'पूर्वोत्तर विकास के लिए बेहद महत्वपूर्ण...', नवरात्रि के पहले दिन PM मोदी का अरुणाचल और त्रिपुरा दौरा

PM Modi Northeast Visit: अरुणाचल प्रदेश के बाद पीएम मोदी त्रिपुरा जाएंगे। भारत की आध्यात्मिक और सांस्कृतिक विरासत को बढ़ावा देने और संरक्षित करने की अपनी प्रतिबद्धता के अनुरूप, प्रधानमंत्री तीर्थयात्रा कायाकल्प और आध्यात्मिक विरासत संवर्धन अभियान (प्रसाद) योजना के तहत माताबाड़ी में 'माता त्रिपुरा सुंदरी मंदिर परिसर' के विकास कार्य का उद्घाटन करेंगे। यह त्रिपुरा के गोमती जिले के उदयपुर शहर में स्थित प्राचीन 51 शक्तिपीठों में से एक है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
PM Modi Northeast Visit
PM Modi Northeast Visit (File Photo) | Image: PIB

PM Modi Northeast Visit: 22 सितंबर दिन सोमवार से देश में नवरात्रि की शुरुआत हो रही है। वहीं, यह खास दिन पूर्वोत्तर के विकास के लिए बेहद महत्वपूर्ण दिन होने जा रहा है। जी हां, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को अरुणाचल प्रदेश और त्रिपुरा के दौरे पर रहेंगे। उन्होंने खुद इसकी जानकारी अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर एक पोस्ट करके दी है।

प्रधानमंत्री मोदी ने लिखा है, "कल, 22 सितंबर, पूर्वोत्तर के विकास के लिए एक बेहद महत्वपूर्ण दिन है। अरुणाचल प्रदेश के ईटानगर में एक कार्यक्रम के दौरान, ऊर्जा, कनेक्टिविटी, स्वास्थ्य सेवा और अन्य क्षेत्रों से जुड़ी प्रमुख परियोजनाओं का शुभारंभ करेंगे। दो विशाल जलविद्युत परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे। इसके बाद, त्रिपुरा के उदयपुर में, माता त्रिपुर सुंदरी मंदिर परिसर में विकास कार्यों का उद्घाटन करेंगे।"  आइए जानते हैं इन दोनों पूर्वोत्तर राज्यों को पीएम मोदी क्या देने वाले हैं सौगात...


अरुणाचल को 5100 करोड़ रुपये के विकास प्रोजेक्ट्स की सौगात 

मिली जानकारी के अनुसार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 22 सितंबर को अरुणाचल प्रदेश और त्रिपुरा का दौरा करेंगे। वे सबसे पहले अरुणाचल प्रदेश की राजधानी ईटानगर जाएंगे। यहां पर वे 5,100 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली अनेक विकास परियोजनाओं की अधारशिला रखेंगे। पीएम मोदी इस दौरान एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री ईटानगर में 3,700 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली दो प्रमुख जलविद्युत परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे। हीओ जलविद्युत परियोजना (240 मेगावाट) और तातो-I जलविद्युत परियोजना (186 मेगावाट) अरुणाचल प्रदेश के सियोम उप-बेसिन में बनाई जाएंगी।

इसके अलावा प्रधानमंत्री तवांग में एक अत्याधुनिक कन्वेंशन सेंटर की आधारशिला भी रखेंगे। सीमावर्ती जिले तवांग में 9,820 फीट से अधिक की ऊंचाई पर स्थित यह केन्‍द्र राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलनों, सांस्कृतिक उत्सवों और प्रदर्शनियों की मेजबानी के लिए एक ऐतिहासिक इमारत के रूप में कार्य करेगा। पीएम मोदी 1,290 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली अनेक प्रमुख इंफ्रास्ट्रक्चर परियोजनाओं का भी शुभारंभ करेंगे

Advertisement


त्रिपुरा में 'माता त्रिपुरा सुंदरी मंदिर परिसर' का पीएम करेंगे उद्घाटन 

अरुणाचल प्रदेश के बाद पीएम मोदी त्रिपुरा जाएंगे। भारत की आध्यात्मिक और सांस्कृतिक विरासत को बढ़ावा देने और संरक्षित करने की अपनी प्रतिबद्धता के अनुरूप, प्रधानमंत्री तीर्थयात्रा कायाकल्प और आध्यात्मिक विरासत संवर्धन अभियान (प्रसाद) योजना के तहत माताबाड़ी में 'माता त्रिपुरा सुंदरी मंदिर परिसर' के विकास कार्य का उद्घाटन करेंगे। यह त्रिपुरा के गोमती जिले के उदयपुर शहर में स्थित प्राचीन 51 शक्तिपीठों में से एक है।

इस परियोजना को ऊपर से कछुए के आकार का आकार दिया गया है, जिसमें मंदिर परिसर में सुधार, नए रास्ते, पुनर्निर्मित प्रवेश द्वार और बाड़, जल निकासी व्यवस्था, स्टालों, ध्यान कक्ष, अतिथि आवास, कार्यालय कक्षों सहित एक नए तीन मंजिले परिसर का निर्माण आदि शामिल हैं। यह पर्यटन को बढ़ावा देने, रोजगार और व्यापार के अवसर पैदा करने और क्षेत्र के समग्र सामाजिक-आर्थिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

Advertisement

ये भी पढ़ें - PM मोदी ने GST बचत उत्सव का किया ऐलान, कहा- नई दरें लागू होने से हर परिवार की बढ़ेंगी खुशियां

Published By:
 Amit Dubey
पब्लिश्ड