केरल से PM मोदी ने 8900 करोड़ की लागत में बने विझिनजाम बंदरगाह की सौगात, क्यों बोले- इस इवेंट से उड़ेंगी कई लोगों की नीदें?
PM Modi ने कहा कि अब तक भारत की 75% ट्रांसशिपमेंट गतिविधियां विदेशी बंदरगाहों पर संचालित की जाती थीं, जिससे देश को राजस्व का बड़ा नुकसान होता था।
- भारत
- 3 min read

PM Modi in Kerala: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज (2 मई) केरल से देश की जनता को बड़ी सौगात दी। उन्होंने 8,900 करोड़ की लागत से बने 'विझिंजम इंटरनेशनल डीप वाटर मल्टीपर्पज सी पोर्ट' राष्ट्र को समर्पित कर दिया। इस दौरान उन्होंने विझिनजाम बंदरगाह को नए युग के विकास प्रतीक बताया।
PM मोदी इशारों-इशारों में विपक्ष पर तंज कसते भी नजर आए। उन्होंने कार्यक्रम में मौजूद केरल CM पिनाराई विजयन और कांग्रेस सांसद शशि थरूर का जिक्र करते हुए कहा कि आज का ये इवेंट कई लोगों की नींद हराम कर देना। उन्होंने यह भी कहा कि जहां मैसेज जाना था, चला गया है।
देश का पैसा अब देश के काम आएगा- PM मोदी
पीएम मोदी ने बताया कि कैसे विझिनजाम बंदरगाह गेम चेंजर साबित होगा। उन्होंने कहा, "इस बंदरगाह का निर्माण 8,800 करोड़ रुपये की लागत से किया गया है। आने वाले समय में इसके ट्रांसशिपमेंट हब की क्षमता तीन गुनी हो जाएगी। इस पोर्ट पर दुनिया के बड़े मालवाहक जहाज बड़ी आसानी से आ सकेंगे।
उन्होंने आगे कहा कि अब तक भारत की 75% ट्रांसशिपमेंट गतिविधियां विदेशी बंदरगाहों पर संचालित की जाती थीं, जिससे देश को राजस्व का बड़ा नुकसान होता था। हालांकि, यह बदलने वाला है। पहले विदेशों में खर्च किए जाने वाले पैसे को अब घरेलू विकास में लगाया जाएगा, जिससे विझिनजाम और केरल के लोगों के लिए नए आर्थिक अवसर पैदा होंगे। देश का पैसा अब देश के काम आएगा।
Advertisement
पीएम मोदी ने यह भी कहा कि भारत सरकार ने राज्य सरकार के सहयोग से सागरमाला परियोजना के तहत पोर्ट इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत किया है। पोर्ट कनेक्टिविटी को भी बढ़ाया है। पीएम गतिशक्ति के तहत वॉटरवेज रेलवे, हाईवे और एयरवेज की इंटरकनेक्टिविटी को तेज गति से बेहतर बनाया जा रहा है। इज ऑफ डूइंग बिजनेस के लिए जो रिफॉर्म किए गए हैं उससे पोर्ट और अन्य इंफ्रास्ट्रक्चर सेक्टर में भी निवेश बढ़ा है।
गौतम अडानी का जिक्र कर क्या बोले PM मोदी?
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी बिना नाम लिए राहुल गांधी को भी घेरते नजर आए। उन्होंने कारोबारी गौतम अडानी का जिक्र करते हुए कहा, ''यहां गौतम अडानी भी मौजूद थे। उन्होंने जितना अच्छा पोर्ट यहां बनाया है उतना अच्छा पोर्ट तो गुजरात में भी नहीं बनाया था।''