सपा सांसद बर्क पर भड़के प्रमोद कृष्णम, कहा-उनकी सोच तालिबानी, रहते हैं हिंदुस्तान में, दिल धड़कता है पाकिस्तान के लिए

SP सांसद जियाउर्रहमान बर्क ने सीओ अनुज चौधरी के बयान पर जवाब देते हुए कहा कि इस देश की जनता इतनी बेवकूफ नहीं है जो उनकी बातों में आकर कोई ऐसा कदम उठाएगी।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Acharya Pramod Krishnam
सपा सांसद बर्क पर भड़के प्रमोद कृष्णम, कहा-उनकी सोच तालिबानी, रहते हैं हिंदुस्तान में, दिल धड़कता है पाकिस्तान के लिए | Image: PTI

समाजवादी पार्टी के सांसद जियाउर्रहमान बर्क ने उत्तर प्रदेश में ईद की नमाज को लेकर पीस कमेटी की बैठक में लिए गए फैसले, 'ईद की नमाज सड़कों और घरों की छतों पर न पढ़ी जाए' को लेकर आपत्ति जताई है। तो वहीं सपा सांसद की इस आपत्ति को लेकर आचार्य प्रमोद कृष्णम ने पलटवार किया है। आचार्य प्रमोद कृष्णम ने सपा सांसद पर ईद के नमाज को लेकर पीस कमेटी के निर्णय पर आपत्ति जताने पर कहा कि संभल सांसद बर्क की सोच तालिबानी है। वो रहते तो हिन्दुस्तान में हैं लेकिन उनका दिल पाकिस्तान में धड़कता है। इसके पहले सपा सांसद ने ईद पर नमाज को लेकर पीस कमेटी के फैसले पर असहमति जताई थी और संभल के सीओ अनुज चौधरी के बयान ईद की सेवइंया खानी है तो होली की गुजिया भी खानी पड़ेगी पर भी आपत्ति जताई थी।


समाजवादी पार्टी के सांसद जियाउर्रहमान बर्क ने सीओ अनुज चौधरी के बयान पर जवाब देते हुए कहा कि इस देश की जनता इतनी बेवकूफ नहीं है जो उनकी बातों में आकर कोई ऐसा कदम उठाएगी। सपा सांसद ने अनुज चौधरी के बयान पर जवाब देते हुए कहा था कि जब जरूरत महसूस करेंगे तो उनकी ख्वाहिश भी हम जरूर पूरा करेंगे। आपको बता दें कि इसके पहले संभल में ईद की नमाज को लेकर आए पीस कमेटी के फैसले के बाद संभल सीओ अनुज चौधरी ने कहा था कि 'आप यदि ईद की की सिवइयां खिलाना चाहते हो तो आपको गुजिया भी खानी पड़ेगी, लेकिन यहां गड़बड़ हो जाती है जहां एक पक्ष तो खाने को तैयार है और दूसरा खा नहीं रहा। यहां भाई चारा खत्म हो जाता है।'


संभल सांसद बर्क की सोच तालिबानीः आचार्य प्रमोद कृष्णम

संभल में पीस कमेटी के ईद के दिन नमाज अदा करने के फैसले के बाद सपा सांसद जियाउर्रहमान बर्क के विरोध करने पर आचार्य प्रमोद कृष्णम ने संभल के सांसद पर तालिबानी सोच का आरोप लगाया है। आचार्य ने कहा कि सपा सांसद बर्क रहते तो हिन्दुस्तान में हैं लेकिन उनका दिल पाकिस्तान में धड़कता है। इसके पहले सीएम योगी ने संभल में ईद की नमाज को घरों में रहकर पढ़ने को कहा था। आचार्य प्रमोद कृष्णम ने सीएम योगी के बयान का समर्थन करते हुए कहा कि संभल सनातन की नगरी है और ईद की नमाज यहां पर घरों में पढ़ें।


बर्क के दादा शफीकउर्रहमान ने भी की थी तालिबान की तारीफ

इसके पहले संभल के समाजवादी पार्टी के पूर्व सांसद और जियाउर्रहमान बर्क के दादा शफीकउर्रहमान बर्क ने भी अफगानिस्तान पर तालिबानी कब्जे के बाद उसकी तुलना भारत में ब्रिटिश राज से कर दी थी। उन्होंने कहा था कि हिन्दुस्तान में जब अंग्रेजों की हुकूमत थी तब उन्हें हटाने के लिए हमने संघर्ष किया था, अब ठीक उसी तरह से तालिबान ने भी अपने देश को आजाद करवा लिया है। शफीकुर्रहमान यहीं पर चुप नहीं हुए बल्कि उन्होंने तालिबान की तारीफ करते हुए कहा था, तालिबान संगठन ने अमेरिका और रूस जैसे ताकतवर देशों को अपने देश में रुकने नहीं दिया। जबकि तालिबान ने अफगानिस्तान की लोकतांत्रिक सरकार का तख्तापलट कर पूरे देश में हिंसा का माहौल खड़ा कर कई अफगानी नागरिकों की हत्या कर दी थी।

Advertisement

यह भी पढ़ेंः संभल जामा मस्जिद सदर जफर अली की जमानत खारिज, बीजेपी नेता की हत्या के विरोध में रांची बंद

Published By:
 Ravindra Singh
पब्लिश्ड