पाकिस्तान के खिलाफ युद्ध की एक और तैयारी! गंगा एक्सप्रेसवे पर भारतीय वायु सेना का शक्ति प्रदर्शन,फाइटर जेट से किया फ्लाईपास्ट

गंगा एक्सप्रेसवे पर बनी हवाई पट्टी पर भारतीय वायु सेना के लड़ाकू विमानों ने प्रैक्टिस कर अपने शौर्य का प्रदर्शन किया।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Fighter Plane On Ganga Expressway
गंगा एक्सप्रेस वे भारतीय वायु सेना का शक्ति प्रदर्शन | Image: ANI

पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत-पाकिस्तान सीमा पर तनाव है। LoC पर पाकिस्तानी सेना की ओर से लगातार सीजफायर का उल्लंघन किया जा रहा है। भारत की ओर से भी दुश्मन मुल्क को मुंहतोड़ जवाब दिया जा रहा है। घाटी में तनाव के बीच भारतीय वायु सेना ने उत्तर प्रदेश के गंगा एक्सप्रेसवे पर अपने शौर्य का प्रदर्शन किया। IAF ने इस एक्सप्रेसवे पर लड़ाकू विमान की लैंडिंग और टेक-ऑफ की प्रैक्टिस की है।


शुक्रवार को गंगा एक्सप्रेसवे पर बनी हवाई पट्टी पर भारतीय वायु सेना के लड़ाकू विमानों ने प्रैक्टिस शुरू किया। आसमान में सुखोई, राफेल, जगुआर जैसे लड़ाकू विमानों की गर्जन से दुश्मन देश थर्रा उठे। लड़ाकू विमानों के गर्जन से आसपास के इलाका दहल उठा। लोग अपने-अपने घरों से बाहर निकलकर आसमान की तरफ देखने लगे। IAF को शोर्य देख हर भारतीय की छाती चौड़ी हो गई।

IAF ने गंगा एक्सप्रेस-वे पर किया शक्ति प्रदर्शन

यूपी के शाहजहांपुर में भारतीय वायु सेना (IAF) ने गंगा एक्सप्रेस-वे पर फ्लाईपास्ट किया। वायु सेना यहां लड़ाकू विमानों के साथ टेक-ऑफ और लैंडिंग अभ्यास की। युद्ध या राष्ट्रीय आपातकाल के समय वैकल्पिक रनवे के रूप में एक्सप्रेस-वे की क्षमता का आकलन करने के लिए यह अभ्यास आयोजित किया गया। वायुसेना के लड़ाकू विमान दिन के उजाले के साथ ही रात में भी उतरने व उड़ने का भी अभ्यास करेंगे।

रात के समय भी उतरेंगे फाइटर जेट

एयर फोर्स ने गंगा एक्सप्रेस-वे पर अपना दमखम दिखाकर दुश्मन मुल्क को बता दिया है कि हमसे टकराने का क्या अंजाम होगा देख लो। IAF के जवान 3.5 किमी लंबी हवाई पट्टी पर लड़ाकू विमान लैंडिंग और टेक-ऑफ की प्रैक्टिस की। बता दें कि अगर युद्ध जैसी आपात स्थिति बने, तो इस एक्सप्रेसवे की पट्टी को वैकल्पिक हवाई अड्डे के तौर पर इस्तेमाल किया जा सकता है। वहीं, रात के समय जब विमान यहां उतरेंगे उस अवधि में बेवर पीलीभीत मार्ग पर कटरा व जलालाबाद के बीच तीन घंटे तक यातायात भी बंद रहेगा।

Advertisement

इन लड़ाकू विमानों के गरजन से कांपा दुश्मन

बता दें किएक्सप्रेस वे पर ट्रायल लैंडिंग सुबह के समय होनी थी, मगर मौसम खराब होने की वजह इसी थोड़ा डिले करना पड़ा। पहले यह प्रैक्टिस 9 बजकर 45 मिनट से साढ़े दस बजे तक होनी थी। मगर यह सुबह 11 बजे शुरू हुआ जो दोपहर 1 बजे तक चला, जबकि रात में शाम सात से रात दस बजे के बीच नाइट लैंडिंग व टेक ऑफ कराया जाएगा। इनमें राफेल, जगुआर, मिराज जैसे विमान शामिल रहेंगे।

यह भी पढ़ें: बिलावल भुट्टो ने कबूला पाक का 'काला' सच, कहा- हां, हमने आतंकियों को पाला

Advertisement
Published By:
 Rupam Kumari
पब्लिश्ड