अपडेटेड 31 January 2025 at 17:19 IST
'शाही परिवार ने राष्ट्रपति का अपमान किया, 10 करोड़ आदिवासियों...', सोनिया के 'बेचारी महिला' वाले बयान पर PM मोदी का प्रहार
पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस का अहंकार चरम पर है। वह हमारे राष्ट्रपति का अनादर करते हैं। कांग्रेस शाही परिवार उनका अनादर करता है।
- भारत
- 4 min read

PM Modi on Sonia Gandhi Statement: दिल्ली के द्वारका में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए PM मोदी ने सोनिया गांधी के बयान पर जोरदार हमला किया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अभिभाषण पर रिएक्शन देते हुए सोनिया ने उन्हें 'Poor Lady' (बेचारी) कह दिया। इस पर PM मोदी ने निशाना साधते हुए कहा कि शाही परिवार ने राष्ट्रपति का अपमान किया है।
पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस का अहंकार चरम पर है। वह हमारे राष्ट्रपति का अनादर करते हैं। कांग्रेस शाही परिवार उनका अनादर करता है।
‘राष्ट्रपति की मातृभाषा हिंदी नहीं, फिर भी…’
सोनिया के बयान गांधी पर हमला बोलते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि कांग्रेस के शाही परिवार का अहंकार आज देश ने फिर देखा है। आज हमारी सम्मानीय राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी ने संसद को संबोधित किया। उन्होंने देशवासियों की उपलब्धियों के बारे में बताया, विकसित भारत के विजन के बारे में बताया। हिंदी उनकी मातृभाषा नहीं है, फिर भी उन्होंने बहुत ही बेहतरीन भाषण दिया, लेकिन कांग्रेस का शाही परिवार उनके अपमान पर उतर आया है।
कांग्रेस ने आदिवासी भाई-बहनों का अपमान किया- PM मोदी
उन्होंने कहा कि शाही परिवार के एक सदस्य ने कहा कि आदिवासी बेटी ने बोरिंग भाषण दिया। दूसरी सदस्य तो इससे भी एक कदम आगे बढ़ गई। उन्होंने राष्ट्रपति को Poor thing कहा, गरीब कहा, चीज कहा, थकी हुई कहा। एक आदिवासी बेटी का बोलना इनको बोरिंग लगता है। ये देश के 10 करोड़ आदिवासी भाई-बहनों का अपमान है। ये देश के हर गरीब का अपमान है।जो जमीन से ऊपर उठकर आते हैं, उनको कांग्रेस का शाही परिवार बिल्कुल पसंद नहीं करता। गरीब-दलित-आदिवासी और OBC समाज से जो भी लोग आगे बढ़ते हैं, उनको ये कदम-कदम पर अपमानित करते हैं।
Advertisement
पीएम मोदी ने कहा कि लोगों को गाली देना, विदेशों में भारत को बदनाम करना, अर्बन नक्सलियों की बातें उनको ज्यादा अच्छी लगती हैं। दिल्ली को बहुत सावधान रहना है। हार के डर से ये दोनों अहंकारी पर्दे के पीछे मिल चुके हैं।
क्या कहा था सोनिया गांधी ने…?
बजट पेश होने से पहले राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने संसद के संयुक्त सत्र को संबोधित किया और सरकार के तमाम कामों को गिनाया। राष्ट्रपति के अभिभाषण पर जब पत्रकारों ने सोनिया गांधी से सवाल किया तो उन्होंने कहा कि वह अंत तक बहुत थक गई थीं... मुश्किल से बोल पा रही थीं, बेचारी। वहीं, राहुल ने भाषण को बोरिंग बताया।
Advertisement
राष्ट्रपति भवन की भी आई प्रतिक्रिया
सोनिया गांधी के बयान पर खड़े हुए बवाल पर राष्ट्रपति भवन की भी प्रतिक्रिया सामने आई है। राष्ट्रपति भवन ने कहा- “राष्ट्रपति के अभिभाषण पर कांग्रेस पार्टी के कुछ नेताओं की टिप्पणियों से पद की गरिमा को ठेस पहुंची है।” बयान में कहा गया कहा- ‘‘राष्ट्रपति भवन यह स्पष्ट करना चाहता है कि यह धारणा पूरी तरह गलत है। राष्ट्रपति किसी भी समय थकी नहीं थीं। वास्तव में, उनका मानना है कि हाशिए पर पड़े समुदायों, महिलाओं और किसानों के लिए बोलना, जैसा कि वह अपने संबोधन के दौरान कर रही थीं, कभी भी थकाऊ नहीं हो सकता है।’’
राष्ट्रपति भवन ने कांग्रेस नेताओं की टिप्पणियों को अस्वीकार्य बताते हुए कहा कि ऐसा हो सकता है कि ये नेता ‘‘हिंदी जैसी भारतीय भाषाओं के मुहावरे और विमर्श’’ से वाकिफ नहीं हों, इसलिए इस तरह की गलत धारणा बना ली। राष्ट्रपति कार्यालय ने एक बयान में कहा, ‘‘किसी भी मामले में, ऐसी टिप्पणियां गलत, दुर्भाग्यपूर्ण और पूरी तरह से टालने योग्य हैं।’’
Published By : Ruchi Mehra
पब्लिश्ड 31 January 2025 at 17:02 IST