Republic Summit 2026: प्रधानमंत्री मोदी बोले- 'जब उद्यमी नेशन फर्स्ट की भावना से चलते हैं तो संस्थाएं भी बनती हैं और देश भी बनता है'
रिपब्लिक समिट 2026 में प्रधानमंत्री मोदी मुख्य अतिथि बने, उन्होंने रिपब्लिक के कार्यकर्ताओं का हौसला बढ़ाया और कहा कि 'अब तो अब पूरी दुनिया में ब्रेकिंग न्यूज का दौर है।' जानें और क्या कुछ कहा? पूरी खबर पढे़ं
- भारत
- 3 min read

Pm modi in Republic Summit 2026: Pm modi in Republic Summit 2026: देश के सबसे बड़े न्यूज इवेंट रिपब्लिक समिट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शिकरत की, इस दौरान रिपब्लिक टीवी के एडिटर-इन-चीफ अर्नब गोस्वामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताया। प्रधानमंत्री मोदी मुख्य अतिथि के रूप में कार्यक्रम में शामिल हुए, उन्होंने रिपब्लिक के कार्यकर्ताओं का हौसला बढ़ाया और कहा कि 'अब तो अब पूरी दुनिया में ब्रेकिंग न्यूज का दौर है। इसके साथ ही 'यतो धर्मस्ततो जयः' का मतलब भी समझाया।
अर्नब गोस्वामी ने पीएम मोदी का आभार जताया
रिपब्लिक समिट 2026 का थीम इस बार 'ग्रेट पावर इंडिया: नेशन फर्स्ट' रखा गया था है। इस दौरान रिपब्लिक टीवी के एडिटर-इन-चीफ अर्नब गोस्वामी ने प्रधानमंत्री का आभार जताया। पीएम मोदी ने 'यतो धर्मस्ततो जयः' का मतलब समझाया। उन्होंने जोर देकर कहा- 'हम किसी क्षणिक घटनाओं पर उतावले होने वाले देश नहीं हैं। हमने विकास और विनाश दोनों देखा और झेला है। हमारे जेहन में युगों की मेमोरी चिप लगी हुई है।
भारत के लिए 'नेशन फर्स्ट' सबसे बड़ा सिद्धांत- PM मोदी
पीएम मोदी ने आगे कहा कि 'आज भारत जो कर रहा है, वह आने वाले एक हजार वर्षों का भविष्य लिख रहा है। यही दुनिया के लिए भारत की सबसे बड़ी गारंटी है। उन्होंने भारत को तेजी से बढ़ती और भरोसेमंद अर्थव्यवस्था बताया। पीएम मोदी ने जी-समिट का जिक्र करते हुए कहा कि दुनिया के हर नेता समझते हैं कि भारत के लिए 'नेशन फर्स्ट' सबसे बड़ा सिद्धांत है। सरकार के 12 सालों में हर फैसले के केंद्र में राष्ट्र प्रथम रहा। उन्होंने जनता का आभार जताया कि लोगों ने कर्तव्य भावना को सर्वोपरि रखा। रिपब्लिक समिट 2026 में राजनीति, अर्थव्यवस्था, टेक्नोलॉजी और मनोरंजन से जुड़ी दिग्गज हस्तियां शामिल हुईं।
अधिक जानकारी और अपडेट के लिए देखें: https://summit.republicworld.com/
Advertisement
Presented By: RP-संजीव गोयनका ग्रुप | Co-Presented By: ZOHO और TVS मोटर कंपनी | Powered By: सिस्टर निवेदिता यूनिवर्सिटी | Co-Powered By: कल्याणी, सैमटेल एवियोनिक्स, रविन ग्रुप और मेघाश्रे | State Partners: UP सरकार, हरियाणा सरकार, आंध्र प्रदेश सरकार, उत्तराखंड सरकार और असम सरकार | Housing Partner: गौर्स | Prayer Partner: साइकिल अगरबत्ती | Skincare Partner: डॉ. राशेल | Knowledge Partner: शारदा यूनिवर्सिटी | Stainless Partner: JSL | Vision Partner: एल्कोन | Special Partners: संस्कृति यूनिवर्सिटी, गैलेंट, पान बहार, कृष्णाज आयुर्वेद, बैकबे, वाघ बकरी, फर्नस एन पेटल्स, नंदिनी और मैसूर सैंडल्स | सेलिब्रेशन पार्टनर: एलाइड ब्लेंडर्स एंड डिस्टिलर्स (@ABDL_India)