India-US Trade Deal: ट्रेड डील के बाद NDA की बैठक में PM मोदी का भव्य स्वागत, 'वंदे मातरम्' और 'भारत माता की जय' के लगे नारे, VIDEO

PM Modi welcome at NDA Parliamentary Party Meeting: एनडीए की बैठक में पीएम मोदी के पहुंचते ही हॉल तालियों के गड़गड़ाहट से गूंज उठा। भारत-यूएस ट्रेड डील के बाद बैठक में पीएम मोदी का जोरदार स्वागत हुआ।

Follow : Google News Icon  
PM Modi welcome at NDA Parliamentary Party Meeting
बैठक में पीएम मोदी का स्वागत | Image: Republic

NDA meeting: सोमवार (2 फरवरी) रात को भारत और अमेरिका के बीच हुई ट्रेड डील की घोषणा के बाद बीजेपी सांसदों में पीएम मोदी का भव्य स्वागत किया। बजट सत्र के बीच आज (3 फरवरी) संसद परिसर में NDA सांसदों की बैठक हुई। बैठक में जैसे ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहुंचे, वहां पूरा हॉल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा।

सांसदों ने किया पीएम मोदी का स्वागत

वहीं, PM मोदी के आते ही BJP अध्यक्ष नितिन नबीन समेत कई नेताओं ने फूलों की माला पहनाते हुए उनका स्वागत किया। सांसदों ने 'भारत माता की जय' और 'वंदे मातरम्' के नारे लगाए। इस मौके पर वहां गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा समेत बीजेपी के कई नेता मौजूद रहे।

देश की अर्थव्यवस्था को जबरदस्त गति मिलेगी- किरेन रिजिजू

NDA की इस बैठक के दौरान केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने बीते कुछ महीनों में भारत के अहम व्यापार समझौतों का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत-यूरोपीय संघ, भारत-यूएई, भारत-मॉरीशस, भारत-ऑस्ट्रेलिया, भारत-ब्रिटेन, भारत-न्यूजीलैंड और भारत-अमेरिका के साथ व्यापार समझौते हुए हैं। ये साधारण उपलब्धि नहीं है। वैश्विक स्तर पर भारत की पहचान और प्रतिष्ठा बढ़ी है। ये कई देशों के भारत पर भरोसा करने और उसके साथ व्यापार समझौते करने का परिणाम है। मंत्री ने कहा कि इससे देश की अर्थव्यवस्था को जबरदस्त गति मिलेगी।

बैठक में एनडीए नेताओं ने भारत-अमेरिका ट्रेड डील को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बधाई दी और कहा कि इस समझौते से भारत को वैश्विक स्तर पर बड़ा आर्थिक फायदा मिलेगा और ‘मेड इन इंडिया’ उत्पादों को अंतरराष्ट्रीय बाजार में नई पहचान मिलेगी।

Advertisement

ट्रंप ने किया डील का ऐलान

बीते दिन अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए भारत और अमेरिका के बीच ट्रेड डील की घोषणा की है। इसके साथ ही उन्होंने यह भी ऐलान किया गया कि भारत पर लगाए गए टैरिफ को उन्होंने घटाकर 18% प्रतिशत कर दिया है।

यह भी पढ़ें: पीएम मोदी को बताया खास दोस्‍त, फिर किया रूस-यूक्रेन वॉर का जिक्र...ऐसे ही नहीं डोनाल्‍ड ट्रंप ने घटा दिया इतना टैरिफ, जानिए अंदर की पूरी कहानी 

Advertisement
Published By :
Ruchi Mehra
पब्लिश्ड