'मुख्यमंत्री जी योगी नहीं, भ्रष्ट हैं', यूपी सरकार पर बरसे अखिलेश यादव, लगाया गंभीर आरोप

अखिलेश यादव ने केंद्र और योगी सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि भाजपा सरकार में बड़े पैमाने पर कमीशनखोरी और भ्रष्टाचार होती है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
SP Chief Akhilesh Yadav claims Prayagraj bridge collapsed, project manager refutes
SP Chief Akhilesh Yadav & CM YOGi | Image: PTI/ANI

समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने केंद्र एवं राज्य में सत्तारूढ़ दल भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर हमला बोलते हुए रविवार को आरोप लगाया कि भाजपा सरकार में बड़े पैमाने पर कमीशनखोरी हो रही है और भ्रष्टाचार चरम पर है।

सपा मुख्यालय से जारी बयान के अनुसार, अखिलेश यादव ने सोमवार को पार्टी के राज्य मुख्यालय में उत्तर प्रदेश के अलावा झारखंड, आंध्र प्रदेश, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र और राजस्थान से आये पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए भाजपा नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा, ‘‘हर स्तर पर लूट है। भाजपा सरकार में हर पद की कीमत तय है। हर विभाग में भ्रष्टाचार हो रहा है। ऐसा कोई विभाग नहीं है, जहां लूट नहीं हो रही।’’

मुख्यमंत्री जी योगी नहीं, भ्रष्ट हैं-अखिलेश यादव 

उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर आरोप लगाते हुए कहा, ‘‘मुख्यमंत्री जी योगी नहीं, भ्रष्ट हैं। भाजपा सरकार का नया परिचय भ्रष्टाचार और संगठित लूट हो गया है।’’इसके पहले भी उन्होंने मुख्यमंत्री योगी पर ऐसी ही टिप्पणी की थी। यादव ने उनसे मिलने आए नेताओं एवं कार्यकर्ताओं को नए वर्ष की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि 2027 के विधानसभा चुनाव में भाजपा को सत्ता से हटाकर जनता के हित और उत्तर प्रदेश के विकास के लिए समाजवादी पार्टी की सरकार बनाना ही शुभकामनाओं की सफल सार्थकता होगी।

उन्होंने नेताओं एवं कार्यकर्ताओं से कहा कि वे भाजपा की साजिशों को विफल करने का संकल्प लेकर जाएं। समाजवादी पार्टी के शीर्ष नेता ने कहा, ‘‘कार्यकर्ता सतर्क रहेंगे तो भाजपा धांधली नहीं कर पाएगी। हमें 2027 का विधानसभा चुनाव राज्य के हित में हर हालत में जीतना है।’’ सपा प्रमुख ने कहा, ‘‘भाजपा सरकार में भ्रष्टाचार और लूट की कमाई पर कब्जा करने की लड़ाई चल रही है। खुद भाजपा विधायक एवं नेता भ्रष्टाचार और लूट के आरोप लगा रहे हैं।’’

Advertisement

जनता में भाजपा को लेकर नाराजगी-अखिलेश यादव 

उन्होंने आरोप लगाया कि इस सरकार के भ्रष्टाचार ने किसी को नहीं छोड़ा है और महिलाओं, व्यापारियों, किसानों एवं नौजवानों समेत सब त्रस्त हो चुके हैं। यादव ने कहा, ‘‘जनता में भाजपा को लेकर भारी नाराजगी है। भाजपा मतदाता सूची में हेराफेरी कर पीडीए(पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) का वोट कटवा कर चुनाव प्रक्रिया को प्रभावित करने की साजिश करती है। धांधली और षड्यंत्र कर चुनाव जीतना चाहती है।’’ पूर्व मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 2016 में अपने लोकसभा क्षेत्र वाराणसी के नागेपुर गांव को गोद लिया था लेकिन उस गांव का कोई विकास नहीं हुआ।

यह भी पढ़ें:HMPV वायरस से कैसे करें बचाव, बच्चे-युवा या बुजुर्ग किसे ज्यादा खतरा?

Advertisement
Published By:
 Rupam Kumari
पब्लिश्ड