अपडेटेड 31 January 2025 at 16:32 IST
'कांग्रेस पार्टी का नेतृत्व अहंकारी है', सोनिया गांधी के बयान पर बिफरे BJP नेता, बोले- राष्ट्रपति न तो थकी हैं, न झुकी हैं
सोनिया गांधी के राष्ट्रपति को लेकर दिए बयान पर सियासी बखेड़ा खड़ा हो गया। BJP ने सोनिया गांधी के इस बयान को राष्ट्रपति का अपमान बताया और माफी की मांग की।
- भारत
- 3 min read

BJP leaders on Sonia Gandhi Statement: बजट पेश के पहले दिन ही सोनिया गांधी के बयान पर सियासी बवाल खड़ा हो गाय। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अभिभाषण पर रिएक्शन देते हुए सोनिया ने उन्हें ‘Poor Lady‘ (बेचारी महिला) कह डाला। उन्होंने कहा कि वह (राष्ट्रपति) अपने भाषण के अंत तक थक गई थीं। सोनिया के इस बयान पर बवाल खड़ा हो गया। BJP नेता उन पर राष्ट्रपति का अपमान करने और बयान के लिए माफी मांगने की मांग कर रहे हैं।
बजट पेश होने से पहले राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने संसद के संयुक्त सत्र को संबोधित किया और सरकार के तमाम कामों को गिनाया। राष्ट्रपति के अभिभाषण पर जब पत्रकारों ने सोनिया गांधी से सवाल किया तो उन्होंने कहा कि वह अंत तक बहुत थक गई थीं... मुश्किल से बोल पा रही थीं, बेचारी।
BJP नेताओं ने किया पलटवार
सोनिया गांधी के इस बयान पर सियासी बखेड़ा खड़ा हो गया। BJP ने सोनिया गांधी के इस बयान को राष्ट्रपति का अपमान बताया और इसके लिए उनसे माफी की मांग की।
'राष्ट्रपति के लिए ये किस तरह के शब्द हैं...?'
केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने सोनिया गांधी के बयान पर हमला बोलते हुए इसे दुखद बताया। उन्होंने कहा कि एक राजनीतिक दल के नेता राष्ट्रपति के बारे में ऐसी बातें कैसे कह सकते हैं। वह पहली आदिवासी राष्ट्रपति हैं। उनके बेटे राहुल गांधी ने कहा कि भाषण उबाऊ था। क्या वह भाषण सुन भी रहे थे? उन्होंने (राष्ट्रपति) सरकार की तरफ से रिपोर्ट कार्ड दिया। अगर आपको इस पर आपत्ति है तो चर्चा होगी और फिर आप इसका प्रतिवाद कर सकते हैं। उनकी मां (सोनिया गांधी) कहती हैं थकी हुई, ये किस तरह के शब्द हैं। मुझे लगता है कि कांग्रेस पार्टी का वर्तमान नेतृत्व अहंकारी है।"
Advertisement
निचले स्तर पर जाकर शब्दों का उपयोग- अनुप्रिया पटेल
केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने भी सोनिया गांधी के बयान की निंदा की। उन्होंने कहा कि वह वरिष्ठ नेता और संसद सदस्य हैं। उनके मुख से ऐसी बातें शोभा नहीं देती हैं। राष्ट्रपति के लिए किए शब्दों का प्रयोग निंदनीय है। राष्ट्रपति लोकतंत्र के सबसे सर्वोच्च पद पर विराजमान हैं। करोड़ों भारतीयों के लिए वो श्रद्धा की केंद्र हैं। राष्ट्रपति पर उपयोग किए शब्दों की निंदा करती हूं।
उन्होंने कहा कि निचले स्तर पर जाकर आप शब्दों का उपयोग कर रहे हैं। उनके वोटर ऐसे शब्दों को सांसद के मुख से सुनकर दुखी हो रहे होंगे। उनके (सोनिया गांधी) शब्द लोकतंत्र को अपमानित करते हैं। जो लोकतंत्र का सम्मान नहीं करते हैं, जिन्होंने उनको संसद में चुनकर भेजा, उनको दुख हो रहा होगा।
Advertisement
राज्यसभा सदस्य रेखा शर्मा ने सोनिया गांधी के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि कांग्रेस जब सत्ता से बाहर रहती है तब वो अपना होश गंवा देती है। खासकर गांधी-नेहरू परिवार। अंदर सोनिया गांधी से मुस्करा रही थी अपने नेताओ को शोर मचाने के लिए बोल रही थी, मुझे दया आती है।
संबित पात्रा ने भी साधा निशाना
BJP प्रवक्ता संबित पात्रा ने भी इस बयान को लेकर सोनिया गांधी से माफी मांगने को कहा। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति बेचारी नहीं हो सकती है। वह भारत वर्ष की प्रथम नागरिक आदिवासी समाज से आए हुई महिला हैं। वो "Poor" यानी बेचारी नहीं हो सकती है। न वो थकी है न वो झुकी है। राहुल गांधी वो "Poor" थिंग है जिस को वो बार बार लॉन्च करते हैं।
Published By : Ruchi Mehra
पब्लिश्ड 31 January 2025 at 16:32 IST