'सुशासन का शानदार ट्रैक रिकॉर्ड...', CM बनने पर PM मोदी ने नीतीश कुमार को दी बधाई, बोले- ये टीम बिहार को नई ऊंचाइयों पर ले जाएगी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने पर नीतीश कुमार को बधाई दी है।
- भारत
- 2 min read

PM Modi Congratulates Nitish Kumar: बिहार में नई सरकार का गठन हो गया है। नीतीश कुमार ने आज, 20 नवंबर 2025 को पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में रिकॉर्ड दसवीं बार सीएम पद की शपथ ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने पर नीतीश कुमार को बधाई दी है।
पीएम मोदी ने सीएम नीतीश कुमार को कुशल और अनुभवी प्रशासक बताया। इसके अलावा उन्होंने सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा को भी डिप्टी सीएम बनने पर बधाई दी।
PM मोदी ने सीएम बनने पर नीतीश को दी बधाई
पीएम मोदी ने एक्स पर सिलसिलेवार तरीके से कई ट्वीट किए। उन्होंने ट्वीट कर लिखा, 'श्री नीतीश कुमार जी को बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने पर बहुत-बहुत बधाई। वे एक कुशल और अनुभवी प्रशासक हैं। राज्य में सुशासन का उनका शानदार ट्रैक रिकॉर्ड रहा है। नए कार्यकाल के लिए उन्हें मेरी हार्दिक शुभकामनाएं!'
सम्राट चौधरी-विजय सिन्हा को भी दी शुभकामनाएं
उन्होंने दूसरे ट्वीट में लिखा, ‘श्री सम्राट चौधरी जी और श्री विजय सिन्हा जी को बिहार के उप मुख्यमंत्री बनने पर ढेरों बधाई। जमीनी स्तर पर दोनों नेताओं के पास जनसेवा का लंबा अनुभव है। उन्हें भी मेरी बहुत-बहुत शुभकामनाएं!’
Advertisement
‘बिहार को नई ऊंचाइयों पर ले…’
प्रधानमंत्री मोदी ने एक अन्य ट्वीट में लिखा, 'बिहार सरकार में मंत्रियों के रूप में शपथ लेने वाले सभी साथियों को मेरी हार्दिक बधाई। समर्पित नेताओं की यह एक ऐसी शानदार टीम है, जो बिहार को नई ऊंचाइयों पर ले जाएगी। उन सभी को मेरी ढेरों शुभकामनाएं!'
बीजेपी कोटे से 14 और जेडीयू से बनाए गए 8 मंत्री
बता दें कि बीजेपी के कोटे से नई सरकार में 14 मंत्री और जेडीयू से 8 मंत्री बनाए गए हैं। चिराग पासवान की पार्टी लोजपा (आर) को दो मंत्री मिले हैं। जीतनराम मांझी की अगुवाई वाली HAM को एक और उपेंद्र कुशवाहा की राष्ट्रीय लोक मोर्चा को एक मंत्री पद मिला है।