दिल्ली के बाद 'पंजाब फतह' पर टिकी BJP की नजर, मोदी के मंत्री की दो टूक- अकाली से नहीं होगा कोई गठबंधन, अकेले बनाएंगे सरकार

Punjab: दिल्ली विधानसभा चुनाव में शानदार जीत हासिल करने के बाद भारतीय जनता पार्टी की नजर अब बॉर्डर स्टेट पंजाब पर है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Union Minister Gajendra Singh Shekhawat
Union Minister Gajendra Singh Shekhawat | Image: ANI

Punjab: दिल्ली विधानसभा चुनाव में शानदार जीत हासिल करने के बाद भारतीय जनता पार्टी ( BJP ) की नजर अब बॉर्डर स्टेट पंजाब पर है। दिल्ली में आम आदमी पार्टी ( AAP ) को करारी शिकस्त देने के बाद बीजेपी ने पंजाब फतह की तैयारी शुरू कर दी है। पंजाब में साल 2027 में विधानसभा के चुनाव होने हैं, लेकिन उसकी विसात अभी से बिछना शुरू हो गई है।

पंजाब में बीजेपी और अकाली के गठबंधन को लेकर जब बीजेपी नेता और केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने पूछा गया तो उन्होंने कहा कि पंजाब में अकाली दल के साथ भाजपा के किसी भी समझौते (गठबंधन) पर स्थायी रोक लग गई है। ऐसी किसी संभावना पर विचार-विमर्श नहीं किया जाएगा। हम पूरी ताकत से काम कर रहे हैं ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि भाजपा पंजाब में अपने दम पर सरकार बनाए। शिरोमणि अकाली दल के साथ किसी भी तरह के गठबंधन की कोई संभावना नहीं है।

AAP से सीधे मुकाबले की तैयारी में BJP

पंजाब में भारतीय जनता पार्टी सीधे आम आदमी पार्टी से मुकाबले की तैयारी कर रही है। साल 2022 में AAP ने प्रचंड बहुमत के साथ जीत हालिस की थी और कांग्रेस के बड़े-बड़े दिग्गजों को हराया था। पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी सहित उनकी कैबिनेट के कई मंत्री चुनाव हार गए थे। फिलहाल दिल्ली में आम आदमी पार्टी की हार के बाद से आप कार्यकर्ताओं और नेताओं के लिए चिंता जरूर बढ़ गई है। एक तरफ भाजपा ने 2027 के चुनाव के लिए कमर कस ली है तो दूसरी ओर कांग्रेस आए दिन आप विधायकों और सांसदों के संपर्क में होने का दावा कर आम आदमी पार्टी की मुसीबतें बढ़ा देती हैं।

Advertisement

आसान नहीं है 2027 की जंग

अब सवाल ये है कि जब एक तरफ भाजपा राज्य में अकेले चुनाव की तैयारी कर रही है, आम आदमी पार्टी पहले ही सत्ता में है, कांग्रेस और शिरोमणि अकाली दल के लिए भी राह आसान नहीं होगी। सत्ताधारी आप के लिए 2027 का चुनाव 2022 की तरह आसान नहीं होने वाला है। उन्हें जनता से किए गए वादों को पूरा करने की चुनौती से साथ वापसी उसी जनता के बीच जाना है, जिन वादों को लेकर विपक्ष लगातार दिल्ली से लेकर पंजाब तक आम आदमी पार्टी को घेर रहा है। 

Advertisement

इसे भी पढ़ें: चुनाव से पहले होली मिलन के बहाने बेटे निशांत की एंट्री, मांझी बोले-चर्चा

Published By:
 Deepak Gupta
पब्लिश्ड