Himani Narwal: रिलेशनशिप, पैसे की डिमांड और मर्डर... कांग्रेस कार्यकर्ता हिमानी हत्याकांड में नया मोड, बॉयफ्रेंड निकला कातिल!

हिमानी हत्याकांड का आरोपी सचिन बहादुरगढ़ के नजदीक के गांव का रहने वाला है। हत्यारे के पास से हिमानी का मोबाइल फोन और ज्वेलरी भी बरामद हुई है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Congress worker Himani Narwal murder case
कांग्रेस कार्यकर्ता हिमानी नरवाल हत्याकांड | Image: R Bharat

Himani Narwal Murder: हरियाणा कांग्रेस की कार्यकर्ता हिमानी नरवाल के हत्याकांड ने नया मोड ले लिया है। सोमवार सुबह हिमानी के मर्डर केस में एक आरोपी की गिरफ्तारी हुई। सामने आया है कि पकड़ा गया आरोपी कथित तौर पर हिमानी नरवाल का ब्वॉयफ्रेंड था। बताया जाता है कि आरोपी ने खुद ये बात कबूली है और यहां तक खुलासा किया है कथित तौर पर हिमानी उसे ब्लैकमेल कर रही थी।

हरियाणा पुलिस ने सोमवार सुबह जानकारी दी कि कांग्रेस कार्यकर्ता हिमानी नरवाल की हत्या के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी का नाम सचिन बताया जा रहा है। हिमानी नरवाल का शव 1 मार्च को रोहतक के सांपला में हाईवे के पास एक सूटकेस में मिला था। उसके बाद पुलिस ने हिमानी नरवाल की हत्या की जांच के लिए एक विशेष जांच टास्क फोर्स (SIT) बनाई। फिलहाल आरोपी की गिरफ्तारी के बाद इस हत्याकांड की गुत्थी सुलझने की संभावनाएं पूरी हैं। वो इसलिए कि आरोपी ने कई बातों का खुलासा किया है।

हिमानी हत्याकांड के आरोपी सचिन ने खोले कई राज!

हिमानी हत्याकांड का आरोपी सचिन बहादुरगढ़ के नजदीक के गांव का रहने वाला है। हत्यारे के पास से हिमानी का मोबाइल फोन और ज्वेलरी भी बरामद हुई है। बताया जा रहा है कि प्रारंभिक जांच में आरोपी ने बड़ा कबूलनामा किया है, जिसमें हिमानी की हत्या की वजह भी बताई है। हिमानी की हत्या उसी घर में की गई थी। सांपला के डीएसपी रजनीश कुमार के मुताबिक, हिमानी हरियाणा में अकेली रहती थी, जबकि उसका परिवार दिल्ली में रहता था। बताया जाता है कि आरोपी हत्या के बाद शव को सूटकेस में डालकर ले गया था और तकरीबन एक किमोमीटर दूर लेकर सांपला बस स्टैंड के नजदीक फेंक दिया।

बताया जा रहा है कि आरोपी तथाकथित तौर पर हिमानी के साथ काफी समय से रिलेशनशिप में था। आरोपी ने खुद को हिमानी का बॉयफ्रेंड बताया है। यहां ब्लैकमेल करने की बात भी सामने आई। आरोपी ने शुरुआती पूछताछ में बताया है कि हिमानी को वो काफी पैसे भी दे चुका था। वो बार-बार और अधिक पैसे की डिमांड कर रही थी। हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि के लिए हरियाणा पुलिस के जवाब का इंतजार है।

Advertisement

हिमानी की मां ने चुनाव और पार्टी को बताया था जिम्मेदार

हिमानी नरवाल कांग्रेस की कार्यकर्ता थी। वो उस समय सुर्खियों में रही जब राहुल गांधी ने अपनी यात्रा के समय उससे मुलाकात की। उसके बाद हिमानी के हरियाणा कांग्रेस के दिग्गज नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा के साथ ही अच्छे रिश्ते बन गए। हालांकि हिमानी की हत्या के बाद उसकी मां ने कुछ चौंकाने वाले आरोप लगाए। मां सविता ने अपनी बेटी की मौत के लिए चुनाव और पार्टी को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने कहा कि पार्टी में हिमानी के बढ़ते कद ने उसके लिए दुश्मन पैदा कर दिए। हिमानी की मां सविता के मुताबिक, 28 फरवरी को उनकी बेटी घर पर थी और उसे धमकियां मिल रही थीं। हिमानी की मां सविता का मानना है कि राहुल गांधी और हुड्डा परिवार सहित प्रमुख कांग्रेस नेताओं के साथ हिमानी के घनिष्ठ संबंधों के कारण कुछ लोगों में ईर्ष्या पैदा हो गई थी। फिलहाल पुलिस हर एंगल से जांच की बात कर रही है।

यह भी पढ़ें: मानव शर्मा के बाद एक और युवक ने गर्लफ्रैंड से तंग आकर की आत्महत्या

Advertisement
Published By:
 Dalchand Kumar
पब्लिश्ड