Updated April 23rd, 2024 at 21:06 IST

लोकसभा चुनाव में सूरत में BJP की जीत पर भड़के अखिलेश यादव, कहा- जनता का अपमान है, भाजपा वोट डालने...

सूरत लोकसभा सीट से BJP प्रत्याशी मुकेश दलाल की जीत पर सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने सवाल उठाया है और ऐसी जीत को लोकतंत्र के लिए खतरा बताया है।

Reported by: Rupam Kumari
अखिलेश यादव | Image:PTI
Advertisement

Lok Sabha Elections 2024: लोकसभा चुनाव 2024 (Loksabha Election) का परिणाम आने से पहले ही बीजेपी ने जीत का शंखनाद कर दिया। कांग्रेस उम्मीदवार का नामांकन रद्द होने और अन्य सभी प्रत्याशियों के अपने नामांकन वापस लेने के बाद गुजरात की सूरत लोकसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी (BJP) के प्रत्याशी मुकेश दलाल (Mukesh Dalal) निर्विरोध निर्वाचित हो गए हैं। BJP इस जीत का जहां जश्न मना रही तो वहीं विपक्ष इसे लोकतंत्र का खतरा बता रही है।

मौजूदा लोकसभा चुनाव में BJP की यह पहली जीत है। मगर विपक्ष इस जीत को पचा नहीं पा रही है और BJP पर हमलावर हो रही है। उत्तर प्रदेश के पूर्व सीएम और सपा के मुखिया अखिलेश यादव ने भी मुकेश दलाल की सीट पर सवाल उठाया है। उन्होंने आरोप लगाया है कि सूरत में जनता का अपमान हुआ है। वहां वोट ही नहीं डालने दिया गया। हमने तो पहले से ही कह रहे हैं, भाजपा वोट डालने का अधिकार ही छीन लेगी। देखिए वही हुआ है।

Advertisement

ऐसे परिणाम से लोकतंत्र कमजोर होता है-अखिलेश

सपा प्रमुख ने आग कहा, "ये हार का रूझान है। चुनाव खत्म होने के बाद परिणाम के रूझान आते हैं। लेकिन चुनाव का पहला चरण खत्म होते ही रूझान आने लगे हैं। इस तरह की बात करना हमारे लोकतंत्र को कमजोर करता है। चुनाव आयोग इन चीजों पर रोक लगाता है। ये मन की बात है जो किसी और पर थोप कर कही जा रही है। जनता जानती है कि किसान बर्बाद हुआ है और नौजवान का एकतिहाई जीवन बर्बाद हुआ है।

Advertisement

अखिलेश ने बीजेपी पर लगाया गंभीर आरोप

अखिलेश ने बीजेपी पर आरोप लगाते हुए कहा, ये संविधान की हत्या कर रहे हैं, क्योंकि इस तरह धांधली से जीते हुए लोग जनता के चुने हुए प्रतिनिधि नहीं हैं। भाजपा चुनाव आयोग को ठेंगा दिखा रही है। चुनाव आयोग को कम से कम अपनी मान-हानि के लिए तो कार्रवाई करनी चाहिए।

सुप्रीम कोर्ट से सपा प्रमुख की खास अपील

चंडीगढ़ मेयर चुनाव का उदाहरण देते हुए अखिलेश ने कहा, चंडीगढ़ मेयर चुनाव की तरह हमनें एक बार फिर सुप्रीम कोर्ट और चुनाव आयोग से अपील है कि सूर’ की घटना का स्वत: संज्ञान ले और चुनाव रद्द करके सब षड्यंत्रकारियों को सख्त से सख्त सजा दी जाए। सूरत में नये सिरे से चुनाव की प्रक्रिया शुरू की जाए।

यह भी पढ़ें: कौन हैं मुकेश दलाल? जिन्होंने Lok Sabha Election में काउंटिंग से पहले ही PM मोदी को दिला दी पहली सीट

Advertisement

Published April 23rd, 2024 at 21:06 IST

Whatsapp logo