AAP ने किया संगठन में बड़ा बदलाव; मनीष सिसोदिया से सत्येंद्र जैन और गोपाल राय तक, इन लीडर्स को मिली नई जिम्मेदारी

मनीष सिसोदिया को पंजाब का प्रभार सौंपा गया है और सत्येंद्र सिंह सह-प्रभारी होंगे। संदीप पाठक को पार्टी की छत्तीसगढ़ इकाई का प्रभारी बनाया गया है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Delhi AAP Leaders
आम आदमी पार्टी ने संगठन में बदलाव किया. | Image: PTI

Aam Aadmi Party: दिल्ली में हार के बाद आम आदमी पार्टी ने संगठनात्मक तौर पर बड़ा बदलाव कर दिया है। AAP की दिल्ली इकाई के अध्यक्ष पद से गोपाल राय की छुट्टी हो गई है। उनकी जगह सौरभ भारद्वाज को दे दी गई है। उसके अलावा पंजाब और गुजरात समेत कई राज्यों में आम आदमी पार्टी ने अपने प्रभारी भी बदल डाले हैं। मनीष सिसोदिया के अलावा सत्येंद्र जैन को भी आम आदमी पार्टी ने जिम्मेदारी सौंपी है।

संगठन में बड़े बदलाव का फैसला आम आदमी पार्टी की राजनीतिक मामलों की समिति (पीएसी) की बैठक के बाद लिया गया, जो AAP के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल के आवास पर हुई थी। आम आदमी पार्टी ने दिल्ली के पूर्व मंत्री और पूर्व विधायक सौरभ भारद्वाज को पार्टी की दिल्ली इकाई का प्रदेशध्यक्ष नियुक्त किया। भारद्वाज ने बीजेपी नीत दिल्ली सरकार का मुकाबला करने के लिए दिल्ली में पार्टी की राजनीतिक रणनीति तैयार करने के लिए गोपाल राय की जगह ली। 

आम आदमी पार्टी की PAC बैठक में महत्वपूर्ण फैसले

गोपाल राय को आप गुजरात का प्रदेश प्रभारी नियुक्त किया गया है। गोपाल राय के साथ गुजरात में दुर्गेश पाठक सह-प्रभारी रहेंगे। पंकज गुप्ता को AAP गोवा का प्रदेश प्रभारी नियुक्त किया गया है, जबकि सह-प्रभारियों में अंकुश नारंग, आभास चंदेला और दीपक सिंगला शामिल हैं। मनीष सिसोदिया को पंजाब का प्रभार सौंपा गया है और सत्येंद्र सिंह सह-प्रभारी होंगे। संदीप पाठक को पार्टी की छत्तीसगढ़ इकाई का प्रभारी बनाया गया है। जम्मू-कश्मीर से AAP विधायक मेहराज मलिक को पार्टी की जम्मू-कश्मीर इकाई का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

पंजाब के प्रभारी के रूप में अपनी नियुक्ति पर AAP नेता मनीष सिसोदिया कहते हैं, 'राज्य में हमारी सरकार बनने के बाद पंजाब में काफी विकास हुआ है। AAP सरकार पंजाब के लोगों के कल्याण के लिए काम करना जारी रखेगी और ये सुनिश्चित करेगी कि AAP का हर समर्पित कार्यकर्ता पार्टी का हिस्सा होने पर गर्व महसूस करे। पंजाब के लोग अरविंद केजरीवाल और पंजाब के सीएम भगवंत मान का बहुत सम्मान करते हैं।'

Advertisement

दिल्ली में BJP से हारी आम आदमी पार्टी

हाल ही में संपन्न दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी को बीजेपी के हाथों हार मिली। दिल्ली चुनाव में बीजेपी ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की और 27 साल बाद सरकार बनाई। साथ ही बीजेपी ने AAP को सत्ता से बेदखल किया। दिल्ली विधानसभा की 70 सीटों में से बीजेपी ने 48 सीटें जीतकर दो-तिहाई बहुमत हासिल किया, जबकि AAP की सीटें पिछली 62 सीटों से गिरकर 22 पर आ गईं।

यह भी पढ़ें: भगवंत मान ने किसानों पर अचानक क्यों लिया एक्शन, किस बात का सताया डर?

Advertisement
Published By:
 Dalchand Kumar
पब्लिश्ड