'26 बच्चे पैदा करें या 39, इनको क्या... 2047 में मुंबई का मेयर खान-पठान-बुर्के वाली बनेगी', AIMIM की नेता जहांआरा शेख का भड़काऊ बयान

BJP नेता किरीट सोमैया के मुस्लिम जनसंख्या संबंधी बयान पर AIMIM नेता जहांआरा शेख ने जवाब देते हुए कहा कि "2047 में मुंबई का मेयर खान-पठान या बुर्का वाली बनेगी। हम 26 से ज्यादा बच्चे पैदा करेंगे, किसी से भीख नहीं मांगते।" यह बयान BMC चुनावों से पहले साम्प्रदायिक ध्रुवीकरण बढ़ा सकता है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon

Hindu vs Muslim growth : मुंबई में बृहन्मुंबई म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन (BMC) चुनाव से ठीक पहले जनसंख्या वृद्धि और मुस्लिम प्रजनन दर को लेकर तीखी बयानबाजी शुरू हो गई है। यह विवाद बीजेपी नेता किरीट सोमैया के एक बयान से शुरू हुआ, जिसमें उन्होंने दावा किया कि मुंबई में मुस्लिम समुदाय की प्रजनन दर हिंदू समुदाय की तुलना में दोगुनी है। अब इस विवाद को AIMIM ने आगे बढ़ा दिया है।

सोमैया ने नेशनल फैमिली हेल्थ सर्वे (NFHS) और अन्य रिपोर्ट्स का हवाला देते हुए कहा कि महाराष्ट्र के शहरी क्षेत्रों में औसत प्रजनन दर 1.4 है, लेकिन मुस्लिम परिवारों में यह काफी अधिक है। उन्होंने उदाहरण दिया कि 10 मुस्लिम दंपतियों से 26 या इससे अधिक बच्चे पैदा हो रहे हैं। सोमैया ने इसे अवैध प्रवासन जैसे बांग्लादेशी और रोहिंग्या से भी जोड़ा और चेतावनी दी कि अगर यही ट्रेंड जारी रहा, तो मुंबई की जनसांख्यिकीय संरचना बदल सकती है।

'हिंदू समुदाय भी बढ़ाए जनसंख्या'

इस बयान के जवाब में बहस को आगे बढ़ते हुए ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) की मुंबई इकाई की उपाध्यक्ष जहांआरा शेख ने कहा कि बीजेपी नेताओं को मुस्लिम महिलाओं की कोख और जनसंख्या पर सवाल उठाने का कोई हक नहीं है। उन्होंने चुनौती दी कि अगर मुस्लिम समुदाय की जनसंख्या बढ़ रही है, तो हिंदू समुदाय भी अपनी जनसंख्या बढ़ाए।

'26 नहीं और अधिक पैदा करेंगे'

जहांआरा शेख के कहा कि "2047 में मुंबई का मेयर खान, पठान या बुर्का वाली महिला बनेगी। बीजेपी नेताओं ने हमें जगा दिया है, अब हम और बच्चे पैदा करेंगे। 10 जोड़ों से 26 बच्चे तो कम हैं, अब इससे अधिक पैदा करेंगे। हम अपने बच्चों को पालने के लिए किसी से भीख नहीं मांगते, महंगाई के बावजूद खुद संभालते हैं। हमारा प्लान है कि मुंबई का मेयर बुर्का पहनने वाली, हिजाबी, खान, पठान या शेख बने।"

Advertisement

जहांआरा शेख ने कहा कि अगर हमारे जनसंख्या बढ़ रही है, तो हमें खुशी होगी। हालांकि उन्होंने ये भी कहा कि हिंदू-मुस्लिम की राजनीति नहीं करके विकास की राजनीति करनी चाहिए। यह बयान AIMIM की ओर से मुंबई नगर निगम चुनावों की तैयारी के संदर्भ में आया है, जहां पार्टी मुस्लिम बहुल क्षेत्रों में मजबूत दावेदारी पेश कर रही है। इसी तरह AIMIM के राष्ट्रीय प्रवक्ता वारिस पठान ने भी कहा था कि मुंबई का मेयर खान, पठान या हिजाब पहनने वाली महिला क्यों नहीं बन सकती।

ये भी पढ़ें: Lalit Modi: 'दो बड़े भगोड़े...', विजय माल्या के साथ VIDEO दिखाकर उड़ाया मजाक, मामले ने पकड़ा तूल तो ललित मोदी का यू-टर्न, जानिए क्या कहा

Advertisement
Published By:
 Sagar Singh
पब्लिश्ड