AAP ने संजीव अरोड़ा को लुधियाना पश्चिम उपचुनाव के लिए बनाया उम्मीदवार, पंजाब से राज्यसभा में एंट्री करेंगे केजरीवाल?

AAP विधायक गुरप्रीत बस्सी गोगी के निधन के बाद लुधियाना पश्चिम सीट खाली हुई थी। गोगी की मृत्यु उनके घर पर लाइसेंसी हथियार से दुर्घटनावश गोली चलने के कारण हुई थी।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Arvind Kejriwal
Arvind Kejriwal | Image: @AamAadmiParty

Ludhiana West Bypoll: आम आदमी पार्टी (आप) ने बुधवार को राज्यसभा सदस्य संजीव अरोड़ा को लुधियाना पश्चिम विधानसभा उपचुनाव के लिए अपना उम्मीदवार घोषित किया है। आप के राष्ट्रीय महासचिव संदीप पाठक ने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर एक पोस्ट कर यह घोषणा की। उपचुनाव की तारीख अभी घोषित नहीं की गई है।

लुधियाना के उद्योगपति संजीव अरोड़ा वर्ष 2022 से राज्यसभा सदस्य हैं। पिछले महीने आप विधायक गुरप्रीत बस्सी गोगी के निधन के बाद लुधियाना पश्चिम सीट खाली हुई थी। गोगी की मृत्यु उनके घर पर लाइसेंसी हथियार से दुर्घटनावश गोली चलने के कारण हुई थी।

अरोड़ा ने प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें चुनाव लड़ने का अवसर देने के लिए वह पार्टी नेतृत्व के आभारी हैं। अरोड़ा ने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर पोस्ट कर लिखा, "लुधियाना पश्चिम उपचुनाव के लिए मुझ पर विश्वास जताने के लिए 'आप' नेतृत्व का आभारी हूं। मैं समर्पण और ईमानदारी के साथ अपने लोगों की सेवा करने के लिए तत्पर हूं।"

यह भी पढ़ें: तिहाड़ में सुब्रत रॉय ने रखी थी फीमेल सेक्रेटरी, मिलने आती थीं एयरहोस्‍टेस; केजरीवाल को बोला तो...पूर्व सुपरिटेंडेंट का दावा

Advertisement

(Note: इस भाषा कॉपी में हेडलाइन के अलावा कोई बदलाव नहीं किया गया है)

Published By:
 Ruchi Mehra
पब्लिश्ड