Maharashtra: केंद्रीय मंत्री की बेटी से छेड़छाड़ मामले में पुलिस का एक्शन तेज, 4 आरोपी गिरफ्तार, मेले में की गई थी छेड़खानी
महाराष्ट्र में केंद्रीय मंत्री रक्षा खडसे की बेटी से छेड़छाड़ का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। घटना की हर तरफ निंदा हो रही है
- भारत
- 3 min read

महाराष्ट्र में केंद्रीय मंत्री रक्षा खडसे की बेटी से छेड़छाड़ का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। घटना की हर तरफ निंदा हो रही है। वहीं, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने भी घटना पर आपत्ति जताते हुए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की बात कही। वहीं, FIR दर्ज होने के साथ ही पुलिस एक्शन में आ गई। पुलिस ने मामले से जुड़े 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
महाराष्ट्र के जलगांव जिले में एक कार्यक्रम में लड़कों के समूह द्वारा केंद्रीय मंत्री रक्षा खडसे ने की बेटी और उसकी कुछ सहेलियों से छेड़छाड़ का मामला सामने आया था। इस संबंध में रविवार को पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई थी। रक्षा खडसे की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर आरोपियों की धड़-पकड़ शुरू की गई। छेड़छाड़ मामले पुलिस ने 4 आरोपी को अब तक गिरफ्तार कर लिया गया है, वहीं, अभी भी 3 आरोपी फरार हैं।
इन आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज
मुक्तईनगर SDPO कृष्णत पिंगले ने कहा, 28 फरवरी को कुछ लड़कियां यात्रा के दौरान झूला के पास गई थीं। उस समय अनिकेत भुई, पीयूष मोरे, सोहम कोडी, अनुज पाटिल, चेतन भुई, सचिन पालवे और किरण मादी, इन लोगों ने लड़कियों का पीछा किया और उनके साथ छेड़छाड़ की। FIR दर्ज कर ली गई है और आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए 3 टीमें बनाई गई हैं। आरोपियों में से एक अनिकेत भुई के खिलाफ पहले से ही 4 मामले दर्ज हैं और बाकी के खिलाफ पहले कोई मामला नहीं है।
POCSO और IT एक्ट के तहत मामला दर्ज
SDPO ने यह भी बताया कि केंद्रीय मंत्री की बेटी खुद थाने पहुंचकर छेड़छाड़ का मामला दर्ज कराया। कृष्णत पिंगले ने कहा पीड़िता यहां आई और हमने उसके बयान के अनुसार मामला दर्ज कर लिया है। हमने POCSO एक्ट और IT एक्ट के तहत छेड़छाड़ का मामला दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रहे हैं।
Advertisement
3 फरार की तलाश जारी
बता दें कि शुक्रवार रात कोथली गांव में संत मुक्ताई यात्रा के दौरान यह घटना हुई जिसके संबंध में मुक्ताईनगर थाने में रक्षा खडसे की शिकायत पर भी FIR दर्ज की गई। आरोपियों के खिलाफ मुक्ताई नगर थाने में दो मामले दर्ज हुए हैं। इसमें एक मामला छेड़खानी का है और दूसरा पुलिसकर्मी पर हमले का है। FIR में सात लोग नामजद हैं, इसमें से 4 को गिरफ्तार कर लिया गया है। 3 फरार आरोपी की धड़-पकड़ के लिए छापेमारी की जा रही है। पुलिस ने बताया कि आरोपियों को पकड़ने के लिए टीम गठित की गई हैं।