Pariksha Pe Charcha: परीक्षा पे चर्चा का दिखेगा नया अंदाज, PM मोदी के साथ छात्रों को टिप्स देने आ रही हैं कई हस्तियां

Pariksha Pe Charcha: पीएम मोदी बोर्ड परीक्षा से पहले छात्रों को टिप्स देने वाले हैं। इस बार कार्यक्रम में दीपिका पादुकोण, मैरी कॉम जैसी कई हस्तियां शामिल होंगी।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
PM Modi Pariksha Pe Charcha
पीएम मोदी छात्रों के साथ परीक्षा पर चर्चा करेंगे। | Image: mygov.in

Pariksha Pe Charcha: फरवरी आते ही स्कूल-कॉलेजों के छात्र फिर से बोर्ड परीक्षाओं की तैयारियों में लग गए हैं। हर बार की तरह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी इन छात्रों को परीक्षा में सफलता के टिप्स देने वाले हैं। दिलचस्प ये है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संवाद कार्यक्रम 'परीक्षा पे चर्चा' इस साल नए फॉर्मेट और नए अंदाज में आयोजित किया जाएगा। इस बार बोर्ड परीक्षाओं में बैठने वाले छात्रों को संबोधित करने के लिए कई हस्तियां भी आ रही हैं।

परीक्षा पे चर्चा न सिर्फ एक लोकप्रिय कार्यक्रम बना है, बल्कि ये एक जन आंदोलन में भी बदल गया है, जो देशभर के छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों के साथ गहराई से जुड़ चुका है। प्रधानमंत्री मोदी ने छात्रों के साथ टीचर्स और अभिभावकों के परीक्षा से पहले को तनाव को कम करने के उद्देश्य से एक पहल की गई, जिसे परीक्षा पे चर्चा नाम दिया गया। फिलहाल प्रधानमंत्री मोदी का अनूठा इंटरैक्टिव कार्यक्रम परीक्षा पे चर्चा अपने 8वें प्रसारण के साथ वापस आ रहा है।

परीक्षा पे चर्चा में ये हस्तियां छात्रों को देंगी टिप्स

पीएम मोदी 2025 में बोर्ड परीक्षाओं से पहले छात्रों को टिप्स देने वाले हैं। हालांकि इस बार नए अंदाज में आने वाले कार्यक्रम में कई हस्तियां शामिल होंगी। इन हस्तियों में दीपिका पादुकोण, मैरी कॉम, अवनी लेखरा, रुजुता दिवेकर, सोनाली सभरवाल, विक्रांत मैसी, भूमि पेडनेकर, टेक्निकल गुरुजी और राधिका गुप्ता शामिल हैं, जो छात्रों को सशक्त बनाने की यात्रा का हिस्सा होंगे।

करोड़ों छात्रों ने कराया परीक्षा पे चर्चा के लिए रजिस्ट्रेशन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम के लिए करोड़ों छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया है। स्कूली शिक्षा और साक्षरता विभाग की ओर से प्रधानमंत्री मोदी के साथ छात्रों का संवाद कार्यक्रम राजधानी के भारत मंडपम में आयोजित किया जाएगा। 2018 में इस कार्यक्रम की शुरुआत हुई थी और इस बार ये 8वां कार्यक्रम होगा। बताया जाता है कि इस कार्यक्रम के लिए तकरीबन 3.56 करोड़ रजिस्ट्रेशन हो चुके हैं। 14 दिसंबर 2024 से रजिस्ट्रेशन शुरू हुए थे, जो 14 जनवरी 2025 तक खुले रहे। पिछली बार के मुकाबले इस बार 1.3 करोड़ से अधिक रजिस्ट्रेशन हुए हैं।

Advertisement

यह भी पढे़ं: आज पीएम मोदी राज्यसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर चर्चा का देंगे जवाब

Published By:
 Dalchand Kumar
पब्लिश्ड