BREAKING: जयपुर के औद्योगिक क्षेत्र में जहरीली गैस लीक होने से 4 कर्मचारियों की मौत के बाद हड़कंप, FSL की टीम मौके पर पहुंची

जयपुर के सीतापुरा औद्योगिक क्षेत्र में जहरीली गैस लीक होने से 4 सफाई कर्मचारियों की मौत हो गई है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Jaipur Gas Leak
Jaipur Gas Leak | Image: ANI

राजस्थान के जयपुर में बड़ा हादसा हुआ है। सीतापुरा औद्योगिक क्षेत्र में जहरीली गैस लीक होने से 4 सफाई कर्मचारियों की मौत हो गई है, जबकि 2 की हालात गंभीर बताई जा रही है। ये हादसा जयपुर के सीतापुरा इंडस्ट्रियल एरिया का है। 

जयपुर के सीतापुरा औद्योगिक क्षेत्र में जहरीली गैस लीक होने से 4 सफाई कर्मचारियों की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार ये मजदूर अचल ज्वैल्स प्राइवेट लिमिटेड की फैक्ट्री में सेप्टिक टैंक की सफाई करने के लिए उतरे थे। FSL की टीम जांच के लिए मौके पर पहुंच गई है।

सेप्टिक टैंक में गैस लिक होने मजदूरों की मौत

जयपुर गैस लिक हादसे में मारे गए सभी मजदूर यूपी के बताए जा रहे है। 8 मजदूर सेप्टिक टैंक की सफाई के लिए उतरे थे। अचानक जहरीली गैस का रिसाव हो गया। हादसे में 4 मजदूरों की मौत हो गई। दो को प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी मिल गई, जबकि दो गंभीर हालात में अस्पताल में भर्ती है।

टैंक सफाई के दौरान हादसा

जानकारी के मुताबिक, मजदूर सेप्टिक टैंक में सफाई के लिए उतरे तो जहरीली गैस से वो बेहोश हो गए। इसके बाद आनन-फानन में सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां चार मजदूरों को मृत घोषित कर दिया गया। दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। मरने वाले चार मजदूर उत्तर प्रदेश के बताए जा रहे हैं। 

Advertisement

अतिरिक्त पैस का लालच देकर कराया काम

हादसा सीतापुरा के अचल ज्वेलर्स प्राइवेट लिमिटेड फर्म में हुआ, जहां ज्वैलरी का काम होता है। जानकारी के मुताबिक, कंपनी के अंदर ही एक 10 फीट गहरा सेप्टिक टैंक है, जहां मलबा इकट्ठा होता है। टैंक में सोने का बुरादा और कुछ कण मिलते हैं, जिसके लिए टैंक को खाली किया जाता है। आरोप है कि कंपनी ने मजदूरों को अतिरिक्त भुगतान का लालच देकर टैंक में उतारा था। 

यह भी पढ़ें: अमृतसर में जोरदार धमाका, जो बम रखने आया उसी के हाथ में विस्फोट

 

Advertisement
Published By:
 Rupam Kumari
पब्लिश्ड