PM Modi Birthday: पीएम मोदी के जन्मदिन पर पड़ोसी देश की मस्जिद में मांगी दुआएं; लंबी उम्र, अच्छे स्वास्थ्य और सफलता की कामना की
PM Modi Birthday: पीएम मोदी के जन्मदिन पर पड़ोसी देश की मस्जिद में बोहरा कम्युनिटी के सदस्यों ने दुआएं पढ़ी। पीएम मोदी की लंबी उम्र, अच्छे स्वास्थ्य और सफलता की कामना की।
- भारत
- 3 min read
देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज अपना 75वां जन्म दिन मना रहे हैं। इस मौके पर देश दुनिया से पीएम मोदी को जन्मदिन की शुभकामनाएं मिल रही है। जन्मदिन के मौके पर प्रधानमंत्री के लंबी उम्र के लिए प्रार्थना करने के साथ दुआएं भी पढ़ी जा रही है। ताजा वीडियो कोलंबो से आई है, जहां भारत के प्रधानमंत्री के लिए मस्जिद में दुआएं मांगी जा रही है।
वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75वें जन्मदिन पर कोलंबो की बोहरा मस्जिद में विशेष प्रार्थना सभा आयोजित की गई। कोलंबो के बोहरा समुदाय के सदस्यों ने प्रधानमंत्री के अच्छे स्वास्थ्य, लंबी आयु और भारत की सेवा में निरंतर सफलता की कामना की।
दलाई लामा ने दी पीएम मोदी को शुभकामनाएं
दलाई लामा ने आज प्रधानमंत्री मोदी को उनके जन्मदिन पर हार्दिक बधाई और उनके उत्तम स्वास्थ्य की कामना करते हुए पत्र लिखा है। भारत में सबसे लंबे समय तक रहने वाले अतिथि के रूप में, उन्होंने लिखा - "मैंने पिछले कुछ वर्षों में हुए दूरगामी विकास और समृद्धि को प्रत्यक्ष रूप से देखा है। मैं आपको हाल के दिनों में आपके बढ़ते आत्मविश्वास और शक्ति के लिए बधाई देता हूं। भारत की सफलता वैश्विक विकास में भी योगदान देती है। मैं स्वयं को भारत का एक गौरवशाली संदेशवाहक मानता हूं, और दुनिया के सबसे अधिक आबादी वाले और सबसे बड़े लोकतंत्र, भारत के उल्लेखनीय और गहन धार्मिक बहुलवाद के लिए नियमित रूप से अपनी प्रशंसा व्यक्त करता हूं। भारत दुनिया के सामने सद्भाव और स्थिरता का एक उदाहरण प्रस्तुत करता है।"
दलाई लामा ने भारत का किया धन्यवाद
उन्होंने आगे कहा कि हम तिब्बतियों के लिए, भारत न केवल हमारी आध्यात्मिक विरासत का स्रोत रहा है, बल्कि छियासठ वर्षों से भी अधिक समय से हमारा भौतिक घर भी रहा है। मैं एक बार फिर भारत सरकार और जनता के प्रति उनके हार्दिक और उदार आतिथ्य के लिए हार्दिक आभार व्यक्त करना चाहता हूं।
Advertisement
राष्ट्रपति पुतिन ने पीएम मोदी के लिए क्या कहा?
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने भी प्रधानमंत्री को उनके जन्मदिन के अवसर पर शुभकामनाएं भेजीं। उन्होंने कहा, "सरकार के प्रमुख के रूप में आपके काम ने आपको अपने देशवासियों से बहुत सम्मान और अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारी प्रतिष्ठा अर्जित की है। आपके मार्गदर्शन में भारत ने सामाजिक, आर्थिक, वैज्ञानिक और तकनीकी क्षेत्रों में प्रभावशाली परिणाम हासिल किए हैं। आप हमारे देशों के बीच विशेषाधिकार प्राप्त रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करने और विभिन्न क्षेत्रों में पारस्परिक रूप से लाभकारी रूसी-भारतीय सहयोग को बढ़ावा देने में एक महान व्यक्तिगत योगदान दे रहे हैं। मैं हमारे घनिष्ठ मैत्रीपूर्ण संबंधों की बहुत सराहना करता हूं। हम निश्चित रूप से द्विपक्षीय, क्षेत्रीय और अंतर्राष्ट्रीय एजेंडों के मौजूदा मुद्दों पर अपनी रचनात्मक बातचीत और संयुक्त कार्य जारी रखेंगे।"
इसे भी पढ़ें: PM Modi 75th Birthday: गुजरात के छोटे से गांव से निकल कर दुनिया में नरेंद्र मोदी कैसे बन गए 'Modi is the Boss'?