PM मोदी ने देशवासियों को महाशिवरात्रि की बधाई दी, कहा- जीवन में सुख-समृद्धि एवं उत्तम स्वास्थ्य लेकर आए

मोदी ने महाशिवरात्रि के अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं दीं और कामना की कि यह पर्व सभी के जीवन में सुख-समृद्धि एवं उत्तम स्वास्थ्य लेकर आए तथा 'विकसित भारत' के संकल्प को मजबूती दे।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
PM Modi
PM मोदी ने देशवासियों को महाशिवरात्रि की बधाई दी, कहा- जीवन में सुख-समृद्धि एवं उत्तम स्वास्थ्य लेकर आए | Image: X@BJP4India

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को महाशिवरात्रि के अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं दीं और कामना की कि यह पर्व सभी के जीवन में सुख-समृद्धि एवं उत्तम स्वास्थ्य लेकर आए तथा 'विकसित भारत' के संकल्प को मजबूती दे।

महाशिवरात्रि का पर्व 

महाशिवरात्रि का पर्व फाल्गुन मास की कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को मनाया जाता है। महाशिवरात्रि का पर्व हिंदू धर्म में बहुत ही पवित्र माना जाता है। देश भर में बुधवार को महाशिवरात्रि का त्योहार मनाया जा रहा है। इस अवसर पर श्रद्धालु 'जय भोलेनाथ' और ‘हर-हर महादेव’ का जयकारा लगाते हुए शिवालयों एवं मंदिरों में भगवान शिव की पूजा-अर्चना करते हैं।

प्रधानमंत्री ने 'एक्स' पर लिखा, 'सभी देशवासियों को भगवान भोलेनाथ को समर्पित पावन पर्व महाशिवरात्रि की असीम शुभकामनाएं। यह दिव्य अवसर आप सभी के लिए सुख-समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य लेकर आए, साथ ही विकसित भारत के संकल्प को सुदृढ़ करे, यही कामना है। हर-हर महादेव!'

'विकसित भारत', भारत सरकार का दृष्टिकोण है, जिसका लक्ष्य 2047 तक भारत को एक विकसित राष्ट्र बनाना है। साल 2047 में देश अपनी स्वतंत्रता का 100वां वर्ष मनाएगा।

Advertisement

ये भी पढ़ें - Mahashivratri 2025: महाशिवरात्रि का व्रत शाम को कैसे खोलें?

Advertisement

(Note: इस भाषा कॉपी में हेडलाइन के अलावा कोई बदलाव नहीं किया गया है)

Published By:
 Garima Garg
पब्लिश्ड