Rekha Gupta: कितनी अमीर हैं रेखा गुप्ता, परिवार में कौन-कौन? जानिए दिल्ली की नई CM के बारे में सबकुछ

दिल्ली की नई सीएम चुनी गईं रेखा गुप्ता का जन्म जींद के अंतर्गत जुलाना के नंदगढ़ गांव में हुआ था। लेकिन पिता की नौकरी के चलते पूरा परिवार दिल्ली आ गया था।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Delhi New CM Rekha Gupta
Delhi New CM Rekha Gupta | Image: PTI

Rekha Gupta: दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजे आने के 11 दिन बाद आखिरकार मुख्यमंत्री को लेकर चल रहा सस्पेंस बुधवार, 19 फरवरी को खत्म हो गया। शालीमार बाग से पहली बार विधायक बनीं रेखा गुप्ता दिल्ली की नई मुख्यमंत्री होंगी। वह आज दोपहर रामलीला मैदान में सीएम पद की शपथ लेंगी। इससे पहले आइए रेखा गुप्ता के बारे में जानते हैं...

रेखा गुप्ता ने शालीमार बाग सीट पर 5 फरवरी को हुई वोटिंग में आम आदमी पार्टी की वंदना कुमारी को 29 हजार से भी अधिक वोटों के अंतर से मात दी। अब दिल्ली में 27 साल के लंबे समय के बाद बीजेपी की सरकार बनने जा रही है। सुषमा स्वराज, शीला दीक्षित, आतिशी के बाद रेखा गुप्ता दिल्ली की चौथी महिला मुख्यमंत्री होंगी। वह वर्तमान में बीजेपी शासित राज्यों में एकमात्र महिला सीएम होंगी। महिला से संबंधित मुद्दों पर सक्रिय रहने वाली रेखा मौजूदा समय में बीजेपी की महासचिव और बीजेपी के महिला मोर्चा की उपाध्यक्ष हैं।

कितनी पढ़ी-लिखी हैं रेखा गुप्ता?

दिल्ली की नई सीएम चुनी गईं रेखा गुप्ता का जन्म जींद के अंतर्गत जुलाना के नंदगढ़ गांव में हुआ था। लेकिन पिता की नौकरी के चलते पूरा परिवार दिल्ली आ गया था। इसके बाद उन्होंने यहीं अपनी पढ़ाई पूरी हुई। रेखा गुप्ता ने बीकॉम और एलएलबी की डिग्री हासिल की है। बीकॉम की डिग्री दौलत राम कॉलेज से ली और मेरठ की चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी से एलएलबी की पढ़ाई पूरी की। 

रेखा गुप्ता के परिवार में कौन-कौन?

जुलाना कस्बे की बेटी रेखा गुप्ता भिवानी जिले के बौंद कस्बे की बहू हैं। रेखा गुप्ता पेशे से वकील हैं जबकि उनके पति मनीष कारोबारी हैं। वह निकुंज एंटरप्राइजेज के प्रोपराइटर हैं। रेखा और मनीष के दो बच्चे (एक बेटा और एक बेटी) हैं। बेटी का नाम हर्षिता गुप्ता और बेटे का नाम निकुंज है। 

Advertisement

रेखा गुप्ता नेटवर्थ

रेखा गुप्ता की कुल संपत्ति 5.31 करोड़ रुपये है और उन पर 1.20 करोड़ रुपये का कर्ज है। उनकी सालाना कमाई की बात करे तो उसमें काफी उतार-चढ़ाव रहा है। उनकी वित्त वर्ष 2023-24 में 6.92 लाख रुपये, 2022-23 में 4.87 लाख रुपये और 2021-22 में 6.51 रुपये लाख की कमाई हुई। वहीं उनके पति मनीष गुप्ता की कमाई की बात करें तो रेखा के मुकाबले काफी ज्यादा है। मनीष गुप्ता ने 2023-24 में 97.33 लाख रुपये कमाए हैं। रेखा के पास 2020 मॉडल की मारुति XL6 कार है जिसकी अनुमानित कीमत 4.33 लाख रुपये बताई गई है।

रेखा गुप्ता का राजनीतिक करियर

रेखा गुप्ता ने अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत छात्र राजनीति से की थी। वह कॉलेज टाइम से ही अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से जुड़ी रहीं हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ की अध्यक्ष भी रह चुकी हैं। साल 2025 में शालीमार बाग विधानसभा सीट से जीत हासिल कर पहली बार रेखा विधायक बनी हैं। इसके बाद अब उन्हें दिल्ली का मुख्यमंत्री बनाया गया है। 

Advertisement

यह भी पढ़ें: Oath Ceremony: रामलीला मैदान में फिर बनेगा इतिहास... रेखा गुप्ता का होगा राजतिलक, शपथ ग्रहण समारोह का मिनट टू मिनट शेड्यूल


 

Published By:
 Priyanka Yadav
पब्लिश्ड