PM मोदी के कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, हिम्मत को किया सलाम; कहा-भारत आपके स्वागत के लिए उत्सुक-VIDEO

प्रधानमंत्री मोदी ने वीडियो कॉल के जरिए फ्लाईदुबई के कैप्टन स्मित मच्छार से बात की। पीएम ने उनके साहस, सूझ-बूझ और संयम ने कई लोगों की जान बचाने के लिए आभार जताया।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
PM Modi & Smit Machchhar
PM Modi & Smit Machchhar | Image: ANI

प्रधानमंत्री मोदी ने वीडियो कॉल के जरिए भारतीय कैप्टन स्मित मच्छार से बात की और कई लोगों की जान बचाने में दिखाए गए उनके साहस, सूझ-बूझ और संयम की तारीफ की। दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई की उड़ान FZ1073 में कॉकपिट में हुई हिंसक घटना के दौरान भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार ने अपनी जान जोखिम में डालकर 180 लोगों की जान बचा ली। आज पीएम मोदी से बातचीत में उन्होंने बताया कि कैसे अदम साहस के साथ उन्होंने बड़ी त्रासदी को टाल दिया। 

वीडियो कॉल पर हुई बातचीत के दौरान कैप्टन मच्छार ने प्रधानमंत्री को अपने अनुभव के बारे में बताया और उस घटना के दौरान उन्हें हिम्मत कहां से मिली इसके बारे में भी बताया। पीएम ने उनकी बहादुरी की तारीफ की और उनके जल्द ठीक होने की कामना की। प्रधानमंत्री ने स्मित से कहा कि आज पूरे देश आपके जल्द स्वस्थ्य होने की कामना कर रहा है।

पूरा देश आपके लिए प्रार्थना कर रहा-PM मोदी

प्रधानमंत्री ने कैप्टन स्मित से कहा, "पूरा देश आपके लिए प्रार्थना कर रहा है। आपके और आपकी सेहत के लिए महामृत्युंजय जाप किया जा रहा है। आपके साहस, सूझ-बूझ और संयम ने कई लोगों की जान बचाई। देश गर्व से कह सकता है कि भारतीय वे नहीं हैं जो दूसरों की जान लेते हैं, बल्कि वे हैं जो दूसरों की जान बचाने के लिए अपनी जान जोखिम में डालने को तैयार रहते हैं।"

हम हिंदुस्तानी जाने लेने वालों में से नहीं है-PM मोदी

पीएम मोदी ने कैप्टन स्मित मच्छार से कहा, आपकी हिम्मत ने, धैर्य और सुझबुझ ने महज सकेंड में इतने निर्णय कर लिए और इतने लोगों की जान बचा ली। आज
आपने दुनिया को दिखाया कि अहिंसा क्या होती है। आज पूरा देश गर्व से कह सकता है, हम हिंदुस्तानी जाने लेने वालों में से नहीं है, जान बचाने वालों में से हैं। अपने शरीर पर जख्म होते हुए भी आपने अपने जीवन की परवाह नहीं कि और सभी यात्रियों की जान बचाई। 140 करोड़ देशवासियों का आपने मान बढ़ाया।

Advertisement

दुनिया ने देखा अहिंसा क्या होती है

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फ्लाईदुबई के कैप्टन स्मित मच्छार से कहा, "आपने दुनिया को दिखाया है कि अहिंसा क्या होती है। मैंने सोशल मीडिया पर कई टिप्पणियां पढ़ीं, जिनमें कहा गया था कि अगर हालात कुछ और होते, तो लोग भारत के बारे में क्या कहते? आपने बहुत बड़ा काम किया है और सभी की जान बचाई है। "

यह भी पढ़ें: सऊदी अरब ने ओमानी को-पायलट को किया UAE के हवाले,आतंकी एंगल की जांच शुरू

Advertisement
Published By:
 Rupam Kumari
पब्लिश्ड