Career Fair: प्रधानमंत्री मोदी आज 51,000 युवाओं को देंगे नियुक्ति पत्र, जानें रोजगार मेले में कैसे पाएं नौकरी? 47 शहरों में होगा आयोजन
पीएम मोदी आज वर्चुअली यानी डिजिटली ऑनलाइन रूप से 51,000 युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंपेंगे। देशभर के 47 शहरों में रोजगार मेला आयोजित हो रहा है। जानिए रोजगार मेले के माध्यम से नौकरी कैसे पाएं? पढ़ें पूरी खबर।
- भारत
- 3 min read

PM Modi Employment Fair: प्रधानमंत्री मोदी शनिवार को देश के युवाओं को बहुत बड़ा अवसर देने जा रहे हैं। वे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए 51,000 से ज्यादा नव नियुक्त युवाओं को नियुक्ति पत्र वितरित करेंगे। यह कार्यक्रम 19वें रोजगार मेले के तहत हो रहा है। देशभर के 47 अलग-अलग शहरों में रोजगार मेला आयोजित किया जा रहा है। इन मेलों के माध्यम से युवाओं को केंद्र सरकार के अलग-अलग विभागों में नौकरियां मिलेंगी।
अब तक 12 लाख युवाओं को मिल चुकी नौकरी
सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, अब तक 18 रोजगार मेलों के जरिए करीब 12 लाख युवाओं को भर्ती पत्र जारी किए जा चुके हैं। ये अभियान प्रधानमंत्री मोदी की रोजगार सृजन को प्राथमिकता देने वाली नीति का हिस्सा है।आज के कार्यक्रम में मुख्य रूप से रेल मंत्रालय, गृह मंत्रालय, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय, वित्तीय सेवा विभाग और उच्च शिक्षा विभाग समेत कई केंद्रीय मंत्रालयों और संस्थानों में चुने गए युवाओं को नियुक्ति पत्र दिए जाएंगे।
प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया पर लिखा- 'देश भर में हमारे युवा सहकर्मियों के उज्ज्वल भविष्य और सशक्तिकरण के प्रति हमारी प्रतिबद्धता अटूट है।' वे इस मौके पर एक सभा को भी संबोधित करेंगे।
रोजगार मेला में नौकरी कैसे पाएं?
रोजगार मेले को देखते हुए युवाओं में सरकारी और प्राइवेट नौकरियों के लिए उत्साह बढ़ा हुआ है। अगर आप भी रोजगार मेले में भाग लेकर नौकरी हासिल करना चाहते हैं तो सही तैयारी बहुत जरूरी है।
Advertisement
ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कैसे करें?
सबसे पहले राज्य सरकार के आधिकारिक सेवायोजन पोर्टल या National Career Service (NCS) पोर्टल पर 'Job Seeker' के रूप में रजिस्ट्रेशन करें।
अपने राज्य के पोर्टल (जैसे उत्तर प्रदेश के लिए Sewayojan) पर जाएं।
अपनी शैक्षणिक योग्यता, अनुभव और व्यक्तिगत जानकारी भरकर प्रोफाइल पूरा करें।
'Job Fair' या 'रोजगार मेला' सेक्शन में जाकर अपने शहर या नजदीकी मेले का चयन करें और आवेदन कर दें।
जरूरी दस्तावेज तैयार रखें
मेले के दिन इंटरव्यू के लिए ये दस्तावेज जरूर साथ लेकर जाएं, ध्यान रहे रिज्यूमे अपडेटेड हो।
10वीं, 12वीं और डिग्री की मार्कशीट की मूल और Photocopy साथ रखें।
आधार कार्ड और बाकी पहचान पत्र
पासपोर्ट साइज फोटो
सेवायोजन पोर्टल का रजिस्ट्रेशन प्रिंटआउट
Advertisement
इंटरव्यू की तैयारी कैसे करें?
सुबह 9:30-10:00 बजे तक पहुंच जाएं ताकि अच्छे स्टॉल्स पर समय मिल सके।
फॉर्मल कपड़े पहनें।
जिन कंपनियों में इंटरव्यू देना है, उनके बारे में पहले से थोड़ी जानकारी ले लें।
रोजगार मेला अवसर का उठाए पूरा फायदा
रोजगार मेला युवाओं के लिए बेहतरीन मौका है जहां एक ही जगह पर कई कंपनियां फ्रेशर्स और अनुभवी उम्मीदवारों का चयन करती हैं। सरकारी अभियान के तहत ऐसे मेलों में पारदर्शी तरीके से भर्ती होती है। विशेषज्ञों के अनुसार, पहले से रजिस्ट्रेशन और दस्तावेज तैयार रखने से सफलता की संभावना बढ़ जाती है। पीएम मोदी के रोजगार मेला अभियान के जरिए अब तक लाखों युवा लाभान्वित हो चुके हैं। युवाओं को सलाह है कि नियमित रूप से NCS पोर्टल और राज्य सेवायोजन पोर्टल चेक करते रहें। सही तैयारी के साथ इस अवसर का पूरा फायदा उठाएं।