LIVE BLOG

कुरुक्षेत्र से PM मोदी ने किया BJP के चुनावी कैंपेन का आगाज... बोले- हरियाणा में हैट्रिक तय

India News: आज सियासी पारा हाई रहा। पीएम मोदी ने जम्मू-कश्मीर में चुनावी सभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने जमकर विपक्ष पर निशाना साधा। अब हरियाणा के कुरुक्षेत्र में जनता के बीच पहुंचे हैं। दोनों ही जनसभा में पीएम मोदी ने विपक्ष पर जमकर प्रहार किया।

Follow : Google News Icon  
PM Narendra Modi kurukshetra Rally
PM Narendra Modi kurukshetra Rally | Image: X

इस्लामिक झंडा फहराने वाले अज्ञात लोगों पर मुकदमा दर्ज

उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले के फैजगंज बेहटा थाना क्षेत्र में एक मोबाइल टावर पर कुछ लोगों द्वारा इस्लामी झंडे लगाए गए। मौके पर पहुंची थाना पुलिस ने पड़ताल की तो पता चला कि वह इस्लामिक झंडे नहीं लगे थे। बारवफात को लेकर मोबाइल टावर पर लगाए गए थे। सभी झंडों को हटवाकर पुलिस द्वारा राष्ट्रीय ध्वज टावर के ऊपर लगवाया गया है। मामले में एसएसपी बृजेश सिंह का कहना है कि अज्ञात के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके जांच पड़ताल शुरू कर दी है। जांच में अभी तक पता चला है कि मोबाइल टावर पर ना तो कोई भगवा ध्वज फाड़ गया है ना ही कोई इसलामिक झंडा लगा है। फिलहाल फैजगंज बेहटा थाना क्षेत्र में पूरी तरह से शांति व्यवस्था कायम है। एसएसपी ने बताया कि किसी भी हाल में अराजकता करने वाले लोगों को बख्सा नहीं जाएगा।


कोलकाता रेपकांड में संदीप घोष समेत एक अन्य गिरफ्तार

कोलकाता रेपकांड मामले में सीबीआई ने पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष और ताला पुलिस स्टेशन के एसएचओ को अरेस्ट किया है। (पूरी खबर यहां पढ़ें)


Advertisement

फेक वीजा बनाने वाली फैक्ट्री का हुआ खुलासा

आईजीआई एयरपोर्ट पुलिस ने फेक वीजा बनाने वाली एक फैक्ट्री का खुलासा किया है जिसमें पुलिस ने 6 लोगों को गिरफ्तार किया है। आईजीआई एयरपोर्ट पुलिस ने इनपुट के आधार पर तिलक नगर में रेड की और फेक वीजा फैक्ट्री का खुलासा किया है।


जो माफिया की कब्र पर जाकर फातिहा पढ़ता हो वो...: अखिलेश पर संजय निषाद का तंज

अखिलेश यादव पर हमला करते हुए संजय निषाद ने कहा, "जो माफिया की कब्र पर जाकर फातिहा पढ़ता हो वो मठ-मंदिर के बारे में क्या कहेगा?... केवल एक विशेष वर्ग को खुश करने के लिए वे किसी भी हद तक जाते हैं... इसी का नतीजा है कि 2014 से लगातार समाजवादी पार्टी बाहर जा रही है क्योंकि वे(अखिलेश यादव) एक वोट बैंक को खुश करने के लिए बाकियों को नाराज कर रहे हैं।"


Advertisement

मेरठ में भारी बारिश के कारण ढह गया इमारत

मेरठ की जाकिर कॉलोनी में एक इमारत ढहने के बाद बचाव अभियान जारी है। मेरठ संभाग की कमिश्नर सेल्वा कुमारी ने बताया, "8-10 लोग फंसे हुए हैं। पुलिस और दमकल अधिकारी बचाव अभियान चला रहे हैं। मेरठ संभाग की कमिश्नर सेल्वा कुमारी ने बताया कि सेना, NDRF, SDRF को सूचित कर दिया गया है।"


AAP के हरेक कार्यकर्ता में 100 गुना ज्यादा उत्साह है: संदीप पाठक

AAP सांसद संदीप पाठक ने कहा, "दिल्ली के मुख्यमंत्री और हमारे नेता अरविंद केजरीवाल ने आज आम आदमी पार्टी के सभी प्रमुख नेताओं की बैठक बुलाई थी। इस बैठक में हरियाणा में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर चर्चा की गई। आने वाले कुछ दिनों में चुनाव अभियान शुरू किया जाएगा और पूरी ताकत से इस बार हम हरियाणा का विधानसभा चुनाव लड़ेंगे... हर एक कार्यकर्ता और व्यक्ति में एक नया उत्साह दिखाई दे रहा है जो पहले से 100 गुना ज्यादा है। हम पहले से 100 गुना ज्यादा ताकत से इस चुनाव में उतरने वाले हैं।"


त्रिपुरा सीएम साहा ने शिक्षकों को किया सम्मानित

त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा ने शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए कई शिक्षकों को सम्मानित किया।


लोगों की तमन्ना थी कि PM मोदी कभी डोडा आएं: भाजपा उम्मीदवार दिलीप सिंह परिहार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के डोडा दौरे पर भद्रवाह सीट से भाजपा उम्मीदवार दिलीप सिंह परिहार ने कहा, "प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की हर योजना को हमारे कार्यकर्ताओं ने गांव-गांव तक पहुंचाने का काम किया है। लोगों की तमन्ना थी कि वे(पीएम मोदी) कभी डोडा में आएं... आज वो घड़ी आ गई है आज हमने उनका डोडा में स्वागत किया है... 8 की 8 सीटें भाजपा की झोली में जाएंगी।"


8 दिनों में 2 करोड़ से ज्यादा लोगों ने भाजपा की सदस्यता ली: अनुराग ठाकुर

भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर ने कहा, "भाजपा ने सदस्यता अभियान की शुरूआत 2 सितंबर को की और राष्ट्रीय अध्यक्ष ने प्रधानमंत्री को सबसे पहला सदस्य बनाकर इस अभियान की शुरुआत की। मुझे बताते हुए प्रसन्नता है कि हमने इस दौरान कीर्तिमान स्थापित किया है। मात्र 8 दिनों में 2 करोड़ से ज्यादा लोगों ने भाजपा की सदस्यता ली है... 2 करोड़ 40 लाख से ज्यादा सदस्य भाजपा के बन चुके हैं। 6 साल पहले जब सदस्यता अभियान हुआ था तब 18 करोड़ सदस्य बनाकर भाजपा दुनिया का सबसे बड़ा राजनीतिक दल बन गई थी। दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेता नरेंद्र मोदी भाजपा से हैं और भारत के प्रधानमंत्री हैं। उनके नेतृत्व के कारण आज हमारा भारत आगे बढ़ रहा है... इस बार हमने हिमाचल प्रदेश में 16 लाख सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा है।"


प्रशासन, पुलिस प्रशासन, स्वास्थ्य विभाग सभी दोषी हैं: आरजीकर पीड़िता की मां

कोलकाता में आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में बलात्कार और हत्या का मामला | पीड़िता की माँ ने कहा, "हम चाहते हैं कि मुख्यमंत्री जूनियर डॉक्टरों की 5 सूत्री मांगों को स्वीकार करें और समाधान निकालें। मैं देखती हूँ कि प्रशासन, पुलिस प्रशासन, स्वास्थ्य विभाग सभी दोषी हैं। जूनियर डॉक्टर बहुत पीड़ित हैं, हम उनसे बात करके और उनकी मांगों को मानकर जल्द से जल्द समाधान चाहते हैं।"


सीताराम येचुरी के निधन पर राघव चड्ढा ने जताया शोक

AAP सांसद राघव चड्ढा ने कहा, "इस देश में लगातार गरीबों, मजदूरों, कामगार वर्ग, दलितों, आदिवासियों, शोषितों, पिछड़ों, वंचितों की आवाज उठाने वाले सीताराम येचुरी हमें छोड़ कर हमेशा के लिए चले गए। आज भले वो हमारे बीच ना हों लेकिन उनके जाने के बाद भी कई दशकों तक जब-जब अधिकारों की आवाज उठेगी तब उस आवाज में वो जिंदा रहेंगे। मुझे 10 सालों से उनके साथ करीब से काम करने का मौका मिला INDIA गठबंधन से पहले भी और उसके बाद भी। जब भी मेरी मुलाकात उनसे हुई हर बार उनसे सीखने को मिला और प्रेरणा भी मिली। मैं भगवान से प्रार्थना करता हूं कि उन्हें अपने श्री चरणों में स्थान दें।"


कान खोलकर सुन ले कांग्रेस...: पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “कांग्रेस कान खोलकर सुन ले... जब तक मोदी है, तब तक बाबा साहेब अंबेडकर के दिए आरक्षण में से रत्ती भर भी लूट करने नहीं दूंगा, हटाने नहीं दूंगा... ये मोदी की गारंटी है।”


कोलकाता ब्लास्ट पर क्या बोले सुकांत मजूमदार?

कोलकाता के एसएन बनर्जी रोड पर हुए विस्फोट की घटना पर केंद्रीय मंत्री सुकांत मजूमदार ने कहा, "घटना की तस्वीरें मेरे पास पहुंच चुकी हैं और विस्फोट की मात्रा बहुत चिंताजनक है... भारी विस्फोटक के बिना ऐसा होना संभव नहीं था, अन्यथा इस तरह की घटना नहीं हो सकती थी... मुझे लगता है कि इस मामले में NIA द्वारा जांच की आवश्यकता है। NIA के बिना मुझे नहीं लगता कि पश्चिम बंगाल पुलिस के पास इतनी क्षमता है कि वे इस तरह के मामले की जांच कर पाए। यह गृह मंत्री के रूप में ममता बनर्जी की विफलता को भी दोहराता है। आरजी कर की घटना ने पहले ही दिखा दिया है कि स्वास्थ्य मंत्री के रूप में भी ममता बनर्जी विफल रहीं और अब इस तरह की घटना हर 3 से 4 महीने के अंतराल में हो रही है..."


PM मोदी ने कांग्रेस पर लगाया तुष्टिकरण का आरोप

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "कांग्रेस के लिए तुष्टिकरण ही सबसे बड़ा लक्ष्य है। आज तो हालत ये हो गई है कि कांग्रेस के राज में कर्नाटक में गणपति जी को भी सलाखों के पीछे डाला जा रहा है। पूरा देश आज गणेश उत्सव मना रहा है... और कांग्रेस विघ्नहर्ता की पूजा में भी विघ्न डाल रही है।"


भारत की संस्कृति के तीर्थ का दर्शन करना मन को भर देता है: PM मोदी

हरियाणा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "कुरुक्षेत्र में आना, भारत की संस्कृति के तीर्थ का दर्शन करना मन को भर देता है। यहां गीता का ज्ञान है, यहां सरस्वती सभ्यता के निशान है, ये गुरु गोविंद सिंह जी की छठी पातशाही की धरती है। यहां श्री गुरु गोविंद सिंह जी की चरण पड़े हैं। ऐसी पावन धरती से मैं आपसे फिर एक बार भाजपा सरकार बनाने का निवेदन करने आया हूं...यहां जो उत्साह दिख रहा है, मेरा राजनीतिक अनुभव मुझे कहता है कि हरियाणा ने भाजपा की हैट्रिक लगाना तय कर लिया है।"


PM मोदी ने हरियाणा में बीजेपी के चुनावी कैंपेन का आगाज किया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हरियाणा में बीजेपी के चुनावी कैंपेन का आगाज कर दिया है। कुरुक्षेत्र से पीएम मोदी ने कैंपेन की शुरुआत की है। उन्होंने रैली को संबोधित करते हुए कहा कि हरियाणा में बीजेपी की हैट्रिक तय है।


आप का ज्यादा जनाधार प्रदेश में नहीं: दीपेंद्र सिंह हुड्डा

कांग्रेस नेता दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा, "कांग्रेस में लगातार लोगों का शामिल होना इस बात का संकेत देता है कि भाजपा प्रदेश से जा रही है और कांग्रेस प्रदेश में आ रही है... हम सुप्रीम कोर्ट के फैसले का स्वागत करते हैं और जहां तक AAP की बात है तो उनका ज्यादा जना धार प्रदेश में नहीं है।"


कम से कम वो घर से तो निकले...: तेजस्वी की यात्रा पर प्रशांत किशोर का तंज

2 अक्टूबर को अपनी पार्टी के स्थापना दिवस से पहले जन सुराज प्रमुख प्रशांत किशोर ने कहा, "2 तारीख के लिए कोई अलग से तैयारी की जरूरत नहीं है। हम पिछले 2 सालों से तैयारी कर रहे हैं।" राजद नेता तेजस्वी यादव की यात्रा पर उन्होंने कहा, "उन्हें मेरी शुभकामनाएं कि कम से कम वे घर से तो निकले।"


सीएम मोहन ने हिंदी दिवस की दी बधाई

हिंदी दिवस पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा, "मध्य प्रदेश सरकार के संस्कृति मंत्रालय द्वारा हिंदी दिवस के अवसर पर अलग-अलग प्रतिभागियों को आज पुरस्कृत किया गया है... हमारी अपनी हिंदी भाषा के प्रोत्साहन के लिए देश और विदेश में हमारे जो भाई-बहन काम कर रहे हैं मैं उन्हें बधाई देता हूं... प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हिंदी भाषा को मान-सम्मान मिल रहा है... उम्मीद करता हूं कि भारत की हिंदी भाषा की जो यात्रा है वो पूरी दुनिया का सिरमौर बने। मेरी ओर से सभी लोगों को बधाई।"


PM मोदी के बयान पर उमर अब्दुल्ला का प्रतिक्रिया

PM मोदी के बयान पर नेशनल कॉन्फ्रेंस के उपाध्यक्ष और गांदरबल विधानसभा क्षेत्र से उम्मीदवार उमर अब्दुल्ला ने कहा, "जब भाजपा को इन परिवारों में से किसी की मदद की जरूरत थी तब हम बर्बादी के जिम्मेदार नहीं थे। 6 साल पहले भाजपा का PDP के साथ जम्मू-कश्मीर में रिश्ता था। चुनाव के दौरान उन्हें खराबी नजर आ ही जाती है। अगर भाजपा की संख्या कम पड़ी और PDP ने उन्हें फिर से मदद करने का फैसला किया तो उन्हें PDP में कोई कमी नजर नहीं आएगी।"


गणेश उत्सव में शामिल हुए जेपी नड्डा-पीयूष गोयल

BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा, केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल और भूपेंद्र यादव महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के आवास 'सागर' में गणेश उत्सव में शामिल हुए।


किसान हितैषी निर्णयों के लिए PM मोदी का धन्यवाद- शिवराज

केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा, "मैं किसानों की ओर से प्रधानमंत्री मोदी को उनके किसान हितैषी निर्णयों के लिए धन्यवाद देता हूं। सोयाबीन और तिलहन के दाम घट रहे थे और किसान इससे चिंतित थे। प्रधानमंत्री मोदी ने खाद्य तेलों पर आयात शुल्क बढ़ाकर 20% करने का फैसला किया। इससे सोयाबीन और अन्य तिलहन उत्पादक किसानों को मदद मिलेगी। स्थानीय बाजारों में सोयाबीन की मांग बढ़ेगी।"


जम्मू-कश्मीर में सपा के चुनाव लड़ने पर क्या बोले अखिलेश?

समाजवादी पार्टी द्वारा जम्मू-कश्मीर चुनाव लड़ने पर पार्टी सांसद अखिलेश यादव ने कहा, "सपा जम्मू-कश्मीर में चुनाव लड़ रही है क्योंकि अनुच्छेद 370 के निरस्त होने के बाद पहली बार जम्मू-कश्मीर में चुनाव हो रहा है। सपा इसलिए भी चुनाव लड़ रही है क्योंकि राष्ट्रीय पार्टी बनाने के लिए मानक देखेंगे तो छोटे राज्य में जल्दी बन सकती है। पार्टी के लोग बुलाएंगे तो (जम्मू-कश्मीर) जाएंगे।"


प्रदर्शनकारी डॉक्टरों से मिलीं CM ममता बनर्जी

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने साल्ट लेक स्थित स्वास्थ्य भवन में प्रदर्शनकारी डॉक्टरों से मुलाकात की। CM ने कहा, "मैं खुद छात्र आंदोलन करके आगे आई हूं, मैंने अपने जीवन में भी बहुत संघर्ष किया है, मैं आपके संघर्ष को समझती हूं। मुझे मेरे पद की चिंता नहीं है। कल रात भर बारिश हुई आप यहां विरोध पर बैठे थे मैं रात भर परेशान रही। आपकी मांगों को आपसे सुनने के बाद मैं उसका अध्ययन करूंगी। मैं अकेले सरकार नहीं चलाती, मैं आपकी मांगों का वरिष्ठ अधिकारियों के साथ अध्ययन कर समाधान जरूर निकालूंगी। जो भी दोषी पाया जाएगा उसे सजा जरूर मिलेगी। मैं आपसे थोड़ा समय मांग रही है। आपके(विरोध कर रहे डॉक्टरों के) खिलाफ राज्य सरकार कोई एक्शन नहीं लेगी। मैं आपसे अनुरोध करती हूं कि आप काम पर वापस लौंटे। अस्पताल के विकास, इंफ्रास्ट्रक्चर, सुरक्षा से जुड़ी सभी काम शुरु कर दिए गए हैं और आगे भी किए जाएंगे।"


'टेरर फ्री, टूरिस्ट के लिए स्वर्ग होगा जम्मू-कश्मीर'

डोडा में रैली को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा, "BJP एक ऐसा जम्मू-कश्मीर बनाने जा रही है- जो टेरर फ्री होगा और टूरिस्ट के लिए स्वर्ग होगा।"


डोडा में पीएम मोदी की रैली

जम्मू-कश्मीर के डोडा में पीएम मोदी चुनावी रैली को संबोधित कर रहे हैं। इस दौरान उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर में आ रहा बदलाव हमारी सरकार की बीते 10 सालों की कोशिशों का नतीजा है।


हनुमान मंदिर पहुंचे CM केजरीवाल

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल जेल से बाहर आने के बाद माथा टेकने हनुमान मंदिर पहुंच गए हैं। वह CP स्थित मंंदिर में पूजा-अर्चना कर रहे हैं। AAP नेता मनीष सिसोदिया, संजय सिंह भी उनके साथ मौजूद हैं। सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिलने के बाद शुक्रवार को ही सीएम केजरीवाल जेल से बाहर आए हैं।  


कुल्लू में बाजार बंद

शिमला की संजौली मस्जिद विवाद पर कुल्लू व्यापार मंडल के 'बंद' के आह्वान के कारण बाजार बंद हैं।


'अपराधी अगर गोली चलाएगा तो...'

सुल्तानपुर एनकाउंटर पर उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने कहा, "मंगेश यादव सुल्तानपुर की घटना में शामिल था या नहीं? इस बात का जवाब वे (अखिलेश यादव) क्यों नहीं देते? अगर वो घटना में शामिल था तो वो अपराधी था और अपराधी अगर गोली चलाएगा तो पुलिस उनपर फूलों की वर्षा नहीं करेगी...वे(अखिलेश यादव) यादव हैं इसलिए यादव की बात कर रहे हैं। प्रदेश में यादवों को संदेश देना चाहते हैं कि यादव हमारे साथ रहें।"


कांग्रेस पर बरसे CM मोहन यादव

मध्य प्रदेश CM मोहन यादव ने कहा, "रस्सी जल गई पर बल नहीं गया। कांग्रेस लगभग 20 साल से ज्यादा समय से राज्य में सरकार से बाहर है। बीच में कुछ समय मिला तब भी सरकार चला नहीं पाए। अब कांग्रेस के नेताओं ने अधिकारियों, कर्मचारियों के लिए जो भाषा नर्मदापुरम में बोली है, वो अधिकारियों और कर्मचारियों का अपमान है उन्हें माफी मांगनी चाहिए। नेता प्रतिपक्ष जिस ढंग से बात रखते हैं उन्हें विचार करना चाहिए।"


सीताराम येचुरी को श्रद्धांजलि देने पहुंचीं सोनिया गांधी

कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने CPI(M) पार्टी कार्यालय में CPI(M) के महासचिव सीताराम येचुरी को श्रद्धांजलि दी।


घाटकोपर में सोसाइटी की इमारत में लगी आग

मुंबई के घाटकोपर पूर्व में रमाबाई अंबेडकर मगसवर्गीय हाउसिंग सोसाइटी की इमारत में आग लग गई। 


सीताराम येचुरी का पार्थिव शरीर पार्टी मुख्यालय पहुंचेगा

CPI(M) महासचिव सीताराम येचुरी का पार्थिव शरीर दिल्ली के वसंत कुंज स्थित उनके आवास से पार्टी कार्यालय ले जाया जा रहा है। 12 सितंबर को नई दिल्ली के AIIMS में उनका निधन हो गया था।


राज्यपाल आरिफ मोहम्मद ने दी ओणम की बधाई

केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने ओणम के अवसर पर लोगों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा, "मैं राज्य के लोगों और दुनिया भर में अन्य केरलवासियों को ओणम की हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं। ओणम जो हर घर को उत्सव की खुशी से रोशन करता है, समानता, एकता और समृद्धि के जीवन की पोषित विरासत का जश्न मनाता है और हमें ऐसा समाज बनाने के लिए प्रयास करने के लिए प्रेरित करता है। आइए हम सब मिलकर ओणम की धुन, आकर्षण और चमक को केरल के प्रेम, समानता और सद्भाव के संदेश के रूप में दुनिया भर में फैलाएं।"


हिन्दी दिवस पर अमित शाह ने किया देश को संबोधित

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने 'हिंदी दिवस' के अवसर पर राष्ट्र को संबोधित करते हुए कहा, "आप हिन्दी के आंदोलन को ध्यान से देखेंगे तो राजगोपालाचारी हों, महात्मा गांधी हों, नेताजी सुभाष चंद्र बोस हों, लाला लाजपत राय हों, सरदार वल्लभ भाई पटेल हों ये सभी गैर हिन्दी भाषी क्षेत्रों से आते थे। PM मोदी ने नई शिक्षा नीति में 'प्राथमिक शिक्षा मातृभाषा में' को महत्वपूर्ण स्थान देकर स्थानीय भाषाओं को और हिन्दी को एक नया जीवन देने का काम किया है। हिन्दी ही हमारी सब भाषाओं को जोड़ने का काम करती है।"


प्रयागराज में गंगा-यमुना का बढ़ा जलस्तर

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में गंगा और यमुना का जलस्तर लगातार बारिश के चलते फिर से बढ़ गया है। संगम तट पर लेटे हनुमान मंदिर सहित निचले इलाकों में पानी भर गया है। 


बारामूला में मुठभेड़ जारी

जम्मू-कश्मीर के बारामूला के चक टापर क्रेरी पट्टन इलाके में आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ जारी है।


विदेश यात्रा के बाद दिल्ली लौटे CM भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा दो देशों की अपनी यात्रा पूरी कर दिल्ली पहुंचे। राजस्थान के मुख्यमंत्री 9 दिसंबर से 11 दिसंबर तक जयपुर में आयोजित होने वाले आगामी 'राइजिंग राजस्थान ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट 2024' की तैयारी के तहत दक्षिण कोरिया और जापान की 6 दिवसीय यात्रा पर थे।


आज हनुमान मंदिर जाएंगे CM केजरीवाल

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आज दोपहर 12 बजे कनॉट प्लेस (CP) स्थित संकटमोचन हनुमान मंदिर जाएंगे। यह मंदिर सीएम केजरीवाल के लिए बेहद खास माना जाता है। सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिलने के बाद सीएम केजरीवाल शुक्रवार को ही जेल से बाहर आए हैं। 


डोडा और कुरुक्षेत्र में रैली करेंगे पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज जम्मू कश्मीर और हरियाणा विधानसभा चुनाव के मद्देनजर भारतीय जनता पार्टी के लिए प्रचार अभियान का बिगुल फूंकेंगे। पहले PM मोदी दोपहर करीब साढ़े 12 बजे डोडा पहुंचेंगे और यहां चुनावी रैली को संबोधित करेंगे। इसके बाद हरियाणा के कुरुक्षेत्र पहुंचेंगे। दोपहर 3 बजकर 45 मिनट पर यहां पीएम मोदी जनसभा को संबोधित करेंगे। 

Published By :
Ruchi Mehra

पब्लिश्ड