गंगा एक्सप्रेसवे पर IAF ने फाइटर विमानों से किया शक्ति प्रदर्शन, तो बौखलाए अखिलेश का BJP पर तंज; कहा- फिर हो रही उसकी बात...

अखिलेश यादव की सरकार के दौरान भी मथुरा के पास यमुना एक्सप्रेस-वे पर 15 मई, 2015 की सुबह 6.40 बजे यमुना एक्सप्रेस-वे पर मिराज-2000 प्लेन उतारा गया था।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Akhilesh Yadav
गंगा एक्सप्रेसवे पर IAF ने फाइटर विमानों से किया शक्ति प्रदर्शन, तो बौखलाए अखिलेश का BJP पर तंज; कहा- फिर हो रही उसकी बात... | Image: ANI

Akhilesh Yadav Taunt on BJP : 22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव चरम पर है। दोनों देशों के बीच किसी भी क्षण युद्ध छिड़ सकता है। ऐसे में भारत ने अपनी तैयारियां भी शुरू कर दी हैं। वहीं पाकिस्तान LoC पर लगातार सीजफायर वॉयलेशन कर रहा है। शुक्रवार (3 मई) को भारत की वायु सेना ने उत्तर प्रदेश के गंगा एक्सप्रेसवे पर अपना शक्ति प्रदर्शन किया। IAF ने गंगा एक्सप्रेसवे पर लड़ाकू विमानों की लैंडिंग और टेक-ऑफ की जोरदार प्रैक्टिस की है। वहीं इस वायुसेना के इस प्रैक्टिस सेशन को लेकर समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने भारतीय जनता पार्टी पर तंज कसा है। 

आपको बता दें कि अखिलेश यादव की सरकार के दौरान भी मथुरा के पास यमुना एक्सप्रेस-वे पर 15 मई, 2015 की सुबह 6.40 बजे यमुना एक्सप्रेस-वे पर मिराज-2000 प्लेन उतारा गया था। लड़ाकू विमान उतरा था।  यह पूरा प्लान सीक्रेट रखा गया था। शुक्रवार को गंगा एक्सप्रेसवे की हवाई पट्टी पर भारतीय वायु सेना के लड़ाकू विमानों ने प्रैक्टिस शुरू किया। पूरा आसमान में जगुआर, सुखोई और राफेल जैसे लड़ाकू विमानों की गर्जना से गूंज उठा था। तभी प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया के एक्स प्लेटफॉर्म पर वायुसेना की इन तैयारियों को देखकर बीजेपी पर तंज कसा। अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया पर बीजेपी पर तंज कसते हुए लिखा, फिर हो रही है उसकी बात, जिसकी हमने की शुरुआत।

गंगा एक्सप्रेस-वे पर IAF का शक्ति प्रदर्शन

यूपी के शाहजहांपुर में भारतीय वायु सेना (IAF) ने शुक्रवार को गंगा एक्सप्रेस-वे पर फ्लाईपास्ट किया। वायु सेना यहां लड़ाकू विमानों के साथ टेक-ऑफ और लैंडिंग अभ्यास की। इस एक्सप्रेस वे पर भारतीय वायुसेना ने युद्ध या राष्ट्रीय आपातकाल के समय वैकल्पिक रनवे के रूप में एक्सप्रेस-वे की क्षमता का आकलन करने के लिए यह अभ्यास आयोजित किया। वायुसेना के लड़ाकू विमान दिन के उजाले के साथ ही रात में भी उतरने व उड़ने का भी अभ्यास करेंगे। एयर फोर्स ने गंगा एक्सप्रेस-वे पर अपना दमखम दिखाकर दुश्मन मुल्क को बता दिया है कि हमसे टकराने का क्या अंजाम होगा देख लो। IAF के जवान 3.5 किमी लंबी हवाई पट्टी पर लड़ाकू विमान लैंडिंग और टेक-ऑफ की प्रैक्टिस की। वहीं, रात के समय जब विमान यहां उतरेंगे उस अवधि में बेवर पीलीभीत मार्ग पर कटरा व जलालाबाद के बीच तीन घंटे तक यातायात भी बंद रहेगा।

पहलगाम हमले के बाद भारत-पाकिस्तान में तनाव की स्थिति, कभी भी हो सकता है हमला

पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत सरकार ने पाकिस्तान के खिलाफ कड़े रुख अपनाते हुए कई महत्वपूर्ण फैसले लिए। इनमें सिंधु जल समझौते की समीक्षा भी शामिल है, जो दोनों देशों के बीच दशकों से चला आ रहा एक संवेदनशील मुद्दा रहा है। इन फैसलों के बाद भारत-पाकिस्तान सीमा पर हलचल तेज़ हो गई है। सैन्य गतिविधियाँ बढ़ने लगी हैं और दोनों ओर से सुरक्षाबलों को हाई अलर्ट पर रखा गया है। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि इस बढ़ते तनाव के कारण हालात कभी भी युद्ध की ओर मुड़ सकते हैं। स्थिति नाज़ुक है और दुनिया की निगाहें अब दक्षिण एशिया की इस विस्फोटक स्थिति पर टिकी हैं।

Advertisement

यह भी पढ़ेंः पाकिस्तान के खिलाफ युद्ध की एक और तैयारी!IAF ने यहां किया शक्ति प्रदर्शन

Published By:
 Ravindra Singh
पब्लिश्ड