राज्यसभा चुनाव में BJP की बंपर जीत, मध्य प्रदेश से तरुण चुघ समेत तीनों सीटों पर भाजपा उम्मीदवार जीते

MP Rajya Sabha: मध्य प्रदेश में राज्यसभा की तीन सीटों के लिए हुए चुनाव में तरुण चुग, रजनीश अग्रवाल और महेश केवट निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए हैं। रिटर्निंग अधिकारी ने की निर्विरोध निर्वाचन की घोषणा।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
MP Rajya Sabha
मध्य प्रदेश से तरुण चुघ समेत तीनों सीटों पर भाजपा उम्मीदवार जीते | Image: Social Media

MP Rajya Sabha: मध्य प्रदेश की तीन राज्यसभा सीटों पर भाजपा ने बड़ी राजनीतिक सफलता हासिल की है। बीजेपी के तीनों उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित घोषित कर दिए गए हैं। गुरुवार को विधानसभा परिसर में रिटर्निंग ऑफिसर ने भारतीय जनता पार्टी प्रत्याशी रजनीश अग्रवाल, तरुण चुग और महेश केवट को निर्वाचन प्रमाण पत्र सौंपकर उनके निर्वाचन की औपचारिक घोषणा की।

BJP के तीनों उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित

बता दें कि मध्य प्रदेश में राज्यसभा चुनाव का राजनीतिक समीकरण उस समय बदल गया, जब कांग्रेस प्रत्याशी मीनाक्षी नटराजन का नामांकन पत्र जांच के दौरान रद्द कर दिया गया। इस घटनाक्रम के बाद बीजेपी के टीमों उम्मीदवार रजनीश अग्रवाल, तरुण चुग और महेश केवट का निर्विरोध निर्वाचित होने का सस्ता साफ हो गया था। 

मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द

गौरतलब है कि मध्य प्रदेश में तीन राज्यसभा सीटों के लिए बीजेपी की तरफ से तरुण चुग, रजनीश अग्रवाल और महेश केवट को उम्मीदवार बनाया गया था। इधर कांग्रेस ने मीनाक्षी नटराजन को उम्मीदवार बनाया था। 

एक समय संख्या बाल के आधार पर भाजपा दो सीट और कांग्रेस अपने नाम करते दिख रही, लेकिन मीनाक्षी नटराजन का नामांकन पत्र जांच के दौरान रद्द किए जाने के बाद बीजेपी के तीनों प्रत्याशियों का निर्विरोध निर्वाचन का रास्ता लगभग तय हो गया था।

Advertisement
Published By:
 Sahitya Maurya
पब्लिश्ड