अपडेटेड 18 February 2026 at 10:48 IST

PM Kisan Yojana Installment Date: जल्द जारी हो सकती है किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त, किसानों के खाते में आएंगे 2-2 हजार रुपये

PM Kisan Yojana: पीएम किसान योजना के तहत हर साल किसानों के खाते में तीन किस्तों में छह हजार रुपये ट्रांसफर किए जाते हैं। योजना की 21वीं किस्त नवंबर 2025 में जारी हुई थी। ऐसे में अब किसानों को इसकी 22वीं किस्त का इंतजार है।

Follow : Google News Icon  
PM Kisan Yojana 22st Installment
कब जारी होगी किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त? | Image: Freepik, ANI

PM-Kisan Samman Nidhi Yojana 22nd Installment: देशभर के करोड़ों किसानों का इंतजार जल्द ही खत्म हो सकता है। जल्द ही किसानों के अकाउंट में योजना की अगली किस्त यानी 2-2 हजार रुपये आ सकते हैं। केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त जल्द जारी कर सकती है। वैसे तो अबतक किस्त जारी होने की तारीख को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है, लेकिन बताया जा रहा है कि सरकार फरवरी के अंत या फिर मार्च महीने की शुरुआत में किस्त जारी कर सकती है।

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत सरकार किसानों के खाते में दो-दो हजार की तीन किस्तों में 6 हजार रुपये डीबीटी के माध्यम से ट्र्रांसफर किए जाते हैं। अब तक योजना के तहत कुल 21 किस्तें जारी की जा चुकी हैं। पिछली किस्त नवंबर 2025 में जारी हुई थी।

किसानों के खाते में कब आएगी 22वीं किस्त? 

ऐसे में अब करोड़ों किसानों को बेसब्री से इंतजार अगली यानी 22वीं किस्त का है। योजना की 22वीं किस्त कब जारी होगी, सरकार ने अबतक इसको लेकर कोई जानकारी तो नहीं दी है। तब भी संभावनाएं लगाई जा रही है कि मोदी सरकार फरवरी के अंत या फिर मार्च के शुरुआती दिनों में किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त जारी कर सकती है। योजना से जुड़ी आधिकारिक जानकारी के लिए इसकी आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in से जुड़े रहने की सलाह दी जाती है।

लिस्ट में कैसे देखें अपना नाम?

PM किसान सम्मान निधि योजना की अगली किस्त का आपको लाभ मिलेगा या नहीं, इसके लिए आपको Beneficary List चेक करनी होगी। इसके लिए आप आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर इसे देख सकते हैं।

Advertisement
  • सबसे पहले https://pmkisan.gov.in/ पर विजिट करें
  • इसके बाद यहां आपके सामने PM Kisan योजना का ऑनलाइन पोर्टल खुल जाएगा
  • होमपेज पर आपको 'Know Your Status' विकल्प दिखेगा, उस पर क्लिक करें
  • यहां आपको अपना रजिस्ट्रेशन नंबर, मोबाइल नंबर, कैप्चा और OTP डालना है
  • इतना करने के बाद आप प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की लाभार्थी स्थिति को देख सकते हैं। 
  • इसके बाद आपको Beneficiary List देखने के लिए अपने जिले और गांव का नाम भरना होगा।

यह भी पढ़ें: 'हिंदुओं के कम से कम तीन बच्चे होने चाहिए...', वैज्ञानिक तर्क देते हुए बोले RSS प्रमुख मोहन भागवत, घुसपैठियों पर भी दिया बड़ा बयान

Published By : Ruchi Mehra

पब्लिश्ड 18 February 2026 at 10:48 IST