PM मोदी को उत्तराखंड की ये मिठाई खिलाते हैं बैडमिंटन खिलाड़ी लक्ष्य सेन, 'मन की बात' में किया जिक्र
जब पीएम मोदी ने थॉमस कप जीतकर इतिहास रचने वाली भारतीय बैडमिंटन टीम से मुलाकात की थीं। तब लक्ष्य उनके लिए बाल मिठाई लेकर आए थे।
- प्रधान सेवक नरेंद्र मोदी
- 2 min read

PM Modi Mann ki Baat: हर महीने के आखिरी रविवार को पीएम देशवासियों को रेडियो प्रोग्राम 'मन की बात' के जरिए संबोधित करते हैं। आज (25 अगस्त) को 113वीं बार प्रधानमंत्री ‘मन की बात’ के जरिए देश की जनता से बात की। इस दौरान चंद्रयान 3 की ऐतिहासिक उपलब्धि के एक साल पूरा होने पर 23 अगस्त को मनाए गए पहले राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस (National Space Day) के लिए देशवासियों को बधाई दी।
इस दौरान पीएम मोदी ने अंतरिक्ष क्षेत्र में आए सुधारों पर बात की और कुछ युवाओं से भी इसको लेकर चर्चा की। बातचीत के लिए उनके साथ Spacetech Start-Up GalaxEye की टीम जुड़ी | इस StartUp को IIT-Madras के alumni ने शुरू किया था।
पीएम मोदी ने किया बाल मिठाई का जिक्र
टीम के सदस्यों के साथ बातचीत के दौरान पीएम मोदी कई किस्से शेयर करते नजर आए। इस दौरान उन्होंने उत्तराखंड की बाल मिठाई का जिक्र किया और बताया कि कैसे बैडमिंटन खिलाड़ी लक्ष्य सेन उन्हें उत्तराखंड की मशहूर यह मिठाई खिलाते हैं।
पीएम मोदी ने Spacetech Startup GalaxEye की टीम के एक सदस्य रक्षित से बात की। इस दौरान रक्षित ने उन्हें बताया कि वह उत्तराखंड के अल्मोड़ा के रहने वाले हैं। यह सुनते ही पीएम ने उनसे सवाल किया, "तो बाल मिठाई वाले हैं आप।" इस पर रक्षित ने जवाब दिया, "जी सर, बाल मिठाई हमारी फेवरेट है।" इसके बाद पीएम मोदी आगे बोले, "वो हमारा जो लक्ष्य सेन हैं न... वो मुझे बाल मिठाई खिलाता रहता है।"
Advertisement
उत्तराखंड में काफी मशहूर हैं बाल मिठाई
बता दें कि यूं तो बाल मिठाई पूरे उत्तराखंड में काफी फेमस है, लेकिन अल्मोड़ा और आसपास के क्षेत्रों में यह काफी लोकप्रिय है। इस मिठाई को भुने खोये की मदद से तैयार किया गया है और शक्कर की छोटी-छोटी गोलियों से सजाया दाता है।
जब लक्ष्य सेन ने पीएम मोदी को भेंट की थीं मिठाई
कुछ महीनों पहले जब पीएम मोदी ने थॉमस कप जीतकर इतिहास रचने वाली भारतीय बैडमिंटन टीम से मुलाकात की थीं। इस दौरान बैडमिंटन प्लेयर लक्ष्य सेन उनके लिए बाल मिठाई लेकर आए थे।