'कल्याण बनर्जी मुझसे बड़े हैं, उन्हें अधिकार है', 'घमंडी' होने के आरोपों पर पहली बार बोले अभिषेक बनर्जी, क्या दिया जवाब?

Abhishek Banerjee: TMC के वरिष्ठ नेता कल्याण बनर्जी ने खुलकर अभिषेक बनर्जी के खिलाफ बोलते हुए उन्हें 'बहुत घमंडी' बताया था। उन्होंने TMC सुप्रीमो को अल्टीमेटम दिया कि वह अपने भतीजे और उनमें से किसी एक को चुन लें।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Kalyan Banerjee- Abhishek Banerjee
कल्याण बनर्जी के आरोपों पर अभिषेक बनर्जी | Image: ANI

Abhishek Banerjee on Kalyan Banerjee Allegation: पश्चिम बंगाल चुनाव में हार के बाद अभिषेक बनर्जी अपनी ही पार्टी के नेताओं के निशाने पर हैं। TMC से बागी हुए कई नेताओं ने उन पर गंभीर आरोप लगाए। हाल ही में वरिष्ठ नेता कल्याण बनर्जी ने उन्हें 'घमंडी' कहा और उनका अपमान करने का आरोप लगाया। इस पर अब अभिषेक बनर्जी ने कहा कि कल्याण बनर्जी उनसे बड़े हैं और उन्हें अपनी राय रखने का अधिकार है।

मैं कल्याण बनर्जी के खिलाफ कुछ नहीं बोलूंगा- अभिषेक

कल्याण बनर्जी के आरोपों पर पहली प्रतिक्रिया देते हुए अभिषेक बनर्जी ने कहा कि कल्याण बनर्जी मुझसे उम्र में बड़े हैं। उन्हें अपनी राय रखने का हक है। उन्होंने मुझे बचपन से देखा है। मैं उनके खिलाफ कुछ नहीं कहूंगा।

क्या कहा था कल्याण बनर्जी ने…?

TMC के वरिष्ठ नेता कल्याण बनर्जी ने खुलकर अभिषेक बनर्जी के खिलाफ बोलते हुए उन्हें 'बहुत घमंडी' बताया था। उन्होंने साफ कहा था कि मैं अभिषेक बनर्जी का किसी भी मामले में पक्ष नहीं रखूंगा क्योंकि मुझे उनका घमंडी रवैया पसंद नहीं है। कल्याण बनर्जी ने उन पर अपमान करने का भी आरोप लगाया था। साथ ही पश्चिम बंगाल चुनाव में पार्टी की करारी हार और TMC की मौजूदा स्थिति के लिए उन्हें जिम्मेदार ठहराया था।

यही नहीं, कल्याण बनर्जी ने तो TMC सुप्रीमो को अल्टीमेटम भी दे दिया कि वह अपने भतीजे और उनमें से किसी एक को चुन लें। उन्होंने कहा था कि मैं दीदी से गुजारिश करूंगा कि अगर आप अभिषेक बनर्जी पर निर्भर रहेंगी, तो उन्हीं के साथ रहें- मुझे छोड़ दें। लेकिन अगर आप अभिषेक बनर्जी से अलग हो जाती हैं, तो मैं आपके साथ हूं। उन्होंने हमारी पार्टी को बर्बाद कर दिया है।

Advertisement

अभिषेक बनर्जी की बढ़ी मुश्किलें

अभिषेक बनर्जी इस वक्त चौतरफा मुश्किलें से घिरे हुए हैं। फर्जी हस्ताक्षर के बाद अब हेट स्पीच मामले में भी उन्हें CID का नोटिस मिला है। शुक्रवार, 12 जून को CID की एक टीम ने उनके कोलकाता स्थित आवास पहुंचकर नोटिस थमाया और 16 जून को पूछताछ के लिए बुलाया है। इस पर अभिषेक ने कहा कि मैं इस तरह की जांच में हमेशा सहयोग करता हूं।

TMC में मची उथल-पुथल के बीच उन्होंने यह भी कहा कि कहा कि हम इस लड़ाई में जरा भी पीछे नहीं हटेंगे। आप हमें झुका नहीं सकते, हम एजेंसियों से डरते नहीं हैं। MLA और MP को तोड़कर TMC को झुकाया नहीं जा सकता।

Advertisement

यह भी पढे़ं: 'हम एजेंसियों से डरते नहीं, MLA और MP तोड़कर झुकाया नहीं...', CID ने थमाया नोटिस तो घोर संकट में घिरे अभिषेक बनर्जी गरजे

Published By:
 Ruchi Mehra
पब्लिश्ड