अपडेटेड 9 November 2024 at 22:38 IST
कौन है 8 साल का खजांची, जिसका हर साल जन्मदिन मनाते हैं अखिलेश यादव? नोटबंदी से क्या है कनेक्शन?
UP News: सपा कार्यालय में अखिलेश यादव ने 8 साल के इस बच्चे का जन्मदिन मनाया। इस दौरान उनकी तरफ से उसे घड़ी और साइकिल गिफ्ट की गई।
- भारत
- 3 min read

Akhilesh Yadav News: उत्तर प्रदेश के पूर्व CM और समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने 8 साल के एक बच्चे खजांची का जन्मदिन सेलिब्रेट किया। वह हर साल इस बच्चे का जन्मदिन मनाते है। उन्होंने खजांची का जन्मदिन मनाते हुए एक तस्वीर भी शेयर की। इस बच्चे का 8 साल पहले हुई नोटबंदी से कनेक्शन है। आइए बताते हैं आपको पूरा माजरा क्या है...?
अखिलेश यादव ने आज (9 नवंबर) को एक्स पर कुछ तस्वीरें शेयर कीं, जिसमें वह 8 साल के खजांची का बर्थडे मनाते दिख रहे हैं। सपा कार्यालय में बच्चे का जन्मदिन मनाया गया। इस दौरान अखिलेश की तरफ से उसे घड़ी और साइकिल गिफ्ट की गई।
नोटबंदी को लेकर अखिलेश ने सरकार को घेरा
अखिलेश ने तस्वीरें शेयर करते हुए नोटबंदी को लेकर सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा, "नोटबंदी की लाइन में जन्मा खजांची 8 साल का हो गया और नोटबंदी की नाकामयाबी का इतिहास भी इतने ही साल पुराना हो गया। नोटबंदी दुनिया के आर्थिक इतिहास की सबसे भ्रष्ट घटना है। नोटबंदी BJP के भ्रष्टाचार का महासागर साबित हुई। नोटबंदी के समय जितने भी दिखावटी लक्ष्य रखे गये थे उनमें से एक भी पूरा नहीं हुआ।"
सपा प्रमुख ने आगे कहा कि नोटबंदी का असर स्लो पॉइजन की तरह है। पिछले 8 साल में इसने किसान, मजदूर, मध्य वर्ग, नौकरीपेशा, पेशेवर लोग और छोटे दुकानदार-व्यापारी, रेहड़ी-पटरी-फेरीवालें सबको अपना शिकार बनाया। नोटबंदी BJP की वोटबंदी का कारण बनी है। नोटबंदी ने मंदी लाकर बहुत सारे काम-कारखानों पर ताला लगाया है अब यही भाजपा की सत्ता की तालेबंदी करेगी।"
Advertisement
नोटबंदी से क्या है इस 8 साल के बच्चे का कनेक्शन?
8 साल 8 नवंबर की रात 8 बजे का समय हर भारतीय को याद होगा, जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नोटबंदी का ऐलान किया था। इसके साथ ही 500 और 1000 रुपये के नोट चलन से बाहर हो गए। तब पुराने नोट को बदलने के लिए बैंकों में लंबी-लंबी लाइनें लगने लगी थीं। इसी लाइन में इस बच्चे का जन्म हुआ था।
कानपुर देहार में बैंक की लाइन में लगी एक महिला ने 2 दिसंबर 2016 को एक बच्चे को जन्म दिया था। तब यूपी की सत्ता में अखिलेश यादव की ही सरकार थी। क्योंकि बच्चे ने बैंक की लाइन में जन्म लिया, तो अखिलेश ने इसका नाम खजांची रख दिया। बच्चे के जन्म के बाद से ही नोटबंदी की याद दिलाते हुए अखिलेश हर साल इसका बर्थडे मनाते हैं।
Advertisement
Published By : Ruchi Mehra
पब्लिश्ड 9 November 2024 at 22:29 IST