अपडेटेड 23 June 2024 at 17:03 IST
साधु संत पर अखिलेश के बयान पर क्यों बीजेपी ने याद दिलाया इतिहास? कैसे जुड़े हैं सपा प्रमुख से तार
अखिलेश यादव ने पुजारी राजू दास को लेकर तंज से भरा बयान दिया। उनके कटाक्ष पर भाजपा अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने रिएक्ट किया और सपा का इतिहास याद दिला दिया!

BJP Reacts On Akhilesh Yadav Concern: प्रदेश भाजपाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने अखिलेश यादव को बगुला भगत का नाम दिया है। चौधरी सपा प्रमुख (Samajwadi Party) के उस पोस्ट पर रिएक्ट किया जिसमें उन्होंने पुजारी राजू दास की सिक्योरिटी हटाने को लेकर सवाल खड़े किए थे।
हाल ही में लोकसभा चुनाव में मिली हार को लेकर अयोध्या में समीक्षा बैठक हुई। जहां चर्चा परिचर्चा के दौरान गरमा गरम बहस भी हुई। पार्टी का अंदरूनी मामला था लेकिन इस पर सपा प्रमुख अखिलेश ने वार किया तो भूपेंद्र चौधरी ने उन्हें राम मंदिर के कारसेवकों का इतिहास याद दिला दिया। बगुला भगत यानि कथनी और करनी में भेद करने वाला करार दिया।
बगुला भगत हैं ये...
यूपी के बहराइच में श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि कार्यक्रम में शामिल होने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष चौधरी भूपेंद्र सिंह पहुंचे थे। यहीं पर मंच से उन्होंने अखिलेश यादव को जवाब दिया। बोले- यह सभी लोग बगुला भगत हैं...इन्होंने हमेशा साधु संतों का अपमान किया है... ये वही लोग हैं जिन्होंने अयोध्या में कारसेवकों का नरसंहार करने का काम किया। और यह वही लोग हैं जिन्होंने राम मन्दिर का हमेशा विरोध किया।
क्यों दिलाया इतिहास याद?
घटना 1990 की है। उस वक्त यूपी के सीएम मुलायम सिंह यादव यानि अखिलेश यादव के पिता थे। उस दौरान हिंदू साधु-संतों ने अयोध्या कूच किया था। किसी अनहोनी की आशंका के चलते प्रशासन ने अयोध्या में कर्फ्यू लगा रखा था, इसके चलते श्रद्धालुओं के प्रवेश नहीं दिया गया था। पुलिस ने बाबरी मस्जिद के 1.5 किलोमीटर के दायरे में बैरिकेडिंग की थी। प्रशासन के आदेश को नजरअंदाज करते हुए कारसेवकों की भारी भीड़ बेकाबू होते हुए आगे बढ़ी। पहली बार 30 अक्टबूर, 1990 को कारसेवकों पर चली गोलियों में 5 लोगों की मौत हुई थीं। इसके बाद ऐसा ही 2 नवंबर को हुआ जिसमें आम नागरिकों, स्वयंसेवकों और कार सेवकों की मौत हो गई थी।
Advertisement
लोकसभा परिणामों पर भी बोले चौधरी
इसके अलावा चौधरी ने लोकसभा चुनाव परिणामों को लेकर भी अपनी राय रखी। उत्तर प्रदेश में भाजपा की सीटें कम आने पर कहा- हम लोग अपनी योजनाएं अपने नेतृत्व की बात अपने काम ठीक से जनता के सामने नहीं रख पाए अगर हम सारी बातें जनता के बीच अच्छे तरीके से रखते तो परिणाम अच्छे आ सकते थे।
ये भी पढ़ें- बुआ मायावती ने भतीजे आकाश आनंद की बसपा में कराई री एंट्री, बढ़ा कद;पहले बताया था अपरिपक्व
Advertisement
Published By : Kiran Rai
पब्लिश्ड 23 June 2024 at 16:52 IST