'सूरज हमारा हो समंदर भी हमारा हो, नाव हमारी हो नाविक भी हमारा हो', रोजगार मेले में कविता सुनाते हुए PM मोदी ने युवाओं को दिया खास मंत्र
पीएम मोदी ने कविता के जरिये युवाओं को खास मंत्र दिया। उन्होंने कहा, 'सूरज हमारा हो, समंदर भी हमारा हो। नाव हमारी हो, नाविक भी हमारा हो। लहरों पर विजय लिखें, वो हौसला हमारा हो।' आज भारत का युवा इसी हौसले के साथ आगे बढ़ रहा है।
- भारत
- 2 min read

PM Modi: भारत सरकार की ओर से 29वें रोजगार मेले का आयोजन हुआ, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए 51,000 से ज्यादा युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंपे। नौकरी पाने वालों में अलग-अलग सरकारी संगठनों में नए चुने गए युवा शामिल हैं। इस दौरान उन्होंने अपने संबोधन में एक कविता दोहराई जिसे उन्होंने कुछ समय पहले ही सुनाई थी।
पीएम मोदी ने रोजगार मेले में कहा, 'मैंने कुछ दिन पहले कहा था- सूरज हमारा हो, समंदर भी हमारा हो। नाव हमारी हो, नाविक भी हमारा हो। लहरों पर विजय लिखें, वो हौसला हमारा हो।' उन्होंने सराहना करते हुए कहा कि आज भारत का युवा इसी हौसले के साथ आगे बढ़ रहा है।
नौकरी पाने वालों युवाओं से क्या बोले PM मोदी?
प्रधानमंत्री ने नौकरी पाने वाले युवाओं से कहा कि अब आप सभी की भारत सरकार में रहते हुए ये जिम्मेदारी है कि देश के युवाओं की आकांक्षाओं को समझते हुए आप अपने काम को बखूबी निभाएं। मेरा फिर आग्रह होगा कि आपका हर निर्णय, हर फाइल पर किया गया सिग्नेचर युवा एस्पिरेशन को आगे बढ़ाने वाला होना चाहिए।
आइडिया को आगे बढ़ाने का अवसर खोजे- पीएम
पीएम मोदी ने समझाते हुए कहा कि आपको अपने कार्यकाल में देखना होगा कि कैसे युवाओं के रास्ते की बाधाएं हटें। उनके आइडिया को आगे बढ़ाने का अवसर मिले। इनोवेशन से इन्वेंस्टमेंट बढ़े। इन्वेंस्टमेंट से एम्प्लॉयमेंट के नए अवसर बने। अब आप खुद सरकारी व्यवस्था का हिस्सा बनने जा रहे हैं। इसलिए आपकी कोशिश होनी चाहिए कि जिन परेशानियों से आप या आपके माता-पिता गुजरे हैं, उनसे दूसरे युवाओं को न गुजरना पड़े। जो तकलीफें आपने और आपके माता-पिता ने सहन की, वो देश के किसी और नागरिक को सहने की जरूरत न पड़े। यह काम आपको सरकारी व्यवस्था में आकर करना चाहिए।
Advertisement
युवाओं से की स्किल्स बेहतर करने की अपील
उन्होंने कहा कि यहां से भी निरंतर सीखते रहने की आपकी एक नई यात्रा शुरू हो रही है। आपको अपनी स्किल्स को लगातार बेहतर करना है। नई टेक्नोलॉजी और नए सिस्टम को समझना है।