अपडेटेड 21 September 2025 at 21:22 IST

GST कम होने से देश की जनता के लिए सपना पूरा करना हुआ आसान, कारोबारी भी खुश; वो इसे घर-घर पहुंचाने में जुटे- PM मोदी

नवरात्रि से एक दिन पहले पीएम मोदी का संबोधन बेहद खास रहा। GST की नई दरें कल से लागू हो रही हैं। ऐसे में पीएम मोदी ने बताया कि इसका फायदा किस-किसको मिलेगा।

Follow : Google News Icon  
Pm Modi
Pm Modi | Image: x

PM Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज देश के नाम अपना संबोधन दिया। नवरात्रि से एक दिन पहले पीएम मोदी का यह संबोधन बेहद खास रहा। GST की नई दरें कल से लागू हो रही हैं। ऐसे में पीएम मोदी ने बताया कि इसका फायदा किस-किसको मिलेगा।

त्योहार के मौसम में देशवासियों को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने बताया कि GST कट (बचत उत्सव) का फायदा किस वर्ग को मिलेगा। इस बचत उत्सव से देश के गरीब, मध्यम वर्ग, युवा, किसान, महिलाएं, दुकानदार, व्यापारी, सभी को लाभ होगा।

रोजमर्रा की चीजें होंगी सस्ती- पीएम मोदी

पीएम मोदी ने अपने संबोधन में कहा, ‘जब देश की जरूरतें बदलती हैं तो अगली पीढ़ी के सुधार भी उतने ही महत्वपूर्ण हो जाते हैं। इसीलिए नए GST सुधार लागू किए जा रहे हैं। अब सिर्फ 5% और 18% के स्लैब होंगे यानी रोजमर्रा की चीजें सस्ती हो जाएंगी।’

कौन-कौन सी चीजें होंगी टैक्स फ्री?

प्रधानमंत्री ने बताया कि खाने-पीने का सामान, दवाईयां, साबुन, ब्रश, टुथपेस्ट, स्वास्थ्य और जीवन बीमा ऐसी अनेकों चीजें या तो टैक्स फ्री होंगी, या फिर केवल 5 प्रतिशत टैक्स देना होगा। जिन सामानों पर पहले 12% लगा करता था, उनमें से 99% चीजें अब 5% टैक्स के दायरे में आ गई हैं।

Advertisement

‘गरीब और मीडिल क्लास को फायदा’

उन्होंने कहा कि एक तरह से गरीब और मीडिल क्लास को एक तरह से दोगुना फायदा मिल रहा है। GST कम होने से देश के नागरिकों के लिए अपने सपने पूरे करना और आसान हो जाएगा। जैसे घर बनाना, टीवी, फ्रीज, स्कूटर, बाइक, कार समेत अन्य चीजों की खरीद पर अब कम खर्चा होगा। यहां तक घूमना-फिरना भी सस्ता हो जाएगा। ज्यादातर होटल के कमरों पर भी GST कम कर दी गई है।

'GST Reform को लेकर दुकानदारों में उत्साह'

पीएम ने बताया कि दुकानदार भी GST Reform को लेकर उत्साह में हैं। वह GST में हुई कटौती को ग्राहकों तक पहुंचाने में जुटे हुए हैं। हम नागरिक देवो भव: के जिस मंत्र के साथ आगे बढ़ रहे हैं, Next Gen GST Reform में इसकी साफ झलक दिखाई दे रही है। अगर हम इनकम टैक्स में छूट और GST में छूट को जोड़ दे तो एक साल में जो निर्णय हुए हैं उससे देश के लोगों को ढ़ाई लाख करोड़ रुपये से ज्यादा की बचत होगी। तभी तो ये बचत उत्सव है।

Advertisement

यह भी पढ़ें: PM मोदी ने GST बचत उत्सव का किया ऐलान, कहा- नई दरें लागू होने से हर परिवार की बढ़ेंगी खुशियां

Published By : Priyanka Yadav

पब्लिश्ड 21 September 2025 at 17:45 IST