अपडेटेड 9 November 2024 at 16:19 IST

हिमाचल CM के समोसा विवाद में फंसी एक महिला अधिकारी? BJP का आरोप- जलील किया और...

नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने 'समोसे की जांच' पर सवाल खड़े करते हुए कहा कि एक महिला पुलिस अधिकारी को जलील किया गया उसे बोरिया-बिस्तर समेट कर मजबूरन जाना पड़ा।

Follow : Google News Icon  
Jairam Thakur and CM Sukhvinder Singh Sukhu
Jairam Thakur and CM Sukhvinder Singh Sukhu | Image: ANI

Himachal Pradesh Samosa Controversy: हिमाचल प्रदेश में 'समोसे' पर जारी संग्राम के बीच कांग्रेस की सुक्खू सरकार पर विपक्षी पार्टी बीजेपी लगातार हमलावर है। इस बीच नेता प्रतिपक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने 'समोसे की जांच' पर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने यह आरोप भी लगाया कि एक महिला पुलिस अधिकारी को जलील किया गया,जिसकी वजह से उसे मजबूरन बोरिया-बिस्तर समेट कर जाना पड़ा… इसकी जांच नहीं हो रही। राज्य में हो रहे भ्रष्टाचार की जांच नहीं हो रही लेकिन समोसे पर जांच हो रही है।

विपक्ष के नेता जयराम ठाकुर ने कहा कि हैरानी की बात है कि समोसे खाने को भी सुक्खू सरकार ने सरकार विरोधी गतिविधि ठहराया है। समोसे किसने खाये इसके लिए वरिष्ठ अधिकारियों को जांच के आदेश दिए गए। प्रदेश में भ्रष्टाचार हो रहे हैं उनकी जांच नहीं की जा रही।

महिला पुलिस अधिकारी को रातों-रात जलील किया- जयराम ठाकुर 

जयराम ठाकुर ने आगे आरोप लगाते हुए कहा कि एक पुलिस अधिकारी किसी जिले में ड्यूटी दे रही थी उसे रातों-रात जिस प्रकार से जलील किया गया और परेशान किया गया। ऐसे में उसे मजबूर होकर जाना पड़ा। इन सभी बातों को दरकिनार कर जिस तरह से कांग्रेस समोसा जांच को प्राथमिकता दे रही है उससे तो लोगों का सवाल खड़ा करना स्वाभाविक है।

भाजपा ने की 'समोसा पार्टी'

इससे पहले मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू पर परोक्ष रूप से तंज के रूप में भाजपा ने समोसा पार्टी की। बकायदा इसका वीडियो भी बनाया गया और फिर उसे सोशल मीडिया पर शेयर किया गया। हिमाचल विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने बीजेपी नेताओं संग समोसा खाकर आनंद लिया।

Advertisement

सीएम सुक्खू ने मामले के तूल पकड़ता देख दी सफाई

बता दें कि हिमाचल प्रदेश में जब मामले ने तूल पकड़ा तो मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुखू ने अपनी सफाई दी। कथित 'सरकार विरोधी' कार्रवाई पर स्पष्टीकरण देते हुए उन्होंने कहा कि जांच दुर्व्यवहार के मुद्दे पर थी। सुखू ने एएनआई से कहा कि, 'ऐसा कुछ नहीं है। ये (CID) दुर्व्यवहार के मुद्दे पर शामिल थी, लेकिन आप (मीडिया) 'समोसा' के बारे में खबर चला रहे हैं।' इसके अलावा, संजीव रंजन ओझा, डिप्टी जनरल सीआईडी ​​ने कहा कि ये सीआईडी ​​का आंतरिक मामला है और इसका राजनीतिकरण नहीं किया जाना चाहिए। ओझा ने कहा 'ये पूरी तरह से CID ​​का आंतरिक मामला है। इसका राजनीतिकरण नहीं किया जाना चाहिए। सीएम समोसे नहीं खाते,हमने किसी को नोटिस नहीं दिया है। हमने सिर्फ ये कहा है कि पता लगाएं कि क्या हुआ। सरकार का इससे कोई लेना-देना नहीं है। हम पता लगाएंगे कि ये जानकारी कैसे लीक हुई।'

यह भी पढ़ें: Samosa Controversy: 'समोसा विवाद' पर सुक्खू सरकार की हो रही किरकिरी, BJP ने वीडियो शेयर कर लिये मजे

Advertisement

Published By : Priyanka Yadav

पब्लिश्ड 9 November 2024 at 14:47 IST