PM Modi Japan Visit: 50000 भारतीयों को मिलेगी जॉब... पीएम मोदी ने जापान के साथ मिलकर 10 साल का किया रोडमैप तैयार

भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी SCO समिट में शामिल होने के लिए चीन जाने से पहले जापान पहुंचे। जापान में पीएम मोदी का भव्य स्वागत किया गया। वहीं दोनों देशों के नेताओं के बीच वार्ता भी हुई और भारत-जापान की पार्टनरशिप को और गहरा करने के लिए पीएम मोदी ने प्रधानमंत्री शिगेरु इशिबा ने रोडमैप तैयार किया।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
japan india
पीएम मोदी का जापान दौरा। | Image: Narendra Modi/ X

भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी SCO समिट में शामिल होने के लिए चीन जाने से पहले जापान पहुंचे। जापान में पीएम मोदी का भव्य स्वागत किया गया। वहीं दोनों देशों के नेताओं के बीच वार्ता भी हुई और भारत-जापान की पार्टनरशिप को और गहरा करने के लिए पीएम मोदी ने प्रधानमंत्री शिगेरु इशिबा ने रोडमैप तैयार किया।

दोनों देशों के बीच हुई बातचीत को लेकर विदेश मंत्रालय ने बताया कि भारत और जापान ने शुक्रवार को मानव संसाधन पर एक महत्वपूर्ण कार्ययोजना पर हस्ताक्षर किए। इसका लक्ष्य अगले पांच सालों में 5,00,000 लोगों के दोतरफा आदान-प्रदान करना है, जिसमें भारत से जापान के लिए 50,000 कुशल और अर्ध-कुशल कार्मिक शामिल होंगे।

विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने कहा, "जापान में प्रवासी भारतीय हैं, लेकिन इसका बेहतर लाभ कैसे उठाया जाए, यह दोनों सरकारों के बीच चर्चा का विषय रहा है। और हमें पता चलता है कि इन चर्चाओं का एक परिणाम यह है कि दोनों पक्षों के बीच एक स्वाभाविक पूरकता का पता चलता है कि भारत इस समय क्या दे सकता है और जापानी समाज, जापानी अर्थव्यवस्था और जापानी व्यवसाय को इस समय क्या चाहिए।"

क्या भारत-जापान के पीएम ने ट्रंप टैरिफ पर की बात?

टोक्यो में विदेश मंत्रालय की स्पेशल प्रेस ब्रीफिंग को संबोधित करते हुए भारतीय विदेश सचिव मिस्री ने कहा, "इस समय, जापान के साथ हमारी चर्चा हमारे द्विपक्षीय मुद्दों पर थी। हम किसी तीसरे देश में, किसी एक देश के बीच के मुद्दों पर चर्चा नहीं कर रहे थे। स्वाभाविक रूप से, बाकी दुनिया में जो हो रहा है, उस पर चर्चा हुई। लेकिन आज का ध्यान पूरी तरह से हमारे द्विपक्षीय सहयोग पर रहा।"

Advertisement

दरअसल, विदेश सचिव से पूछा गया कि क्या अमेरिका-भारत व्यापार तनाव और अमेरिका व चीन के साथ भारत के संबंधों पर द्विपक्षीय वार्ता में चर्चा हुई, खासकर भारत और जापान के बीच दिन में सुरक्षा सहयोग पर हुए संयुक्त घोषणापत्र की पृष्ठभूमि में। इसपर उन्होंने कहा कि यह वार्ता दोनों देशों के आपसी मुद्दों पर हुई।

इसे भी पढ़ें: ट्रंप टैरिफ के बीच पुतिन के भारत दौरे की डेट फिक्स, दिसंबर में आएंगे रूसी राष्ट्रपति, और गहरी होगी भारत-रूस की दोस्ती

Advertisement
Published By:
 Kanak Kumari Jha
पब्लिश्ड