अपडेटेड 12 March 2024 at 18:31 IST
3 बार विधायक, एक बार विधानसभा अध्यक्ष, कौन हैं कंवर पाल गुज्जर? जिन्होंने नायब मंत्रिमंडल में ली शपथ
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के बाद राज्यपाल बण्डारू दत्तारेय ने बीजेपी नेता कंवर पाल गुज्जर को हरियाणा कैबिनेट में मंत्री पद की शपथ दिलाई।
- भारत
- 2 min read

Kanwarpal Gurjar : हरियाणा में नई सरकार का शपथ ग्रहण हो चुका है। मनोहर लाल खट्टर के इस्तीफे के बाद नायब सिंह सैनी ने राज्य के नए मुख्यमंत्री के रुप में शपथ ली। शपथ लेने के बाद उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के पैद छूकर आशीर्वाद लिया।
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के बाद राज्यपाल बण्डारू दत्तारेय ने बीजेपी नेता कंवर पाल गुज्जर को हरियाणा कैबिनेट में मंत्री पद की शपथ दिलाई।
कौन हैं कंवर पाल गुज्जर?
कंवर पाल गुज्जर हरियाणा बीजेपी के कद्दावर नेता और अब कैबिनेट में नंबर 2 की भूमिका में होंगे। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के तुरंत बाद उनका शपथ लेना बता रहा कि सरकार में उनकी हैसियत क्या रहने वाली है। सैनी कैबिनेट में मंत्री पद की शपथ लेने वाले कंवर सिंह गुज्जर यमुनानगर की जगाधरी सीट से विधायक हैं। मौजूदा सरकार में उन्हें मंत्री बनाया गया है। इससे पहले भी वो मनोहर लाल खट्टर की सरकार में मंत्री रहे और कई महत्वपूर्ण मंत्रालयों का जिम्मा संभाला।
कंवर पाल गुज्जर का सियासी सफर
- कंवर पाल गुज्जर के सियासी सफर की बात करें तो साल 1989 में वो श्रीरामजन्मभूमि आंदोलन में शामिल हुए।
- साल 1990 में वो भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए।
- दो बार भारतीय जनता पार्टी के जिला महासचिव रहे।
- तीन बार भारतीय जनता पार्टी के राज्य महासचिव रहे।
- साल 1991 में पहली बार छछरौली से पहली बार विधानसभा चुनाव लड़ा।
- साल 2000, 2014 और 2019 में चुनाव जीतकर विधानसभा पहुंचे।
- 3 नवंबर 2014 को उन्हें हरियाणा विधानसभा का अध्यक्ष बनाया गया।
- नवंबर 2019 में उन्हें खट्टर सरकार में मंत्री बनाया गया।
- 12 मार्च 2024 को उन्होंने सैनी सरकार में मंत्री पद की शपथ ली।
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के अलावा कंवर पाल गुज्जर, मूल चंद शर्मा, रणजीत सिंह, जयप्रकाश दलाल और बनबारी लाल ने मंत्री पद की शपथ ली।
Advertisement
Published By : Deepak Gupta
पब्लिश्ड 12 March 2024 at 18:18 IST