अपडेटेड 22 October 2025 at 10:54 IST

गृहमंत्री Amit Shah का जन्मदिन आज, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दी बधाई; आंतरिक सुरक्षा में योगदान की सराहना की

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को उनके जन्मदिन पर बधाई दी और आंतरिक सुरक्षा में उनके योगदान की सराहना की।

Follow : Google News Icon  
गृहमंत्री Amit Shah का जन्मदिन
गृहमंत्री Amit Shah का जन्मदिन | Image: @AmitShah

Amit Shah Birthday: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को उनके जन्मदिन पर बधाई दी है। साथ भारत की आंतरिक सुरक्षा को मजबूत बनाने को लेकर उनके प्रयासों की सराहना की है। पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि गृह मंत्री अमित शाह जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। 

पीएम मोदी ने लिखा कि भारत की आंतरिक सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने और हर भारतीय को सुरक्षित और गरिमापूर्ण जीवन देने के लिए उन्होंने सराहनीय प्रयास किए हैं। उनके लंबे और स्वस्थ जीवन की कामना करता हूं। अमित शाह को एक कुशल संगठनकर्ता और चुनावी रणनीतिकार माना जाता है। वे प्रधानमंत्री मोदी के सबसे करीबी सहयोगियों में गिने जाते हैं।

मणिपुर के पूर्व मुख्यमंत्री ने दी बधाई

मणिपुर के पूर्व मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को 61वें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं और राज्य में शांति और एकता को बढ़ावा देने में उनके योगदान के लिए आभार जताया। एन बीरेन सिंह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि माननीय केंद्रीय गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। देश के प्रति आपकी अटूट निष्ठा करोड़ों लोगों को प्रेरित करती है।

अमित शाह मोदी सरकार में गृह मंत्री बने। गुजरात में गृह मंत्री रहते हुए वे हमेशा देश की सुरक्षा और संप्रभुता से जुड़ी समस्याओं पर ध्यान दिलाते थे। अब जब वे देश के गृह मंत्री हैं, तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में उन्हीं मुद्दों पर बड़े और गंभीर कदम उठाने में अहम भूमिका निभा रहे हैं।

Advertisement

अमित शाह की जिंदगी

बचपन और पढ़ाई: अमित शाह का जन्म गुजरात के मानसा में हुआ, जहां उनके दादा शहर के बड़े व्यापारी थे। 16 साल तक यहीं रहे और यहां स्कूल की शुरुआती पढ़ाई की। भारतीय संस्कृति, शास्त्र, इतिहास और कविताओं पर जोर दिया गया। बाद में परिवार अहमदाबाद शिफ्ट हुआ। अमित शाह 13 साल की उम्र में ही राजनीति में कूद पड़े। 1977 के इमरजेंसी के बाद चुनाव में सरदार पटेल की बेटी मणिबेन के लिए पोस्टर चिपकाकर प्रचार किया।

PM मोदी से दोस्ती: अमित शाह RSS में शामिल हुए, जहां नरेंद्र मोदी से उनकी मुलाकात हुई। दोनों अच्छे यार बने और संगठन के लिए जोर-शोर से काम किया।

Advertisement

राजनीति में कदम: 1989 में BJP जॉइन की, अहमदाबाद यूनिट के सचिव बने। राम मंदिर आंदोलन में एकता यात्रा संभाली। लालकृष्ण आडवाणी और अटल बिहारी वाजपेयी के 2009 तक लोकसभा चुनाव मैनेज किए। शाह ने 1997 में सरखेज उपचुनाव लड़ा, 25,000 वोटों से जीते। 2012 तक हर चुनाव जीता। फिर 2014 में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बने (2020 तक)। मोदी की लोकप्रियता से पार्टी को मजबूत किया। 5 महीने में 11 करोड़ सदस्य जोड़े।

राज्यसभा और लोकसभा: 2017 में गुजरात से राज्यसभा पहुंचे। हर राज्य का दौरा कर संगठन चमकाया। 2019 में गांधीनगर लोकसभा सीट से डेब्यू, 70% वोटों से 5.57 लाख का अंतर जीते। अमित शाह ने गृह मंत्री के तौर पर अनुच्छेद 370 हटावाने में अहम भूमिका निभाई, CAA लाया। देश की सुरक्षा को मजबूत करने वाले बड़े फैसले लिए। 

यह भी पढ़ें : दिवाली के बाद घुट रहा दिल्ली का दम! पांच साल में सबसे ज्यादा प्रदूषण

Published By : Nidhi Mudgill

पब्लिश्ड 22 October 2025 at 10:54 IST