PM मोदी ने रायगढ़ हादसे में 13 लोगों की मौत पर जताया दुख, मृतकों के परिजनों और घायलों के लिए किया मुआवजे का ऐलान

झारखंड के रामगढ़ जिले में रांची-पटना हाईवे पर शनिवार देर रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया, जिसमें 13 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। इस दुखद हादसे पर पीएम मोदी ने शोक प्रकट किया है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
PM Modi announces Compensation
पीएम मोदी ने मुआवजे की घोषणा की | Image: ANI/Republic

PM Modi: झारखंड के रामगढ़ जिले में रांची-पटना हाईवे पर हुए हादसे में 13 लोगों की मौत हो गई है। वहीं हादसे में बचे एक व्यक्ति का अस्पताल में इलाज चल रहा है। इस दर्दनाक हादसे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुख जताया और मृतकों के परिजनों के लिए मुआवजे का ऐलान किया है।

पीएम मोदी ने प्रत्येक मृतक के परिजनों को पीएमएनआरएफ यानी प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से 2 लाख रुपये के मुआवजे की घोषणा की है। साथ ही घायल को 50,000 रुपये दिए जाएंगे।

पीएम मोदी ने जताया दुख

पीएमओ ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है। पीएम मोदी ने कहा, ‘झारखंड के रामगढ़ जिले में हुई दुखद घटना के बारे में जानकर बहुत पीड़ा हुई। दुख की इस घड़ी में, मैं शोक संतप्त परिवारों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करता हूं। घायल लोग जल्द से जल्द स्वस्थ हों, यही कामना है।’

मुआवजे का किया ऐलान

उन्होंने आगे कहा, 'प्रधानमंत्री ने कहा कि PMNRF से जान गंवाने वालों के परिजनों को 2-2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी। घायलों को 50,000 रुपये दिए जाएंगे।'

Advertisement

CM सोरेन ने हादसे को बताया हृदयविदारक

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भी हादसे पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने एक्स पर ट्वीट कर लिखा, 'रामगढ़ में पैंकी गांव के पास NH-33 पर हुई सड़क दुर्घटना में 13 लोगों की मृत्यु की खबर अत्यंत दुःखद एवं हृदयविदारक है। इस हादसे में अपनी जान गंवाने वाले सभी लोगों के प्रति मेरी गहरी शोक संवेदनाएं हैं।'

उन्होंने आगे लिखा, 'मारांग बुरु दिवंगत लोगों की आत्मा को शांति प्रदान कर शोकाकुल परिजनों को इस दुःख की घड़ी को सहन करने की शक्ति दें। दुर्घटना में घायल व्यक्ति का समुचित उपचार कराया जा रहा है।'

Advertisement

दर्शन के लिए जाते वक्त हुआ हादसा

बिहार के नालंदा जिले के जांघारों गांव के 14 लोग स्कॉर्पियो में सवार होकर रामगढ़ स्थित रजरप्पा मंदिर में पूजा-अर्चना करने के लिए जा रहे थे। रास्ते में पैंकी के पास अचानक हुई इस भीषण भिड़ंत में 13 लोगों की मौत हो गई। मृतकों में चार बच्चे, चार महिलाएं और पांच पुरुष शामिल हैं।

एकमात्र जिंदा बचे घायल की हालत गंभीर

वहीं हादसे में गंभीर रूप से घायल एकमात्र जीवित बचे शख्स को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।

पुलिस ने सभी शवों को कब्जे में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। घटनास्थल पर मिले आधार कार्ड के जरिए कुछ मृतकों की शिनाख्त कर ली गई है।

यह भी पढ़ें: 'सत्ता जाने के बाद दिमाग गड़बड़ा जाता है, उनके साथ यही हो रहा', ममता बनर्जी के परिसीमन बिल को खराब बताने पर भड़के दिलीप घोष
 

Published By:
 Priyanka Yadav
पब्लिश्ड