'कोने-कोने से आई अद्भुत तस्वीरें, मन खुशी से झूम उठा', हर घर तिरंगा अभियान पर बोले PM मोदी

पीएम मोदी ने कहा कि हमने घरों पर तिरंगा लहराते देखा... स्कूल, कॉलेज, यूनिवर्सिटी में तिरंगा देखा। लोगों ने अपनी दुकानों-दफ्तरों में तिरंगा लहराता हुआ दिखा।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
PM Narendra Modi Mann ki Baat
PM Narendra Modi Mann ki Baat | Image: Video Grab

PM Modi Mann ki Baat: पीएम मोदी ने रविवार (25 अगस्त) को अपने रेडियो प्रोगाम 'मन की बात' में 'हर घर तिरंगा' अभियान का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि इस बार भी अभियान में देशवासियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस दौरान हर जगह से अद्भुत तस्वीरें सामने आई।

'मन की बात' में पीएम मोदी ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देश के हर कोने, जल-थल-नभ... हर जगह हमारे झंडे के तीन रंग दिखाई दिए। इस अभियान ने पूरे देश को एक सूत्र में बांध दिया और यही तो ‘एक भारत-श्रेष्ठ भारत’ है।

'ऊंचाईयों पर रहा हर घर तिरंगा अभियान'

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा, "हर घर तिरंगा और पूरा देश तिरंगा... इस बार ये अभियान अपनी पूरी ऊंचाई पर रहा। देश के कोने-कोने से इस अभियान से जुड़ी अद्भुत तस्वीरें सामने आई हैं। हमने घरों पर तिरंगा लहराते देखा... स्कूल, कॉलेज, यूनिवर्सिटी में तिरंगा देखा। लोगों ने अपनी दुकानों-दफ्तरों में तिरंगा लगाया, अपने डेस्कटॉप, मोबाइल और गाड़ियों में भी तिरंगा लगाया।

'तस्वीरों को देख मन खुशी से झूम उठा'

उन्होंने कहा कि जब लोग एक साथ जुड़कर अपनी भावना प्रकट करते हैं, तो इसी तरह हर अभियान को चार चांद लग जाते हैं। जम्मू-कश्मीर के रियासी में 750 मीटर लंबे झंडे के साथ तिरंगा रैली निकाली गई। ये रैली दुनिया के सबसे ऊंचे चिनाब रेलवे ब्रिज पर निकाली गई... जिसने भी इन तस्वीरों को देखा, उसका मन खुशी से झूम उठा। श्रीनगर के डल लेक में भी तिरंगा यात्रा की मनमोहक तस्वीरें हम सबने देखी। अरुणाचल प्रदेश के ईस्ट कामेंग जिले में 600 फीट लंबे तिरंगे के साथ यात्रा निकाली गई। देश के अन्य राज्यों में भी इसी तरह, हर उम्र के लोग, ऐसी तिरंगा यात्राओं में शामिल हुए।

Advertisement

'अभियान ने पूरे देश को एक सूत्र में बांधा'

पीएम मोदी ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस अब एक सामाजिक पर्व बनता जा रहा है। लोग अपने घरों को तिरंगा माला से सजाते हैं। ‘स्वयं सहायता समूह’ से जुड़ी महिलाएं लाखों झंडे तैयार करती हैं। ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स पर तिरंगे में रंगे सामानों की बिक्री बढ़ जाती है। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर देश के हर कोने, हर जगह हमारे झंडे के तीन रंग दिखाई दिए| हर घर तिरंगा वेबसाइट पर पांच करोड़ से ज्यादा सेल्फी भी पोस्ट की गई। अभियान ने पूरे देश को एक सूत्र में बांधा और यही ‘एक भारत-श्रेष्ठ भारत’ है।

यह भी पढ़ें: PM मोदी को उत्तराखंड की ये मिठाई खिलाते हैं बैडमिंटन खिलाड़ी लक्ष्य सेन, 'मन की बात' में किया जिक्र

Advertisement
Published By:
 Ruchi Mehra
पब्लिश्ड