रेखा गुप्ता के CM चुने जाने पर अलका लांबा ने खास अंदाज में दी बधाई, 3 दशक पुरानी तस्वीर शेयर कर बोलीं- 1995 की यह यादगार...

अलका लांबा ने दिल्ली की नई सीएम रेखा गुप्ता के साथ अपनी एक तस्वीर शेयर की है जो लगभग 30 साल पुरानी है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Alka Lamba congratulated Rekha Gupta
Alka Lamba congratulated Rekha Gupta | Image: x

Rekha Gupta Journey: दिल्ली सीएम के लिए रेखा गुप्ता के नाम का ऐलान होते ही बधाईयों का दौर शुरू हो गया। बीजेपी नेताओं के अलावा अन्य दलों के नेताओं ने भी रेखा गुप्ता को सीएम चुने जाने पर बधाई दी। इस बीच कांग्रेस नेता अलका लांबा का बधाई भरा संदेश चर्चा में आ गया है।

दरअसल, अलका लांबा ने दिल्ली की नई सीएम रेखा गुप्ता के साथ अपनी एक तस्वीर शेयर की है जो लगभग 30 साल पुरानी है। यह तब की फोटो है जब अलका अध्यक्ष और रेखा महासचिव के पद पर निर्वाचित हुई थीं। इस यादगार तस्वीर के बारे में खुद अलका लांबा ने अपने ट्वीट में जानकारी दी है।

1995 में जब रेखा ने ली थी महासचिव पद की शपथ

अलका लांबा ने अपने ऑफिशियल एक्सा हैंडल पर करीब 3 दशक पुरानी फोटो शेयर करते हुए रेखा गुप्ता को बधाई दी है। इसमें अलका के साथ रेखा गुप्ता नजर आ रही हैं। उन्होंने ट्वीट कर लिखा, '1995 की यह यादगार तस्वीर- जब मैंने और रेखा गुप्ता ने एक साथ शपथ ग्रहण की थी। मैंने nsui से दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (DUSU) अध्यक्ष पद पर जीत हासिल की थी और रेखा ने ABVP से महासचिव पद पर जीत हासिल की थी। रेखा गुप्ता को बधाई और शुभकामनाएं। दिल्ली को चौथी महिला मुख्यमंत्री मिलने पर बधाई और हम दिल्ली वाले उम्मीद करते हैं की माँ यमुना स्वच्छ और बेटियां सुरक्षित होंगी।

3 दशक बाद फिर शपथ लेंगी रेखा, लेकिन…

एक वक्त वो था जब छात्रों के लिए आवाज उठाने वाली रेखा गुप्ता ने हजारों साथियों के हुजूम के बीच शपथ ली थी। 30 सालों बाद एक बार फिर कुछ ऐसा ही होने जा रहा है। हालांकि इस बार जगह और पद बिल्कुल अलग हैं। जी हां, इस बार रेखा गुप्ता देश की राजधानी दिल्ली की मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ लेने जा रही हैं। यह पल उनके लिए बेहद खास है।

Advertisement

दिल्ली में 27 साल बाद खिला कमल

बता दें कि राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 27 साल के बाद भारतीय जनता पार्टी का कमल खिला है। 70 सदस्यीय दिल्ली विधानसभा के लिए आए चुनाव नतीजों में बीजेपी को जनता ने जबरदस्त जनादेश दिया है। दिल्ली विधानसभा की 70 सीटों में से बीजेपी ने 48 और आम आदमी पार्टी ने 22 सीटें जीती। कांग्रेस को एक भी सीट नहीं मिली। 

यह भी पढ़ें: Rekha Gupta: कितनी अमीर हैं रेखा गुप्ता, परिवार में कौन-कौन? जानिए दिल्ली की नई CM के बारे में सबकुछ

 

Advertisement
Published By:
 Priyanka Yadav
पब्लिश्ड