पाकिस्तान से वापस लौटे BSF जवान पूर्णम शॉ की प्रेग्नेंट पत्नी रजनी के चेहरे पर लौटी मुस्कान, कहा- PM मोदी ने मेरा सुहाग...

BSF जवान पूर्णम कुमार शॉ की 20 दिन बाद वतन वापसी पर पत्नी रजनी शॉ ने कहा मोदी जी हैं तो सब मुमकिन है। पति की वापसी के लिए प्रधानमंत्री मोदी का आभार जताया।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
 BSF Jawan Purnam Kumar Shaw returned back
BSF जवान पूर्णम शॉ की वापली पर क्या बोली पत्नी | Image: ANI

BSF जवान पूर्णम कुमार शॉ की 20 दिन बात आखिरकार वतन वापसी हो गई। भारत के कड़े रुख के बाद पाकिस्तान रेंजर्स की ओर से हिरासत में लिए गए बीएसएफ कॉन्स्टेबल पूर्णम कुमार साहू आज, 14 मई को रिहा हो गए। सुबह साढ़े 10 बजे अटारी-वाघा बॉर्डर के रास्ते उन्हें भारत को सौंप दिया गया। BSF जवान को मेडिकल जांच के लिए ले जाया गया। वो पूरी तरह से फिट बताए जा रहे हैं। पहलगाम हमले से ठीक एक दिन बाद वो गलती से पाकिस्तान बॉर्डर में चले गए थे। इधर पति की वापसी से जवान की गर्भवती पत्नी फूले नहीं समा रही हैं। पत्नी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी हैं तो सब कुछ संभव है।


बंगाल के रहने वाले BSF कांस्टेबल पूर्णम कुमार शॉ बुधवार को भारत लौट आए। पहलगाम हमले के एक दिन बाद वो गलती से भारत का बॉर्डर क्रॉस कर पाकिस्तान पहुंच गए थे। इसके बाद वो लापता हो गए थे। फिर जानकारी मिली की पाकिस्तान रेंजर्स ने उन्हें अपनी हिरासत में ले लिया है। इधर पहलगाम हमले के बाद भारत-पाकिस्तान में तनाव लगातार बढ़ता जा रहा थ, ऐसे में पूर्णम के परिवार की चिंता भी बढ़ती जा रही थी। जवान की पत्नी अपने पति की वापसी की हर मुमकिन कोशिश कर रही थी। अब उनकी वापसी के बाद पत्नी समेत पूरा परिवार पूर्णम से मिलने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहा है।

BSF जवान की वापसी पर क्या बोली पत्नी?

BSF जवान पूर्णम कुमार शॉ की पत्नी रजनी शॉ ने कहा, आज सुबह जब हमें फोन आया कि चिंता मत कीजिए, आपके पति भारत आ गए हैं और वह बिल्कुल ठीक हैं, तो हम बहुत खुश हुए। मैंने अपने पति से भी बात की और वह शारीरिक रूप से स्वस्थ हैं। उन्होंने कहा कि तुम चिंता मत करो मैं ठीक हूं और तुमसे वीडियो कॉल पर बात करूंगा। पत्नी ने बताया कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भी मुझे आश्वासन दिया था कि चिंता मत कीजिए, आपके पति इस सप्ताह वापस आ जाएंगे। उन्होंने भी हमारी बहुत मदद की, वह लगातार वरिष्ठ अधिकारियों से बात कर रही थीं।

मोदी जी ने मेरे सुहाग को लौटा दिया-रजनी शॉ 

पूर्णम कुमार शॉ की पत्नी ने कहा इस घड़ी में पूरा देश मेरे साथ खड़ा था। वहीं, प्रधानमंत्री मोदी का आभार जताते हुए रजनी शॉ ने कहा कि हमारे देश में मोदी हैं तो सब मुमकिन हैं। 22 तारीख को पहलगाम हमला हुआ और 15 दिन बाद ऑपरेशन सिंदूर के जरिए उन्होंने इस हमले का बदला लिया, पीएम मोदी ने सबके सुहाग का बदला लिया। इसके बाद उन्होंने मेरे सुहाग को भी वापस ला दिया। मैं उनका बहुत-बहुत धन्यवाद करती हूं।

Advertisement

20 दिन बाद जवान की वतन वापसी

पूर्णम कुमार के पाकिस्तान के कैद से लौटने की जानकारी बीएसएफ की ओर से प्रेस रिलीज के जरिये दी गई। इसमें बताया गया कि जेसीपी अटारी पर पाक रेंजर्स द्वारा बीएसएफ जवान को सौंपा गया। आज सुबह करीब 10.30 बजे कांस्टेबल पूर्णम कुमार शॉ को अटारी वाघा सीमा पर बीएसएफ द्वारा पाकिस्तान से वापस लाया गया।
 

यह भी पढ़ें: PAK कैसे पहुंच गए BSF जवान? 20 दिन बाद वतन वापसी; जानें पूरा घटनाक्रम

Advertisement
Published By:
 Rupam Kumari
पब्लिश्ड