PM मोदी ने दी डबल सौगात, नमो भारत रैपिड रेल और मेरठ मेट्रो को दिखाई हरी झंडी, अब 55 मिनट में पूरा होगा 82KM का सफर

Meerut: दिल्ली टू मेरठ 'नमो भारत रैपिड रेल' का फुल स्ट्रेच उद्घाटन हो गया है। पीएम मोदी ने आज हरी झंडी दिखाकर ट्रेन को रवाना किया। इसके साथ ही उन्होंने मेरठ मेट्रो की भी सौगात दी।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
PM Modi in Meerut
पीएम मोदी ने दी सौगात | Image: Social

PM Modi in Meerut: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज (22 फरवरी) डबल सौगात दी है। उन्होंने 'नमो भारत रैपिड रेल' के फुल स्ट्रेच के साथ मेरठ मेट्रो को भी हरी झंडी दिखाकर रवाना कियासराय काले खां से मेरठ के मोदीपुरम तक 'नमो भारत रैपिड रेल' की सर्विस आज से ही आम यात्रियों के लिए शुरू हो जाएगी। यह भारत की सबसे तेज सेमी हाई-स्पीड रीजनल रैपिड ट्रेन है। इससे दिल्ली से मेरठ के बीच घंटों का सफर अब मिनटों में हो जाएगा। 

PM मोदी ने दिखाई हरी झंडी

पीएम मोदी ये सौगातें देने के लिए पहले मेरठ पहुंचे। उन्होंने शताब्दी नगर नमो भारत स्टेशन पर मेरठ मेट्रो और नमो भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान उनके साथ यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ, केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर समेत अन्य नेता मौजूद रहे।

पीएम मोदी ने स्कूली बच्चों के साथ मेरठ साउथ स्टेशन तक मेट्रो की सवारी भी की। वे बाद में मेरठ में लगभग 12,930 करोड़ रुपये के अलग-अलग डेवलपमेंट प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन करेंगे।

अब 55 मिनट में दिल्ली से मेरठ

अब नमो भारत ट्रेन से मोदीपुरम से सराय काले खां तक की 82 किलोमीटर की दूरी 55 मिनट में तय की जा सकेगी। अब तक ये ट्रेन दिल्ली के न्यू अशोक नगर से मेरठ साउथ तक चल रही थी, लेकिन अब इसे सराय काले खां से मेरठ के मोदीपुरम तक बढ़ा दिया गया है।

Advertisement

नमो भारत रैपिड रेल में दो तरह के कोच होते हैं- एक स्टैंडर्ड और दूसरा प्रीमियम। प्रीमियम कोच में सुविधाएं ज्यादा होती हैं और किराया भी थोड़ा अधिक होता है। स्टैंडर्ड कोच के लिए न्यूनतम किराया 20 रुपये, जबकि प्रीमियम कोच के लिए यह 40 रुपये से शुरू होता है।

120 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से दौड़ेगी मेरठ मेट्रो

वहीं बात मेरठ मेट्रो की करें तो यह सबसे तेज रफ्तार वाली मेट्रो सेवा होगी, जो 120 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से दौड़ेगी। ये मोदीपुरम से मेरठ साउथ के बीच चलेगी। इसका किराया दिल्ली मेट्रो या नोएडा मेट्रो के आसपास ही होने की संभावना है। न्यूनतम किराया 10 रुपये से शुरू हो सकता है और अधिकतम किराया 40 से 50 रुपये होने की संभावना है। अभी इसकी आधिकारिका घोषणा नहीं की गई है।

Advertisement

यह भी पढे़ं: PM मोदी ने 'मन की बात' में उस 10 महीने की बच्ची का किया जिक्र, जो जाते-जाते रौशन कर गई कई जिंदगियां, बोले- किसी एक की नेक पहल…

Published By:
 Ruchi Mehra
पब्लिश्ड