India GDP Growth: टैरिफ और ईरान जंग के बावजूद भारत की इकोनॉमी ने पकड़ी रफ्तार... जून तिमाही में GDP ग्रोथ 7.8%; RBI के अनुमान से भी ज्यादा

दुनिया में भारी उथल पुथल चल रही है। ईरान अमेरिका युद्ध के कारण दुनिया की अर्थव्यवस्था पर बुरा असर पड़ा। स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में लगातार तनाव बना रहा। होर्मुज से मालवाहक जहाजों का आवागमन बुरी तरह प्रभावित हुआ। ऐसे में अर्थव्यवस्था पर काफी बुरा असर पड़ने का खतरा मंडरा रहा था। लेकिन जून तिमाही में भारतीय इकोनॉमी का ग्रोथ रेट शानदार रहा।

India's GDP Grows by 7.8% in Apr-Jun Quarter, Beats RBI's Estimate
India's GDP Grows by 7.8% in Apr-Jun Quarter, Beats RBI's Estimate | Image: X

GDP Growth: दुनिया में भारी उथल पुथल चल रही है। ईरान अमेरिका युद्ध के कारण दुनिया की अर्थव्यवस्था पर बुरा असर पड़ा। स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में लगातार तनाव बना रहा और होर्मुज से मालवाहक जहाजों का आवागमन बुरी तरह प्रभावित हुआ। ऐसे में अर्थव्यवस्था पर काफी बुरा असर पड़ने का खतरा मंडरा रहा था। लेकिन जून तिमाही में भारतीय इकोनॉमी का ग्रोथ रेट शानदार रहा। 

जून तिमाही के GDP आंकड़े हुए जारी

चालू वित्त वर्ष 2026-2027 की पहली तिमाही में भारतीय अर्थव्यवस्था का प्रदर्शन काफी अच्छा रहा। भारत की इकोनॉमी का जून तिमाही में GDP ग्रोथ 7.8 रहा, जो रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया, अर्थशास्त्रियों और एनालिस्टों के अनुमान से भी बेहतर है। वैश्विक अस्थिरता के बावजूद भारत के इस ग्रोथ रेट को शानदार माना जा रहा है। बता दें कि इस साल मार्च तिमाही में डीडीपी ग्रोथ 8.6 फीसदी थी लेकिन टैरिफ वॉर तथा ईरान-अमेरिका युद्ध के कारण इसे कामी कम होने का अनुमान लगाया जा रहा था।

किस सेक्टर का सबसे अच्छा रहा प्रदर्शन?

मिनिस्ट्री ऑफ स्टैटिस्टिक्स एंड प्रोग्राम इंप्लिमेंटेशन (MoSPI) ने आज 31 अगस्त को जून तिमाही के डीजीपी आंकड़े जारी किए। इस तिमाही में सर्विस सेक्टर का प्रदर्शन सबसे अच्छा रहा, जो 10 फीसदी दर्ज किया गया है, जो पिछली तिमाही में 8 प्रतिशत था। इसके अलावा बात करें तो मैन्युफैक्चरिंग का ग्रोथ 9.2 फीसदी तो कंस्ट्रक्शन सेक्टर का ग्रोथ 7.7 फीसदी रहा। 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ग्रोथ रेट पर क्या कहा?

जीडीपी आंकड़े जारी होने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने X पर एक पोस्ट में प्रसन्नता जाहिर की। उन्होंने कहा कि वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही में भारत की 7.8% की अनुकरणीय जीडीपी वृद्धि एक अभूतपूर्व उपलब्धि है। 
 

Advertisement

भारतीय अर्थव्यवस्था के इस शानदार प्रदर्शन पर सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय के सचिव डॉ. सौरभ गर्ग ने कहा कि ताजा आंकड़े यह संकेत दे रहे हैं कि सभी क्षेत्र में ग्रोथ सकारात्मक रहा है। यह दर्शाता है कि सरकार की नीतियां प्रभावी है और यही कारण है कि वैश्विक अस्थिरता के बावजूद सकारात्मक वृद्धि दर्ज हुई है।

बीजेपी अध्यक्ष नितिन नबीन ने जाहिर की खुशी

जून तिमाही में भारत की अच्छी विकास दर पर लगातार प्रतिक्रिया आ रही है। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने कहा कि 140 करोड़ भारतीयों के सामूहिक सपने से प्रेरित होकर भारत की आर्थिक शक्ति तेजी से आगे बढ़ रही है। 

Advertisement

पूरी दुनिया में ईरान-अमेरिका युद्ध के कारण अर्थव्यवस्था पर बुरा असर पड़ा है। इससे अमेरिका की इकोनॉमी भी अछूती नहीं है। वहां भी महंगाई और बेरोजगारी से जनता परेशान है। कुछ ही महीनों में अमेरिका में मध्यावधि चुनाव होने हैं। दुनिया में सबसे ज्यादा बुराे असर पड़ा है होर्मुज में मालवाहक जहाजों के आवजाही प्रभावित होने से, क्योंकि इस मार्ग से दुनिया का करीब 20 फीसदी इंधन सप्लाई होती है। ऐसे में भारत के 7.8 फीसदी ग्रोथ रेट ने अर्थशास्त्रियों को भी चौंका दिया है।

Published By:
 Sujeet Kumar
पब्लिश्ड