LIVE BLOG

PM Modi Meeting: मिडिल ईस्ट संकट के बीच PM मोदी की मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक खत्म

US-Iran War: देश की ऊर्जा सुरक्षा और आवश्यक वस्तुओं की सप्लाई चेन को सुचारु बनाए रखने के लिए PM मोदी ने मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक की।

Follow : Google News Icon  
Iran War LIVE: Anticipation Of Big Decisions As PM Modi Chairs Key Meet With CMs
PM Modi Chairs Key Meet With CMs | Image: Republic

PM Modi Meeting: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 24 मार्च को राज्यसभा में कहा था कि ईरान जंग जारी रही तो इसके गंभीर नतीजे होंगे। आने वाला समय कोरोनाकाल जैसी परीक्षा वाला होगा। केंद्र और राज्य को मिलकर काम करना होगा। हालांकि, आदर्श आचार संहिता या मॉडल ऑफ कंडक्ट लागू होने के कारण जिन राज्यों में वर्तमान में चुनाव होने वाले हैं, वहां के मुख्यमंत्री इस बैठक का हिस्सा नहीं बने।

Live Blog

PM Modi Meeting: देश की ऊर्जा सुरक्षा और आवश्यक वस्तुओं की सप्लाई चेन को सुचारु बनाए रखने के लिए PM मोदी ने मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक की।


PM Modi Meeting LIVE: PM मोदी की मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक खत्म

Iran War LIVE: PM मोदी की मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक खत्म हो गई है।
 


PM Modi Meeting LIVE: PM मोदी ने राज्यों की तैयारियों की समीक्षा की

Iran War LIVE: मध्य-पूर्व में जारी संघर्ष के बीच PM मोदी राज्यों की तैयारियों की समीक्षा कर रहे हैं।


Advertisement

PM Modi Meeting LIVE: PM मोदी की मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक शुरू

Iran War LIVE: PM मोदी की मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक शुरू हो गई है। वेस्ट एशिया के हालातों पर चर्चा की जा रही है।


PM Modi Meeting LIVE: भारतीय नागरिक की मौत पर MEA का बयान

Iran War LIVE: अबू धाबी में मलबा गिरने से एक भारतीय नागरिक की मौत पर, विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा, "...हमारा मिशन पार्थिव शरीर को जल्द से जल्द वापस भेजने के लिए काम कर रहा है, उम्मीद है कि यह काम जल्द ही पूरा हो जाएगा।" उन्होंने यह भी कहा, "लोगों को वहां से निकालने (evacuation) की कोई जरूरत नहीं है, क्योंकि हर दिन खाड़ी देशों से भारत और भारत से खाड़ी देशों के बीच सैकड़ों उड़ानें आती-जाती रहती हैं।"


Advertisement

PM Modi Meeting LIVE: पेट्रोल और डीजल पर एक्साइज ड्यूटी में कटौती करने के सरकार के फैसले पर सीतारमण

Iran War LIVE: पेट्रोल और डीजल पर एक्साइज ड्यूटी में कटौती करने के सरकार के फैसले पर केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा, "इसमें इसलिए कटौती की गई है ताकि जनता पर कोई बोझ न पड़े। विदेशों में तेल की कीमतें बढ़ रही हैं। हम कच्चा तेल आयात करने के बाद भारत में उसे रिफाइन करते हैं। रिफाइन किए हुए उत्पादों का निर्यात किया जाता है। इसलिए, PM के मन में दो बातें थीं: 1) जनता के लिए पेट्रोल और डीजल की कीमतें नहीं बढ़नी चाहिए। 2) हमारे देश में आपूर्ति पर्याप्त होनी चाहिए और किसी भी तरह की कमी नहीं होनी चाहिए। इसलिए, हमने उन रिफाइनरियों पर टैक्स लगाया जो निर्यात करती हैं, ताकि वे उस दर से कम पर निर्यात न कर सकें जो उन्हें दी गई है। और देश में पेट्रोल, डीजल और ATF की पर्याप्त मात्रा उपलब्ध करा सकें। हालांकि, कीमत चाहे जो भी हो, सरकार उस दर का बोझ उठाएगी। कीमत का बोझ सरकार पर नहीं पड़ेगा। इन दो मामलों के लिए, PM ने कल सभी अधिकारियों को बुलाया और यह फैसला लिया। इस पर रात भर काम किया गया, सुबह संसद में इसकी सूचना दी गई और आखिरकार इसकी घोषणा कर दी गई।"


PM Modi Meeting LIVE: MEA के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने क्या कहा?

Iran War LIVE: MEA के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा, "हमने आपको उन भारतीय जहाजों के बारे में जानकारी दी है, जो अब तक होर्मुज जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz) को पार कर चुके हैं। LPG से लदे 4 जहाज, जलडमरूमध्य को सुरक्षित रूप से पार करने के बाद भारत पहुंच चुके हैं। अपनी ऊर्जा जरूरतों को पूरा करने के लिए, हम अपने जहाजों के सुरक्षित आवागमन हेतु सभी संबंधित देशों के संपर्क में बने हुए हैं।"


PM Modi Meeting LIVE: लॉकडाउन को लेकर सीतारमण ने क्या कहा?

Iran War LIVE: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा "कोविड के दौरान जैसा लॉकडाउन हमने देखा, वैसा कोई लॉकडाउन नहीं होगा। मैं लोगों को भरोसा दिलाना चाहती हूं कि कोई लॉकडाउन नहीं होगा। ना ही देश में तेल और गैस की किल्लत होनी वाली है। पीएम मोदी आज की बैठक में सारी चीजों पर राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ चर्चा करेंगे।"


PM Modi Meeting LIVE: लॉकडाउन की कोई योजना नहीं: अफवाहों के बीच सरकार का बड़ा स्पष्टीकरण

Iran War LIVE: केंद्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने संभावित राष्ट्रीय लॉकडाउन की अटकलों को खारिज कर दिया है।


PM Modi Meeting Live: मुख्यमंत्रियों के साथ PM मोदी की बैठक

PM Modi Meeting Live: इस उच्च स्तरीय बैठक में सबसे बड़ा मुद्दा कच्चे तेल और गैस की वैश्विक सप्लाई पर मंडराता खतरा है। चूंकि भारत अपनी ऊर्जा जरूरतों के लिए काफी हद तक पश्चिम एशिया पर निर्भर है, इसलिए सरकार राज्यों के साथ मिलकर ईंधन की उपलब्धता और कीमतों को स्थिर रखने की रणनीति बनाएगी।

Published By :
Kunal Verma

पब्लिश्ड