MP के बाद गुजरात से भी BJP के लिए आई अच्छी खबर, BJP के चारों उम्मीदवार निर्विरोध जीते, देखें LIST

गुजरात की 4 राज्यसभा सीटों के चुनाव में BJP के उम्मीदवार राजुभाई शुक्ला, मानसिंह परमार, मुकेशभाई राठवा और जितेंद्र कंजारिया ने निर्विरोध जीत दर्ज की है। कांग्रेस द्वारा कोई उम्मीदवार न उतारे जाने के कारण मतदान नहीं हुआ।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
All four Bharatiya Janata Party candidates won unopposed in the Rajya Sabha elections in Gujarat
BJP के चारों उम्मीदवार निर्विरोध जीते | Image: ANI/File

गुजरात की चारों राज्यसभा सीटों पर भारतीय जनता पार्टी (BJP) के उम्मीदवारों ने निर्विरोध जीत हासिल कर ली है। कांग्रेस ने इन सीटों पर कोई उम्मीदवार नहीं उतारा था, जिसके कारण BJP की आसान और बिना किसी मुकाबले की जीत तय हो गई।

21 जून 2026 को चार राज्यसभा सांसदों का कार्यकाल समाप्त हो रहा है। इनमें BJP के रामभाई हरजीभाई मोकारिया,अमीन नरहरि हीराभाई, हरिचंद्र सिंह, रमीला बेचारभाई बारह और कांग्रेस के शक्ति सिंह गोहिल शामिल हैं। इन सीटों के लिए BJP ने चार नए उम्मीदवारों को मैदान में उतारा था।

BJP के चार उम्मीदवार कौन हैं?

  • राजुभाई शुक्ला
  • मानसिंह परमार
  • मुकेशभाई राठवा
  • जितेंद्र कंजारिया 

8-9 जून को इन चारों उम्मीदवारों ने गांधीनगर स्थित विधानसभा परिसर में अपना नामांकन पत्र दाखिल किया था। इस मौके पर मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल, उपमुख्यमंत्री हर्ष संघवी, राज्य BJP अध्यक्ष जगदीश विश्वकर्मा समेत कई वरिष्ठ नेता मौजूद थे।

क्यों हुई निर्विरोध जीत?

गुजरात विधानसभा में भाजपा के पास 161 विधायक हैं, जबकि कुल सदस्य 182 हैं। कांग्रेस दूसरी सबसे बड़ी पार्टी होने के बावजूद इन सीटों पर कोई उम्मीदवार नहीं खड़ा कर पाई। नामांकन वापसी की अंतिम तारीख 11 जून थी। विपक्ष की ओर से कोई नामांकन नहीं होने के कारण सभी चार भाजपा उम्मीदवार बिना मतदान के ही निर्विरोध निर्वाचित घोषित हो गए।

Advertisement

राज्यसभा प्रतिनिधित्व खत्म

गुजरात विधानसभा में कांग्रेस के पास महज 12 विधायक बचे हैं। एक सदस्य को राज्यसभा भेजने के लिए 37 विधायकों का समर्थन जरूरी होता है, जो कांग्रेस के पास वर्तमान में नहीं है। इस जीत के बाद गुजरात से राज्यसभा में कांग्रेस का कोई भी सांसद नहीं बचेगा। शक्तिसिंह गोहिल का कार्यकाल समाप्त होने के बाद कांग्रेस का गुजरात से राज्यसभा प्रतिनिधित्व पूरी तरह समाप्त हो जाएगा।

मध्य प्रदेश BJP के तीनों उम्मीदवार जीते

गुजरात से साथ ही मध्य प्रदेश राज्यसभा चुनाव में भी भारतीय जनता पार्टी के तीनों उम्मीदवार निर्विरोध जीत गए हैं। गुरुवार को BJP प्रत्याशी रजनीश अग्रवाल, तरुण चुग और महेश केवट को निर्वाचन प्रमाण पत्र सौंप दिया गया है। मध्य प्रदेश में कांग्रेस की प्रत्याशी मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द हो गया था।

Advertisement

ये भी पढ़ें: राज्यसभा चुनाव में BJP की बंपर जीत, मध्य प्रदेश से तरुण चुघ समेत तीनों सीटों पर भाजपा उम्मीदवार जीते

Published By:
 Sagar Singh
पब्लिश्ड