऐसे में सरकार के लिए ये अच्छी खबर आई तो जाहिर है इस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गदगद हैं। उन्होंने इस पर देशवासियों को बधाई दी लेकिन विपक्ष ने इस पर सवाल उठा दिया। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने X पर सोशल मीडिया पोस्ट में इसे लेकर सरकार पर तंज कसा।

भारतीय अर्थव्यवस्था जून तिमाही में दुनिया की सबसे तेज गति से दौड़ने वाली इकोनॉमी में से एक साबित हुई है। ये इसलिए खास है कि दुनिया कुछ महीनों से संकटों से गुजर रही है। ईरान-अमेरिका युद्ध ने दुनिया के कई देशों की अर्थव्यवस्था को झकझोर दिया है। इस युद्ध की चपेट में पूरा मिडिल ईस्ट है।

ऐसे में भारत पर भी इसका नकारात्मक प्रभाव पड़ा। कच्चे तेल की कीमत बढ़ने के बाद देश में पेट्रोल-गैस-डीजल की कीमतों में इजाफा करना पड़ा। गैस और पेट्रोल की भी किल्लत हुई। अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने अतिरिक्त टैरिफ लगाया फिर उसमें कटौती की। इसका असर लगातार शेयर बाजार और अर्थव्यवस्था पर पड़ी। इस वैश्विक उथल पुथल के बाद भी भारत की विकास दर 7.8 फीसदी पर बनी रही। यह देश के लिए एक बड़ी उपलब्धि है। लेकिन विपक्ष को ये आंकड़ा पच नहीं रहा है। पूरा विपक्ष इस पर हायतौबा मचा रहा है।

Advertisement

PM मोदी ने 7.8 फीसदी के विकास दर पर क्या कहा?

देश के लिए ये खुशखबरी आई तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर जनता को बधाई दी। उन्होंने कहा-

देशवासियों को बहुत-बहुत बधाई! 7.8 फीसदी ग्रोथ, देश खुशियों से भर गया है। मैं देशवासियों को बधाई देता हूं उनके संकल्प शक्ति और उनके पुरुषार्थ के लिए। दुनिया युद्ध में डूबी हुई है। चारों तरफ युद्ध की खबरें आ रही हैं। विश्व संकटों से घिरा हुआ है। सप्लाई चेन टूटी हुई है। 2020 कोरोना काल से अब तक कहीं स्थिरता नहीं दिख रही है। इन सब के बावजूद देश शानदार विकास गति से बढ़ रहा है। दूसरी ओर, भारत के भीतर भी निराशा के गर्त में डूबे हुए कुछ लोग झूठ की गूंज के साथ चारों तरफ निराशा फैलाने में जुटे हुए हैं। इस सारी चीजों को तोड़ते हुए देश ने 7.8 फीसदी का विकास दर बनाए रखा। हमें आग बढ़ते रहना है। इस गति को बनाए रखना है। पीएम मोदी ने इसके लिए क्या-क्या करना है, उसे विस्तार से समझाया।

Advertisement

विपक्ष को नहीं पच रहा जून तिमाही का आंकड़ा

उधर, विपक्ष को जून तिमाही का आंकड़ा पच नहीं रहा है। कांग्रेस समेत ज्यादातर विपक्षी पार्टियां इस आंकड़े पर सवाल उठा रहे हैं। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने अपने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट कर तंज किया। उन्होने लिखा- लाइट, कैमरा एक्शन... यह मोदी जी का PR है। आप कह रहे हैं कि देश GDP ग्रोथ को सेलिब्रेट कर रहा है लेकिन जनता तीन U से जूझ रही है। उन्होंने तीन यू का मतलब भी समझाया।

जून तिमाही में भारत की विकास दर 7.8 फीसदी रहने पर देश के पक्ष और विपक्ष के किन नेताओं ने क्या कहा देखते हैं। गृह मंत्री अमित शाह ने भी इस पर खुशी जताई।

बीजेपी नेता रवि शंकर प्रसाद ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर क्या कहा?

GDP के बेहतर आंकड़े पर एक्सपर्ट ने क्या कहा?

ये भी पढ़ें: India GDP Growth: टैरिफ और ईरान जंग के बावजूद भारत की इकोनॉमी ने पकड़ी रफ्तार... जून तिमाही में GDP ग्रोथ 7.8%; RBI के अनुमान से भी ज्यादा

Published By:
 Sujeet Kumar
पब्लिश्ड