LIVE BLOG

LIVE UPDATES/ संभल जामा मस्जिद सदर जफर अली की जमानत खारिज, बीजेपी नेता की हत्या के विरोध में रांची बंद

India News Live: संभल की शाही जामा मस्जिद के प्रमुख सदर जफर अली को बड़ा झटका लगा है। उसकी जमानत याचिका खारिज कर दी गई है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Jama Masjid Sadar Chief Zafar Ali
Jama Masjid Sadar Chief Zafar Ali | Image: ANI

यूपी के संभल जिले में तैनात सीओ अनुज चौधरी होली के बाद अब ईद को लेकर दिए बयान को लेकर चर्चा में आ गए हैं। उन्होंने कहा है कि अगर आप ईद की सेवइयां खिलाना चाहते हैं तो आपको गुजिया भी खानी पड़ेगी। संभल की शाही जामा मस्जिद के प्रमुख सदर जफर अली को बड़ा झटका लगा है। उसकी जमानत याचिका खारिज कर दी गई है। 


इफ्तार पार्टी में शामिल हुए CM चंद्रबाबू नायडू

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने आज विजयवाड़ा में इफ्तार पार्टी में हिस्सा लिया।


मंदसौर में सिंचाई परियोजना की पाइपलाइनों में लगी भीषण आग

मध्य प्रदेश के मंदसौर के शक्कर खेड़ी गांव में सिंचाई परियोजना की पाइपलाइनों में आग लग गई। मौके पर दमकल की गाड़ियां माजूद हैं। प्रभात गौड़ (इंस्पेक्टर, नाहरगढ़) ने कहा, "आज करीब 4.30 बजे आग की सूचना मिली। तुरंत मौके पर पुलिस पहुंच गई थी। दमकल विभाग को भी सूचना दी गई थी क्योंकि बड़े स्थर पर आग लगी थी। आग पर अभी काबू नहीं पाया गया है। मौके पर करीब 5 दमकल की गाड़ियां माजूद हैं आग बुझाने का प्रयास जारी है। काफी नुकसान हुआ है।"


Advertisement

जस्टिस यशवंत वर्मा मामले में कल होगी SC में सुनवाई

दिल्ली हाई कोर्ट के जस्टिस यशवंत वर्मा के घर पर कथित तौर पर नोटों का ढेर मिलने के मामले में दाखिल याचिका पर सुप्रीम कोर्ट कल सुनवाई करेगा। सुप्रीम कोर्ट के वकील मैथ्यू नेदुम्पारा ने याचिका दाखिल की है। याचिका में मांग की गई है कि दिल्ली पुलिस को FIR दर्ज करने का निर्देश दिया जाए। याचिका में कहा गया है कि इस मामले में सुप्रीम कोर्ट द्वारा 3 जजों की समिति बनाने का कोई औचित्य नहीं है। जांच की कार्यवाही अब पुलिस को करनी चाहिए। याचिका में न्यायपालिका के सभी स्तरों पर भ्रष्टाचार को रोकने के लिए सरकार को प्रभावी और सार्थक कार्रवाई करने का निर्देश देने की मांग की गई है, जिसमें न्यायिक मानक और जवाबदेही विधेयक, 2010 को दोबारा लाने की मांग की है जो lapse हो गया था।


अखिलेश पर भड़कीं मायावती

बसपा प्रमुख मायावती ने अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि सपा अपने राजनैतिक लाभ के लिए अपने दलित नेताओं को आगे करके जो घिनौनी राजनीति कर रही है अर्थात् उनको नुकसान पहुंचाने में लगी है, यह उचित नहीं। दलितों को इनके सभी हथकण्डों से सावधान रहना चाहिये। आगरा की हुई घटना अति चिन्ताजनक। साथ ही, सपा को अपने स्वार्थ में किसी भी समुदाय का अपमान करना ठीक नहीं, जिसके तहत अब इनको किसी समुदाय में दुर्गन्ध व किसी में  सुगन्ध आ रही है। इससे समाज में अमन-चैन व सौहार्द बिगड़ेगा, जो ठीक नहीं। 


Advertisement

दिल्ली विधानसभा में कल रखा जाएगा मुस्तफाबाद का नाम बदलने का प्रस्ताव

दिल्ली विधानसभा में कल मुस्तफाबाद विधानसभा का नाम शिव विहार विधानसभा रखने को लेकर प्रस्ताव रखा जाएगा। 


कठुआ एनकाउंटर में 2 आतंकी ढेर

जम्मू-कश्मीर के कठुआ में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच हुई मुठभेड़ में सेना के जवानों ने 2 आतंकियों को मार गिराया है। इस एनकाउंटर में सेना के 8 जवान भी घायल हुए हैं, जिसमें 6 जवान जम्मू-कश्मीर पुलिस के है और 2 जवान भारतीय सेना से हैं। जम्मू-कश्मीर पुलिस के 4 जवानों की हालत गंभीर बताई जा रही है। 
 


दिल्ली सचिवालय में CM रेखा गुप्ता की बैठक

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने दिल्ली सचिवालय में एमसीडी, एनडीएमसी, पीडब्ल्यूडी और अन्य अधिकारियों के साथ बैठक की।


अमित शाह के बयान पर सीपी जोशी की प्रतिक्रिया

BJP नेता सीपी जोशी ने कहा, " गृह मंत्री ने जो कहा वो बिलकुल सच है, जहां राज्य सरकार ही इस तरह का काम करेगी, वो जमीन नहीं देगी बाकी जगह पर सरकार ने बाड़बंदी करा दी। यहां पर भी सीमाबंदी करने की जरूरत है सरकार इस पर सहयोग करे....जो घुसपैठिए आ रहे हैं उन्हें संरक्षण कौन दे रहा है उनका राशन कार्ड कौन बना रहा है... तो आज गृह मंत्री ने ये सारी बातें सामने रखी अगर उनको थोड़ी बहुत भी शर्म है तो उन्हें तुरंत सरकार की मदद करनी चाहिए ताकि जल्द ही इन घुसपैठियों को रोका जा सके और गृह मंत्री ने जो निर्देश दिए हैं उन पर अमल किया जाना चाहिए।"


ईद की छुट्टी रद्द होने पर CM सैनी बोले- राजनीति नहीं होनी चाहिए

हरियाणा सरकार द्वारा 31 मार्च को ईद-उल-फितर के लिए राजपत्रित अवकाश की जगह प्रतिबंधित अवकाश (अनुसूची-II) घोषित करने पर हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा, "मैंने सदन में भी कहा है कि इसे मुद्दा नहीं बनाया जाना चाहिए। यह पहली बार है कि वित्तीय वर्ष के अंत में लगातार 3 छुट्टियां आ गई हैं। वित्तीय वर्ष के अंत में कई तरह के लेन-देन होते हैं इसलिए हमने इसे (ईद-उल-फितर को) प्रतिबंधित अवकाश घोषित किया है। अगर कोई छुट्टी लेना चाहता है, तो उस पर कोई पाबंदी नहीं है। इस पर कोई राजनीति नहीं होनी चाहिए..."


दिल्ली की CM रेखा गुप्ता का बयान

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा, "मैं दिल्ली की जनता को बहुत बधाई देती हूं कि विकसित दिल्ली का 2025-26 का बजट आज पास हुआ है। यह दिल्ली के इतिहास में एक नया स्वर्णिम अध्याय लिखने वाला है, दिल्ली की जनता को सुकून देने वाला है। अब दिल्ली सरकार इस पर काम करना शुरू करेगी..."


लालू यादव को भारत रत्न देने की मांग पर क्या बोले डिप्टी CM विजय कुमार सिन्हा?

लालू यादव के लिए भारत रत्न की मांग पर बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने कहा, " जब तक बिहार इस मानसिकता से बाहर नहीं निकलता है, जो अपराधी, भ्रष्टाचारी रहा है, जाति के जहर के लहर के कहर से बिहार में नरसंहार, हत्या, लूट, बलात्कार और खुलेआम भ्रष्टाचार को बढ़ावा दिया। ऐसी मानसिकता के लोगों को सम्मान की बात करके बिहार के लोगों के प्रति अपनी जिम्मेदारी को नजरअंदाज कर रहें, बिहार की जनता उन्हें सबक सिखाएगी। बिहार का गौरव कर्पूरी ठाकुर जैसे ईमानदार लोग, श्री बाबू जैसे समाज के लिए समर्पित लोग, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी विकास के लिए समर्पित हैं। लेकिन जिस व्यक्ति को न्यायालय ने आर्थिक अपराधी घोषित किया उसके लिए भारत रत्न की मांग करने वाले लोग को बिहार के लिए एक गाली है और इस गाली से बिहारी मुक्त होगा और इसे खत्म करेगा।"


अब पश्चिम बंगाल के रास्ते भारत में घुसते हैं रोहिंग्या- अमित शाह

लोकसभा में अप्रवासन एवं विदेशी विधेयक, 2025 पर जवाब देते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, "बांग्लादेशी घुसपैठिए हों या रोहिंग्या, पहले वे असम के रास्ते भारत में घुसते थे, जब कांग्रेस सत्ता में थी। अब वे पश्चिम बंगाल के रास्ते भारत में घुसते हैं, जहां TMC सत्ता में है। उन्हें आधार कार्ड, नागरिकता कौन देता है? पकड़े गए सभी बांग्लादेशियों के पास 24 परगना जिले के आधार कार्ड हैं। आप (TMC) आधार कार्ड जारी करते हैं और वे वोटर कार्ड लेकर दिल्ली आते हैं। 2026 में पश्चिम बंगाल में भाजपा की सरकार बनेगी और हम इस पर लगाम लगाएंगे..."


अखिलेश के बयान पर शहजाद पूनावाला का निशाना

BJP नेता शहजाद पूनावाला ने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के बयान पर कहा, "अखिलेश यादव वोट बैंक में इतने लीन हो चुके हैं कि सनातन का करो अपमान, यही बन चुकी है उनकी पहचान। वे कहते हैं कि गौशाला से दुर्गंध आती है और इसलिए वे इत्र का काम करते हैं क्योंकि उससे खुशबू आती है। इनके पूरे गठबंधन और इनकी पार्टी का एजेंडा है कि सनातन को दो गाली, ताकि मिले वोट बैंक की ताली..."


बंगाल में हिंदुओं के हित में काम करने वाले सत्ता में होंगे- सुवेंदु अधिकारी

पश्चिम बंगाल के नेता प्रतिपक्ष सुवेंदु अधिकारी ने कहा, "इस बार हिंदू बंटने वाले नहीं हैं। कल से 20 लाख से ज़्यादा हिंदू यहां जमा हो चुके हैं। सभी एकजुट हैं। सनातन धर्म की रक्षा के लिए सभी एकजुट हैं। अब सनातनियों को अपने अस्तित्व के लिए एकजुट होना है। देश में हिंदुओं के हित में काम करने वाले सत्ता में हैं। बंगाल में हिंदुओं के हित में काम करने वाले सत्ता में होंगे। एक अच्छी सरकार आएगी और हिंदुओं को अपने धर्म के पालन की आज़ादी मिलेगी।"


अर्जुन सिंह के आवास पर हमले को लेकर क्या बोले सुकांत मजूमदार?

केंद्रीय मंत्री सुकांत मजूमदार ने पश्चिम बंगाल में BJP नेता अर्जुन सिंह के आवास के बाहर हुए हमले पर कहा, “ स्वास्थ्य की स्थिति बहुत खराब है। अगर आप पिछले एक साल का डेटा निकालेंगे तो अर्जुन सिंह जिस इलाके में रहते हैं,बैरकपुर जो लोकसभा क्षेत्र है,वहां पर भाटपारा में एक के बाद एक ऐसी घटनाएं हो रही हैं और अर्जुन सिंह को बार-बार निशाना बनाया जा रहा है कि अर्जुन सिंह बीजेपी छोड़कर तृणमूल में शामिल हो जाएं इसलिए ये हमले हो रहे हैं इसके अलावा और कुछ नहीं है। इन सब चीजों के लिए ममता बनर्जी और उनकी पुलिस जिम्मेदार है।”


केजरीवाल के काले कारनामों की फेहरिस्त बहुत लंबी- वीरेंद्र सचदेवा

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा, "अरविंद केजरीवाल के काले कारनामों की फेहरिस्त बहुत लंबी है। अरविंद केजरीवाल ने योजनाओं के नाम पर गरीब, पिछड़े और दलित समाज के लोगों के साथ धोखा करने का काम किया है। उनकी काम करने की नीयत नहीं थी। उन्हें केवल बाबा साहब भीमराव अंबेडकर के नाम पर धोखा देना था..."


BJP ने बिना किसी आधार का बजट पेश किया- गोपाल राय

AAP नेता गोपाल राय ने कहा, "भाजपा सरकार ने जो बजट प्रस्तुत किया है, वो बिना किसी आधार का बजट है। बिना आर्थिक सर्वेक्षण के सदन में बजट प्रस्तुत किया गया और वो इस बात को दिखाता है कि इस सरकार का बजट को लेकर कोई गंभीर प्रयास नहीं हुआ है। जिस तहर से बजट में हवा हवाई दृष्टिकोण दिखा है, तो अगले एक साल में उस कार्ययोजना को जमीन पर लाने में, मुझे लगता है कि भाजपा सरकार का जो रवैया है, वो बरकरार रहेगा…"


अखिलेश के बयान पर बरसे गौरव वल्लभ

BJP नेता गौरव वल्लभ ने कहा, "जिन लोगों को महाकुंभ में मृत्यु कुंभ दिखता है और गाय से दुर्गंध आती है। जो लोग सनातन को गाली देते हैं, हिंदू धर्म के लिए अनाप शनाप बोलते हैं उन लोगों का भारत जैसे तेजी से बढ़ते हुए देश में उनकी सोच के लिए कोई जगह नहीं है। अखिलेश यादव जी अभी भी वक्त है। गाय माता का अपमान करना बंद करिए...."


कौन चाहता है कि सड़क पर नमाज़ पढ़े?- आनंद भदौरिया

सड़क पर नमाज़ पर रोक के फैसले पर समाजवादी पार्टी सांसद आनंद भदौरिया ने कहा कि जैसे जैसे 2027 के चुनाव नजदीक आते जाएंगे, ऐसे बयान और घटनाएं बढ़ती जाएंगी। पिछले 8 वर्ष में भाजपा ने विकास के पैमाने पर कोई ऐसा काम नहीं किया है जिसे लेकर जनता के बीच जाएं। कौन चाहता है कि सड़क पर नमाज़ पढ़े? प्रशासन को वैकल्पिक व्यवस्था करनी चाहिए। भाजपा का मनसूबा कामयाब नहीं होगा वे हिन्दू मुस्लिम को आपस में लड़ाना चाहते हैं।
 


'सौगात-ए-मोदी' के तोहफे पर क्या बोले अबू आज़मी?

समाजवादी पार्टी के विधायक अबू आज़मी ने ईद के मौके पर सरकार द्वारा गरीब मुसलमानों के लिए 'सौगात-ए-मोदी' के तोहफे पर कहा कि जिन लोगों ने अपनी पार्टी में किसी मुसलमान को मंत्री नहीं बनाया, आज वही मुसलमानों को सौगात दे रहे हैं। ईद की सबसे बड़ी सौगात होती कि हमारी जेलों में बंद सभी निर्दोश कैदियों को रिहाई का हुक्म दे दिया जाता। 


राहुल गांधी को जवाब देने का अधिकार भी नहीं दिया गया- राजीव शुक्ला

कांग्रेस सांसद राजीव शुक्ला ने कहा कि भाजपा सांसदों को यह नहीं पता कि राहुल गांधी को (अध्यक्ष द्वारा) क्यों रोका गया और उन पर टिप्पणी की गई (नियम 349 का पालन करने के लिए)। राहुल गांधी को जवाब देने का अधिकार भी नहीं दिया गया।
 


अपनी बात रखने का मौका भी विपक्ष को दिया गया- चिराग

केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने कहा कि विपक्ष के सदस्य JPC में मौजूद हैं। अपनी बात रखने का मौका भी विपक्ष को दिया गया। विपक्ष के कई नेता ऐसे हैं, जो यह माहौल बनाना चाहते हैं कि यह वक्फ संशोधन विधेयक मुसलमानों के खिलाफ है। हमारी सरकार की सोच है कि गरीब मुसलमानों को भी बराबरी का हक मिलना चाहिए।


राज्य में किसान आत्महत्या कर रहे- उद्धव ठाकरे

शिवसेना नेता उद्धव ठाकरे ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए कहा कि राज्य में किसान आत्महत्या कर रहे हैं। सरकार ने पहले 100 दिनों में जो योजनाएं लागू करनी थीं, वे लागू नहीं कीं। बीड के सरपंच की हत्या कर दी गई।


यह 'सौगत-ए-सत्ता' है- 'सौगत-ए-मोदी' पर बोले उद्धव ठाकरे

शिव सेना (UBT) नेता उद्धव ठाकरे ने कहा कि इस ईद पर वे 'सौगत-ए-मोदी' शुरू कर रहे हैं। यह 'सौगत-ए-सत्ता' है, 'सौगत-ए-मोदी' नहीं:


अगर CCTV में आया कि मैंने गोली चलाई, तो मैं खुद आत्मसमर्पण करूंगा- अर्जुन सिंह

भाजपा नेता अर्जुन सिंह के आवास पर कल रात हुए हमले के बाद उन्हें पुलिस का नोटिस मिलने पर अर्जुन सिंह ने कहा कि हमने FIR कराया है। उसके चलते एक FIR इन्होंने हमारे खिलाफ कराया है। नोटिस आता रहता है। हमने चुनौती दी है कि वहां पुलिस का 10-12 CCTV हैं। अगर CCTV में आ गया कि मैंने गोली चलाई है तो मैं खुद पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण कर दूंगा।


नए ग्राम पंचायत कार्यालय परिसर का उद्घाटन करेंगी प्रियंका वाड्रा

कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि यह पहला कदम है और हम इसके उद्घाटन के लिए यहां हैं, इसलिए मुझे लगता है कि हम सभी को इसके बारे में सकारात्मक होना चाहिए। सभी ने कुछ न कुछ करने का प्रयास किया है। जैसा कि आप जानते हैं कि कर्नाटक सरकार ने भी घोषणा की है कि वे 100 घर बनाने में मदद करेंगे, इसलिए मुझे लगता है कि यह एक सामूहिक प्रयास है।  कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा वायनाड के पुलपल्ली में नए ग्राम पंचायत कार्यालय परिसर का उद्घाटन करेंगी।
 


सीएम योगी ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पिछले 8 वर्षों में अपनी सरकार की उपलब्धियों को प्रदर्शित करने वाली एक प्रदर्शनी का मिर्जापुर में अवलोकन किया। इस दौरान केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल भी मौजूद रहीं।
 


हम उनसे (राहुल) कुछ और की उम्मीद कर रहे- संदोष कुमार

CPI सांसद पी.संदोष कुमार ने लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के बयान पर कहा कि अगर आप मुझसे व्यक्तिगत रूप से पूछें, तो यह मेरी पार्टी की राय नहीं है। बात यह है कि उन्हें (राहुल गांधी) अधिक ईमानदारी से और लोकतांत्रिक मानदंडों के अनुरूप व्यवहार करना चाहिए। हम उनसे कुछ और की उम्मीद कर रहे हैं। वे विपक्ष के नेता हैं, इसलिए उन्हें अधिक समझदार होना चाहिए।


तीन बार अर्जुन सिंह पर हमले हो चुके हैं- समिक भट्टाचार्य

भाजपा सांसद समिक भट्टाचार्य ने कहा कि भाजपा नेता अर्जुन सिंह पर हुए कथित हमले पर उन्होंने कहा कि TMC आज से अर्जुन सिंह के पीछे नहीं है। जिस समय अर्जुन सिंह पहली बार तृणमूल छोड़कर भाजपा में आए और उन्होंने बैरकपुर से जीत दर्ज की तब TMC की सरकार ने उनके ऊपर 103 मामले दर्ज कर दिए थे। तीन बार उन पर हमले हो चुके हैं।


पश्चिम बंगाल में कानून और व्यवस्था का पूर्ण अभाव- समिक भट्टाचार्य

भाजपा सांसद समिक भट्टाचार्य ने कहा कि (पश्चिम बंगाल में)कानून और व्यवस्था का पूर्ण अभाव है और संवैधानिक मिशनरी का पूर्ण विघटन हो चुका है। पश्चिम बंगाल में विपक्ष के नेता को एक बैठक बुलाने के लिए या रैली करने के लिए हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाना पड़ता है। पश्चिम बंगाल में कानून-व्यवस्था ध्वस्त होती जा रही है और जब तक TMC सत्ता में है, जिनकी लोकतांत्रिक व्यवस्था में कोई आस्था नहीं है, तब तक उस राज्य की हालत ऐसी ही रहेगी।
 


सीएम योगी ने नव चयनित अभ्यर्थियों के नियुक्ति-पत्र वितरित किए

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ के लोक भवन सभागार में UPPSC व UPSSSC द्वारा भर्ती प्रक्रिया के अंतर्गत आयुष विभाग में नव चयनित अभ्यर्थियों के नियुक्ति-पत्र वितरित किए।


गौमाता पर टिप्पणी नहीं की जाती- अखिलेश के बयान पर बीजेपी

समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव के बयान पर भाजपा सांसद दिनेश शर्मा ने कहा कि इत्र पार्क बनाने के साथ-साथ इत्र का घोटाला भी हो चुका है। गौशाला में आप दुर्गंध और सुगंध क्यों तलाश रहे हो। गौशाला में सनातन की आस्था को तलाशो। ये गौमाता है और मां पर टिप्पणी नहीं की जाती।
 


ये दुर्गंध पसंद करते है इसलिए गौशाला बना रहे- अखिलेश यादव

समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि ये(भाजपा) दुर्गंध पसंद करते हैं इसलिए गौशाला बना रहे हैं, हम सुगंध पसंद कर रहे थे इसलिए इत्र पार्क बना रहे थे। सरकार सांड पकड़ रही है या नहीं? उसका भी पैसा खा जा रहे हैं।
 


बीजेपी नेता की हत्या के विरोध में रांची बंद

झारखंड की राजधानी रांची में भाजपा के एक नेता की हत्या के विरोध में भाजपा, ऑल झारखंड स्टूडेंट्स यूनियन (आजसू) पार्टी और अन्य संगठनों के समर्थक बृहस्पतिवार को सड़कों पर उतर आए तथा राज्य की राजधानी में उनके द्वारा आहूत नौ घंटे का बंद शुरू हो गया।


दिल्ली पहुंचे अन्नामलाई, शाह से कर सकते हैं मुलाकात

तमिलनाडु भाजपा अध्यक्ष के अन्नामलाई दिल्ली पहुंचे। अटकले हैं कि वे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात करेंगे।


तुअर की खरीदी का काम चल रहा- शिवराज सिंह चौहान

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि (तुअर, मसूर और उड़द दालों की) इनकी खरीदी के लिए केंद्र सरकार के कृषि विभाग ने राज्य सरकारों को अनुमित दी है। तुअर की खरीदी का काम चल रहा है। आंध्र प्रदेश, गुजरात, कर्नाटक, महाराष्ट्र और तेलंगाना में NAFED और NCCF के माध्यम से MSP पर खरीद जारी है। मेरी अपील है कि MSP पर खरीद की इस योजना का राज्य ठीक क्रियान्वयन करे। चना, सरसो और मसूर की खरीद भी PM आशा योजना के तहत की जाएगी। हमने अलग-अलग राज्यों को सरसों की खरीद के लिए मंजूरी दी है। किसानों के लिए पंजीकरण की प्रक्रिया को सरल बनाने के लिए हमने NAFED और NCCF पोर्टलों का प्रयोग सुनिश्चित किया है। राज्य सरकार प्रभावी सहयोग इन खरीदीयों में सुनिश्चित करे।


अखिलेश यादव के बयान पर क्या बोले दिनेश शर्मा?

समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव के बयान पर भाजपा सांसद दिनेश शर्मा ने कहा कि ये पारदर्शिता है कि सरकार अपने अधिकारियों को नियंत्रित करती है। पिछली सरकारों में ये नियंत्रण नहीं थी, अधिकारी बेखौफ होकर घूमते थे। योगी सरकार में क्षमा नहीं है।
 


यशवंता वर्मा के आवास पर पैसा मिलना चिंता का विषय- बीजेपी सांसद

दिल्ली उच्च न्यायालय के न्यायाधीश यशवंत वर्मा के आवास पर नकदी मिलने की घटना पर भाजपा सांसद प्रवीण खंडेलवाल ने कहा कि पैसे का मिलना चिंता का विषय है लेकिन अच्छी बात यह है कि सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले का संज्ञान लिया है। मुझे पूरी उम्मीद है कि पूरी जांच के बाद सच सामने आएगा। इस मामले में सुप्रीम कोर्ट ने जो कदम उठाए हैं मैं उनकी सराहना करता हूं। 


मेरे घर पर दो बम फेंके गए- भाजपा नेता अर्जुन सिंह

पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना में भाजपा नेता अर्जुन सिंह के आवास के बाहर से सुरक्षा बढ़ा दी गई है, जिन पर कल रात कथित तौर पर हमला हुआ था। अब भाजपा नेता अर्जुन सिंह ने कहा है कि 4 अक्टूबर को भी, नमित सिंह, सद्दाम और उनकी टीम ने यहां हमला किया। उस दौरान बम फेंके गए और मैं घायल हो गया। आज, रात करीब 10:20 बजे, हमने गोलियों की आवाज सुनी। जब तक हम निरीक्षण करने के लिए बाहर गए, तब तक 50-60 लोग पहले से ही उस स्थान पर थे, जिनमें पुलिस भी शामिल थी। जब हम वापस आए, तो हमने देखा कि मेरे घर पर दो बम फेंके गए थे। एक फट गया और दूसरे में अभी भी बारूद है। नमित सिंह, सद्दाम अंसारी और प्रेम के साथ 50-60 अन्य लोग इसमें शामिल हैं। नमित सिंह सिर्फ़ बलि का बकरा है। (इन हमलों पर) कोई पुलिस कार्रवाई नहीं हुई। यह घटना उनके सामने हुई।


थाना प्रभारी लाइन हाजिर और 2 पुलिसकर्मी निलंबित- एडिशनल एसपी

एडिशनल एसपी ओ.पी. सिंह ने कथित तौर पर पुलिस पिटाई से 17 वर्षीय युवक की मौत के मामले पर कहा कि दुबौलिया थाना अंतर्गत उभाई गांव में आदर्श उपाध्याय की सीएचसी हर्रैया में मृत्यु की सूचना प्राप्त हुई थी। मृतक के परिजनों का आरोप है कि पुलिस द्वारा थाने पर पूछताछ के लिए ले जाया गया था, वहां से आने के बाद दूसरे दिन मृत्यु हुई है। पोस्टमार्टम कराया गया है। थाना प्रभारी को लाइन हाजिर किया गया। 2 पुलिसकर्मियों को निलंबित किया गया है। वैधिक कार्रवाई कराई जा रही है।


नोएडा में चार मूर्ति क्रॉसिंग के पास कार में लगी आग

उत्तर प्रदेश के नोएडा में चार मूर्ति क्रॉसिंग पर एक कार में आग लग गई।


आज इफ्तार पार्टी में शामिल होंगे सीएम नायडू

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू आज इफ्तार पार्टी में शामिल होंगे। इफ्तार कार्यक्रम को राज्य सरकार की ओर से आयोजित किया जा रहा है। 
 


ईद की सेवइयां खिलाना चाहते हैं तो गुजिया भी खानी पड़ेगी- सीओ अनुज चौधरी

यूपी के संभल जिले में तैनात सीओ अनुज चौधरी होली के बाद अब ईद को लेकर दिए बयान को लेकर चर्चा में आ गए हैं। उन्होंने कहा है कि अगर आप ईद की सेवइयां खिलाना चाहते हैं तो आपको गुजिया भी खानी पड़ेगी। 

 


समय रैना से पूछताछ करेगी महाराष्ट्र साइबर सेल

इंडियाज गॉट लेटेंट विवाद को लेकर कॉमेडियन समय रैना से महाराष्ट्र साइबर सेल पूछताछ करेगी। 
 


सदर जफर अली मामले की सुनवाई आज

संभल की शाही जामा मस्जिद के प्रमुख सदर जफर अली के मामले की आज सुनवाई होगी।

Published By:
 Priyanka Yadav

पब्लिश्ड